जनहित को ध्यान में रखते हुए गोयल ग्रुप द्वारा किया गया तीन पुलिया निर्माण दुर्गुकोंदल। तहसील क्षेत्र के ग्राम हाहालद्दी में संचालित गोयल ग्रुप के खदान प्रबंधन द्वारा जनहित में साधुमिचगांव के आश्रित ग्राम भुसकी स्कूल पारा और ओड़ाहुर में तीन नग पुलिया निर्माण करवाया गया ताकि बारिश के समय में ग्रामीणों को आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े। गोयल ग्रुप द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर आज तीनों पुलियों की विधिविधान से पूजा कर ग्रामीणों को सौंपा गया। सरपंच मुकेश गावड़े नें बताया कि काफी समय से ग्रामीण पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे और मैं जब सरपंच बना तो उसके बाद मैंने गोयल ग्रुप से विकास कार्यो की कुछ कुछ मांगे रखी थीं जिसमें पुलिया निर्माण के कार्य भी शामिल थे जिसपर गोयल ग्रुप द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए तीन पुलियों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है जिससे हमारे स्कूल आने जाने वाले बच्चे तथा आस पास के ग्रामो के ग्रामवासियों के साथ साथ भुसकी स्कूलपारा के ग्रामवासी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। इस कार्य के लिए मैं गोयल ग्रुप का आभार व्यक्त करता हूँ। गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने बताया कि हमारा संस्थान जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है और जनसरोकार से जुड़े कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसी कड़ी में आज साधुमिचगाँव पंचायत में तीन पुलिया के निर्माण का कार्य किया गया है जिससे सैकड़ो ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। हमारा संस्थान आगे भी ऐसे जनोपकारी कार्य करता रहेगा। इस दौरान सरपंच मुकेश गावड़े, गोयल ग्रुप के कर्मचारी व ग्राम के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
जनहित को ध्यान में रखते हुए गोयल ग्रुप द्वारा किया गया तीन पुलिया निर्माण दुर्गुकोंदल। तहसील क्षेत्र के ग्राम हाहालद्दी में संचालित गोयल ग्रुप के खदान प्रबंधन द्वारा जनहित में साधुमिचगांव के आश्रित ग्राम भुसकी स्कूल पारा और ओड़ाहुर में तीन नग पुलिया निर्माण करवाया गया ताकि बारिश के समय में ग्रामीणों को आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े। गोयल ग्रुप द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर आज तीनों पुलियों की विधिविधान से पूजा कर ग्रामीणों को सौंपा गया। सरपंच मुकेश गावड़े नें बताया कि काफी समय से ग्रामीण पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे और मैं जब सरपंच बना तो उसके बाद मैंने गोयल ग्रुप से विकास कार्यो की कुछ कुछ मांगे रखी थीं जिसमें पुलिया निर्माण के कार्य भी शामिल थे जिसपर गोयल ग्रुप द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए तीन पुलियों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है जिससे हमारे स्कूल आने जाने वाले बच्चे तथा आस पास के ग्रामो के ग्रामवासियों के साथ साथ भुसकी स्कूलपारा के ग्रामवासी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। इस कार्य के लिए मैं गोयल ग्रुप का आभार व्यक्त करता हूँ। गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने बताया कि हमारा संस्थान जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है और जनसरोकार से जुड़े कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसी कड़ी में आज साधुमिचगाँव पंचायत में तीन पुलिया के निर्माण का कार्य किया गया है जिससे सैकड़ो ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। हमारा संस्थान आगे भी ऐसे जनोपकारी कार्य करता रहेगा। इस दौरान सरपंच मुकेश गावड़े, गोयल ग्रुप के कर्मचारी व ग्राम के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
- दुर्गूकोंदल कांकेर छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गोयल ग्रुप ने एक सराहनीय पहल की है। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम चाहचाड़ के पटेलपारा स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र का श्री बजरंग आयरन ओर माइंस प्रबंधन द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया है। इस कार्य से न केवल आंगनबाड़ी की स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि वहां अध्ययनरत बच्चों को अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण भी उपलब्ध हो गया है। पहले यह आंगनबाड़ी केंद्र काफी जर्जर स्थिति में था, जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। भवन की मरम्मत और सुधार के बाद अब यह केंद्र साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित नजर आ रहा है। नए स्वरूप में आंगनबाड़ी मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने बताया कि ग्राम पटेल जगदीश दुग्गा की मांग पर इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विकास में भी योगदान देना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। ग्राम पटेल जगदीश दुग्गा ने इस पहल के लिए गोयल ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य गांव के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि अब बच्चों को बेहतर सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई और विकास में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर ग्राम के अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें सन्नी दुग्गा और बाजूराम कोमरा शामिल थे। वहीं गोयल ग्रुप की ओर से रवि तिवारी एवं अतुल जैन की उपस्थिति रही। यह पहल न केवल बच्चों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि संस्थाएं सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।1
- *✰रांजडी वाले मधुपरमहंस की टांय टांय फिस्स, भाग-2✰* अवश्य देखिए स्पेशल वीडियो 21 मार्च 2026 शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से *Factful Debates* YouTube Channel पर1
- गल्ला व्यापारी के साथ दिनदहाड़े मार-पीट और तीन लाख की लूट1
- बलरामपुर/शंकरगढ़। जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत अनियमितता पाए जाये पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ वेदप्रकाश पांडे के द्वारा थाना शंकरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है। जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है। इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर थाना शंकरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा तथा आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पुर्व में ही स्वीकृत हो चुका है। इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 120000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है जिसमें से रोजगार सहायक के द्वारा 40000 ओटीपी के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया। मामले में शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर धारा 37/2026, 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों जान टोप्पो पिता स्वर्गीय जयदान टोप्पो उम्र 39 वर्ष ग्राम अमेरा, थाना शंकरगढ़ एवँ संजय दास पिता परशुराम उम्र 40 वर्ष निवासी मनकेपी थाना शंकरगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2
- छत्तीसगढ़ - रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण केयर रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में गटर और टैंक साफ करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। गटर (सीवरेज टैंक)अस्पताल के पीछे स्थित है। इसे साफ करने उतरे सफाईकर्मियों की एक-एक कर मौत हो गई। बताया जा रहा कि स्वीपरों की मौत की जानकारी काफी देर बाद अन्य लोगों को लगी थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतकों में गोविंद सेंद्रे (सिमरन सिटी) अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के नाम सामने आए हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम टैंक से मृतकों के शव बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है। टैंक)अस्पताल के पीछे स्थित है। इसे साफ करने उतरे सफाईकर्मियों की एक-एक कर मौत हो गई। बताया जा रहा कि स्वीपरों की मौत की जानकारी काफी देर बाद अन्य लोगों को लगी थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतकों में गोविंद सेंद्रे (सिमरन सिटी) अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के नाम सामने आए हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम टैंक से मृतकों के शव बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है।1
- *सूने मकान को निशाना बनाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिक्री रकम बरामद* ▪️ *सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *चोरी के आभूषण की बिक्री रकम 4,500/- रुपये जप्त* ▪️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी* ▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* अमरजीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी आशा नगर द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान में प्रवेश कर हीरे, सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदेही की पहचान की गई। दिनांक 17.03.2026 को संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम 4,500/- रुपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ▪️ घटना का कारण : सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी करना ▪️ घटनास्थल : आशा नगर क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग ▪️ आरोपी का नाम : 1. रविन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल सागर, उम्र 32 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश ▪️ जप्त सामग्री : 1. आभूषण बिक्री रकम 4,500/- रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- *आदिवासी बच्चियों के साथ अत्याचार, जघन्य अपराध, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP CG* *प्रदेश के सभी आदिवासी बालिका आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हो - कलावती मार्को, प्रदेश संयुक्त सचिव, AAP CG* रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सामने आए हालिया मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के छात्रावास से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी ने आज 18 मार्च 2026 को रायपुर के अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र के पोर्टा केबिन हाई स्कूल से जुड़ी तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती पाए जाने की जानकारी ने न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं। तीनों छात्राएं करीब पांच महीने की गर्भवती हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। मामले का दूसरा अहम पहलू यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए पहले से गर्भावस्था से जुड़े कार्ड बनाए जाने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित विभागों को स्थिति की जानकारी थी।इसके बावजूद समय रहते समन्वित कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह जांच का विषय है। ये मामला प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए बनाए गए संस्थानों से ही ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। और इससे साफ होता है कि जिम्मेदार तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है। यदि छात्राएं किसी आवासीय संस्था या शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं, तो यह सुनिश्चित करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि उनकी सुरक्षा और गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले में सामने आ रहे तथ्यों और बयानबाज़ी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इन छात्राओं के साथ क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश भर के आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। पार्टी सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटेगी। आज के धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, अनुराधा शुक्ला, सिमरजीत कौर, करमजीत कौर, गौरी सोनमती कन्नौजे, ज्योति दानेकर, आशा कन्नौजे, निर्मला कुम्हारे, पूजा कुम्हारे जसोदा सुंदरी बाई, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, इमरान खान और मिहिर कुर्मी सहित रायपुर जिले के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।1
- दुर्गुकोंदल। तहसील क्षेत्र के ग्राम हाहालद्दी में संचालित गोयल ग्रुप के खदान प्रबंधन द्वारा जनहित में साधुमिचगांव के आश्रित ग्राम भुसकी स्कूल पारा और ओड़ाहुर में तीन नग पुलिया निर्माण करवाया गया ताकि बारिश के समय में ग्रामीणों को आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े। गोयल ग्रुप द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर आज तीनों पुलियों की विधिविधान से पूजा कर ग्रामीणों को सौंपा गया। सरपंच मुकेश गावड़े नें बताया कि काफी समय से ग्रामीण पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे और मैं जब सरपंच बना तो उसके बाद मैंने गोयल ग्रुप से विकास कार्यो की कुछ कुछ मांगे रखी थीं जिसमें पुलिया निर्माण के कार्य भी शामिल थे जिसपर गोयल ग्रुप द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए तीन पुलियों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है जिससे हमारे स्कूल आने जाने वाले बच्चे तथा आस पास के ग्रामो के ग्रामवासियों के साथ साथ भुसकी स्कूलपारा के ग्रामवासी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। इस कार्य के लिए मैं गोयल ग्रुप का आभार व्यक्त करता हूँ। गोयल ग्रुप के सीनियर मैनेजर रवि तिवारी ने बताया कि हमारा संस्थान जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है और जनसरोकार से जुड़े कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसी कड़ी में आज साधुमिचगाँव पंचायत में तीन पुलिया के निर्माण का कार्य किया गया है जिससे सैकड़ो ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। हमारा संस्थान आगे भी ऐसे जनोपकारी कार्य करता रहेगा। इस दौरान सरपंच मुकेश गावड़े, गोयल ग्रुप के कर्मचारी व ग्राम के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।1