Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदेशी खिलाड़ियों और स्थानीय खिलाड़ियों को लेकर LPL अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत का बड़ा बयान!... #shorts #viralshorts #trendingreels #groundreporting #trendingreels लोहरदगा प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर क्या बोले अध्यक्ष? स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा!
Badri Narayan Sahu
विदेशी खिलाड़ियों और स्थानीय खिलाड़ियों को लेकर LPL अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत का बड़ा बयान!... #shorts #viralshorts #trendingreels #groundreporting #trendingreels लोहरदगा प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर क्या बोले अध्यक्ष? स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा!
More news from झारखंड and nearby areas
- विदेशी खिलाड़ियों और स्थानीय खिलाड़ियों को लेकर LPL अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत का बड़ा बयान!... #shorts #viralshorts #trendingreels #groundreporting #trendingreels लोहरदगा प्रीमियर लीग में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर क्या बोले अध्यक्ष? स्थानीय खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा!1
- 🔥धनतेरस-दिवाली-छठ धमाका!टेंपो शोरूम में बंपर ऑफर! aamjanata1
- चंदवा में फूटा गुस्सा: पांच साल बाद भी अधर में टोरी आरओबी, गडकरी-वैष्णव के इस्तीफे की मांग पर 3 घंटे तक गरजे ग्रामीण चंदवा में फूटा गुस्सा: पांच साल बाद भी अधर में टोरी आरओबी, गडकरी-वैष्णव के इस्तीफे की मांग पर 3 घंटे तक गरजे ग्रामीण मो० मुमताज कामता चौक पर माकपा का जोरदार प्रदर्शन, बोले- जाम ने बर्बाद किया चंदवा बाजार, मंत्री सन्यास लें चंदवा, लातेहार। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ शनिवार की शाम चंदवा का कामता चौक रणभूमि बना रहा। टोरी-चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज (ROB) और नए अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण में विफलता को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और सैकड़ों ग्रामीणों ने तीन घंटे तक जोरदार प्रदर्शन कर दोनों मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शाम 06 बजे से रात 09 बजे तक चले प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा राज्य समिति सदस्य अयुब खान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने "गडकरी-वैष्णव इस्तीफा दो, फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण करो, टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करो" के गगनभेदी नारे लगाए। ल सभा को संबोधित करते हुए अयुब खान ने कहा कि टोरी आरओबी का शिलान्यास 03 अप्रैल 2021 को खुद नितिन गडकरी ने ऑनलाइन किया था। उस वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तत्कालीन सांसद सुनील सिंह और विधायक बैद्यनाथ राम मौजूद थे। शिलान्यास को पांच साल से अधिक हो गए, लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई। इसकी पूरी जिम्मेदारी गडकरी और वैष्णव की है। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक पर घंटों लगने वाले जाम ने चंदवा बाजार को तबाह कर दिया है। एंबुलेंस, मरीज, छात्र-छात्राएं और किसान सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। दोनों मंत्री पांच साल में एक पुल नहीं बना पाए, इसलिए उन्हें इस्तीफा देकर सन्यास ले लेना चाहिए। अयुब खान ने कहा कि टोरी फाटक के पूरब में बना पुराना आरयूबी भी सफेद हाथी है। गहराई में बनने के कारण उसमें हमेशा पानी भरा रहता है, निकासी का कोई रास्ता नहीं है। निर्माण के समय ग्रामीणों ने जगह के गलत चयन का विरोध किया था, पर किसी ने नहीं सुना। प्रदर्शन में जिला सचिव रसीद मियां, मोफील खान, शहबान खान, टिंकू खान, अशोक गंझू, सुलतान खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- Location - Lohardaga Reporting - Altamas rja Area. Local दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में झारखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जुटान देखने को मिला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रैली में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई।1
- *लातेहार सर्किट हाउस में लोजपा विधायक जनार्दन पासवान की अध्यक्षता में बैठक, कंपनियों की गड़बड़ी पर लगाई फटकार* *लातेहार:* लोजपा (रामविलास) विधायक जनार्दन पासवान, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष की उपस्थिति में शनिवार को लातेहार सर्किट हाउस में अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में स्थानीय स्तर पर हो रही गड़बड़ियों को लेकर तेजी से सुधार करने का निर्देश दिया गया। विधायक ने कहा कि मुआवजा भुगतान सहित जन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए। बैठक के अंत में लोजपा प्रदेश सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी मुरली प्रसाद ने मिलकर बताया कि क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में जो गड़बड़ी है उसे सुधारा जाए, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने रजिस्ट्री विभाग और अंचल कार्यालय में हो रही लूट पर भी कड़ी निंदा की और संगठन को तेज करने की बात कही।1
- भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन रूपेश कुमार, लातेहार: जिला मुख्यालय के समाहरणालय के समक्ष रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने बताया कि झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक पीड़िता के साथ हुई कथित अमानवीय घटना एवं राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी एवं पिंटू रजक ने संयुक्त रूप से किया।वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर विषय है। गम्हरिया थाना परिसर में हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा इसमें शामिल दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पाठक, जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, लोजपा नेता मुरली प्रसाद, जिला पदाधिकारी राकेश दुबे, रेणु देवी, मुकेश कुमार पाण्डेय, आशा देवी, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता राजीव रंजन पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रघुवीर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आनंद सिंह, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, रघुवीर यादव, कन्हाई पासवान एवं नागमणि कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- सिसई / गुमला: गुमला में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद ; तीन गिरफ्तार सोसाे करंज मोड़ के पास पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता, TVS Ntorq स्कूटी जब्त ; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज गुमला। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा तस्करी में कथित रूप से इस्तेमाल की जा रही एक TVS Ntorq स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोसो करंज मोड़ के समीप कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ उसकी खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इसी दौरान शाम करीब 5:55 बजे पुलिस की नजर एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर युवकों को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखी पारदर्शी प्लास्टिक से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर स्कूटी समेत बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया। इस संबंध में गुमला थाना कांड संख्या 417/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। गुमला पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।4
- 7 साल में लाखों आदिवासियों के धर्मांतरण का दावा! अदर फादर को भगाने की अपील?1