Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार जतारा सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार
Mahendra Kumar Dubey
सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार जतारा सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आज ग्राम पंचायत चंदेरा में संत रविदास जी के संदेश के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा आज ग्राम पंचायत चंदेरा में संत रविदास जी के संदेश के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और सामाजिक समरसता का दिखा संगम, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल [स्थान]। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाबा कैलाश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और भेदभाव से ऊपर उठने का संदेश दिया। यात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। यात्रा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास4
- सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार जतारा सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार1
- पलेरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अहिरवार के नेतृत्व में किया जोरदार प्रदर्शन पलेरा:बढ़ती महंगाई, आसमान छूती कीमतों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज पलेरा नगर में कांग्रेस पार्टी ने *सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अहिरवार और विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलती, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आम जनता के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर है। पलेरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अहिरवार के नेतृत्व में किया जोरदार प्रदर्शन पलेरा:बढ़ती महंगाई, आसमान छूती कीमतों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज पलेरा नगर में कांग्रेस पार्टी ने *सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अहिरवार और विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलती, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आम जनता के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर है।1
- टीकमगढ़ और झांसी हाइवे रोड ज्योंरा नाला उफान पर रोड पर भरा करीब दो फुट पानी आबा गवन हुआ बंद1
- *नगर पालिका अध्यक्ष उप निर्वाचन को लेकर प्रशासन सक्रिय* *नगर पालिका अध्यक्ष उप निर्वाचन को लेकर प्रशासन सक्रिय* *आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्रवाई शुरू* *टीकमगढ़, 3 सितंबर 2026* नगर पालिका अध्यक्ष के उप निर्वाचन को लेकर आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाए गए। साथ ही दीवारों पर किए गए राजनीतिक प्रचार-प्रसार लेखन की पुताई कराकर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की गई। तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की निगरानी की तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगी राजनीतिक प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिए समान अवसर और निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं संबंधित व्यक्तियों से निर्वाचन आचार संहिता का पालन करने तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने अथवा विरूपण करने से बचने की अपील की है।1
- सभी ग्रामीण भाई ध्यान दें—जब तक खाद्यान्न (राशन) प्राप्त न हो, तब तक मशीन पर अपना अंगूठा (Fingerprint) न लगाएं। 📢 राशन वितरण में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत ग्रामीणों के अग्रिम अंगूठे लगवाकर राशन न देने और कालाबाजारी करने की शिकायतों पर जांच के बाद 7 दुकानों पर FIR दर्ज करने के दिए गए निर्देश ⚠️ अपील सभी ग्रामीण भाई ध्यान दें—जब तक खाद्यान्न (राशन) प्राप्त न हो, तब तक मशीन पर अपना अंगूठा (Fingerprint) न लगाएं। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh #1
- जतारा सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार जतारा सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीएम के लिए 4 घंटे इंतजार करता रहा परिवार जतारा। टीकमगढ़ रोड पर बीते रोज भीषण सड़क हादसे का दर्दनाक सिलसिला आज फिर सामने आया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लिधौरा निवासी 20 वर्षीय हरनारायण कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि बीते दिनों मरगुवां गांव की तरफ से पांच लोग पैदल लिधौरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक्सयूवी-500 ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में जरूवा गांव निवासी चालक सानू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हुए थे। इन्हीं घायलों में शामिल हरनारायण कुशवाहा का इलाज चल रहा था, लेकिन आज उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हरनारायण के भाई आशीष कुशवाहा शव को जतारा लेकर पीएम हाउस पहुंचे। परिजनों के अनुसार यहां करीब चार घंटे तक पीएम के लिए इंतजार करना पड़ा, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। परिजन शव के साथ पीएम हाउस में बैठे डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। हादसे में एक के बाद एक दो लोगों की मौत और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में उन्हें शव के साथ घंटों परेशान होना पड़ा।3
- टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में दामाद-ससुर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में दामाद-ससुर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी टीकमगढ़। जिले के न्यायालय परिसर में दामाद और ससुर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🎙️ वीओ बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर में किसी विवाद को लेकर दामाद और ससुर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दामाद के कपड़े तक फट गए। घटना के समय न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग विवाद को शांत कराने के बजाय अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1