नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जबरन कराया जा रहा गली का निर्माण कार्य, पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार जनपद हाथरस के कस्बा सासनी के मोहल्ला पलटन में नगर पंचायत सासनी प्रशासन द्वारा जबरन गली के निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। इस गली के निर्माण कार्य को लेकर पीड़ितों द्वारा पूर्व में उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर अवगत कराया गया था। जिसके बाद गली के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। से नगर पंचायत प्रशासन ने दोबारा से जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस संबंध में तहसील पहुंचकर पीड़ित पक्ष के लोगों अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उपजिलाधिकारी से इच्छा मृत्यु की मांग की। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जबरन कराए जा रहे निर्माण को नहीं रोका गया वहीं पीड़ित पक्ष के लोगों पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जबरन कराया जा रहा गली का निर्माण कार्य, पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार जनपद हाथरस के कस्बा सासनी के मोहल्ला पलटन में नगर पंचायत सासनी प्रशासन द्वारा जबरन गली के निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। इस गली के निर्माण कार्य को लेकर पीड़ितों द्वारा पूर्व में उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर अवगत कराया गया था। जिसके बाद गली के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। से नगर पंचायत प्रशासन ने दोबारा से जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस संबंध में तहसील पहुंचकर पीड़ित पक्ष के लोगों अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उपजिलाधिकारी से इच्छा मृत्यु की मांग की। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जबरन कराए जा रहे निर्माण को नहीं रोका गया वहीं पीड़ित पक्ष के लोगों पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
- मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन.... हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।1
- गोरई थाना क्षेत्र के गांव महबला में सीआरपीएफ के जवान को सलामी देते हुए जवान।1
- मारहरा 105 से संभावित प्रत्याशी डॉ योगेंद्र पाल सिंह से चुनाव पर चर्चा1
- सासनी में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सासनी कस्बे के एक मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के छात्र के बीच झड़प के साथ पथराव होता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी कुछ छात्र पथराव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रों के बीच इस तरह विवाद बढ़ने से मोहल्ले का माहौल प्रभावित होता है। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि अभी मामला सज्ञान नहीं अगर वीडियो आती हैं तो उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।3
- मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक घायल जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह पुत्र जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे साथी पुलिस कर्मियों द्वारा घायल उपनिरीक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उपनिरीक्षक का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सरूरपुर मेरठ के मूल निवासी हैं, और उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनाती है।1
- प्राथमिक विद्यालय चिंता की नगरिया विकासखंड गोंडा जनपद अलीगढ़ के बच्चों ने दूसरे स्कूल में पढ़ने जाना किया बंद बच्चों ने कहा हम अपने गांव के ही स्कूल में पड़ेंगे इसका संज्ञान लिया जाए1
- सासनी में निजी ज़मीन पर सड़क निर्माण, आत्मदाह का प्रयास: परिवार का आरोप, प्रशासन की मिलीभगत से जबरन हो रहा काम, तहसील में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार सासनी में निजी ज़मीन पर सड़क निर्माण, आत्मदाह का प्रयास: परिवार का आरोप, प्रशासन की मिलीभगत से जबरन हो रहा काम, तहसील में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार सासनी के मोहल्ला पल्टन में लोहर्रा रोड पर निजी जमीन पर नगर पंचायत द्वारा जबरन सड़क बनाने का मामला गरमा गया है। कोर्ट में मामला चलने के बावजूद सड़क का इंटरलॉकिंग काम शुरू कर दिया गया। इससे नाराज परिवार ने तहसील परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मोहल्ला निवासी रेशम सिंह, दलवीर सिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुचें और उनका आरोप है कि जरैया गदाखेड़ा के ग्राम पंचायत में दर्ज जमीन उनकी निजी संपत्ति है। यह जमीन ग्राम पंचायत क्षेत्र में आती है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के ईओ और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से उनकी निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए कोई कानूनी बंटवारा भी नहीं किया गया है। मंगलवार को एक बार फिर भारी विरोध के बीच सड़क का काम शुरू कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने एसडीएम सासनी, डीएम हाथरस, मंडलायुक्त अलीगढ़ और संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत की थी। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह जब ठेकेदार ने फिर से काम शुरू किया, तो विवाद बढ़ गया। विरोध में परिवार के सदस्यों ने एसडीएम सासनी शिव प्रकाश यादव से मदद मांगी। राहत न मिलने पर परिवार ने डायल 112 और 1076 पर कॉल कर मदद मांगी परंतु कोई मदद नहीं मिली। पीड़ितों ने तहसील परिसर में ही ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डाल लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की खबर मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ देर के लिए काम रुकवाया। लेकिन अधिकारियों के जाते ही काम फिर से शुरू होने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार कोर्ट के आखिरी फैसले तक निर्माण कार्य रोकने की मांग पर अड़ा है। इस मामले में एसडीम शिव प्रकाश यादव का कहना है कि जहां पर इनकी विवादित ज़मीन है वहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जायेगा। और मौके पर एक तहसील कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी है। जिससे निर्माण कार्य ना हो। और मामले में जांच जारी है।1
- *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल* *रॉड से सिर फोड़ा, पैर तोड़ा; फिर भी पुलिस ने नहीं ली तहरीर* स्थान: सादाबाद (नगला कुशल) सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आवारा पशुओं से अपनी फसल के बचाव के लिए खेत की तारकशी कर रहे पीड़ित और उसके परिवार पर पास में ही स्थित मकान स्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष अपने खेत पर आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए तारकशी का कार्य कर रहा था। तभी पास स्थित मकान स्वामी ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर से अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान कुलदीप के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजन बचाव के लिए आए, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की, महिलाओं से छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना में घायल हुए लोग: कुलदीप (पुत्र जीत सिंह): सिर में गंभीर चोट (रॉड के प्रहार से)। सागर (पुत्र जुगेंद्र सिंह): पैर में फ्रैक्चर। महीपाल (पुत्र विजेंद्र): पैर में गंभीर चोटें। पुलिस पर लापरवाही और तमाशबीन बनने का आरोप: पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे मूकदर्शक बनकर खड़े रहे और बचाव नहीं किया। इतना ही नहीं, जब पीड़ित पक्ष शिकायत (तहरीर) देने थाने पहुँचा, तो पुलिस ने उल्टे पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठाकर रखा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर घटना के 24 घंटे बाद घायलों का मेडिकल कराया गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक तहरीर दर्ज नहीं की है।4
- सासनी में निजी ज़मीन पर सड़क निर्माण, आत्मदाह का प्रयास: परिवार का आरोप, प्रशासन की मिलीभगत से जबरन हो रहा काम, तहसील में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार सासनी के मोहल्ला पल्टन में लोहर्रा रोड पर निजी जमीन पर नगर पंचायत द्वारा जबरन सड़क बनाने का मामला गरमा गया है। कोर्ट में मामला चलने के बावजूद सड़क का इंटरलॉकिंग काम शुरू कर दिया गया। इससे नाराज परिवार ने तहसील परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मोहल्ला निवासी रेशम सिंह, दलवीर सिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुचें और उनका आरोप है कि जरैया गदाखेड़ा के ग्राम पंचायत में दर्ज जमीन उनकी निजी संपत्ति है। यह जमीन ग्राम पंचायत क्षेत्र में आती है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के ईओ और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से उनकी निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए कोई कानूनी बंटवारा भी नहीं किया गया है। मंगलवार को एक बार फिर भारी विरोध के बीच सड़क का काम शुरू कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने एसडीएम सासनी, डीएम हाथरस, मंडलायुक्त अलीगढ़ और संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत की थी। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह जब ठेकेदार ने फिर से काम शुरू किया, तो विवाद बढ़ गया। विरोध में परिवार के सदस्यों ने एसडीएम सासनी शिव प्रकाश यादव से मदद मांगी। राहत न मिलने पर परिवार ने डायल 112 और 1076 पर कॉल कर मदद मांगी परंतु कोई मदद नहीं मिली। पीड़ितों ने तहसील परिसर में ही ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डाल लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की खबर मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ देर के लिए काम रुकवाया। लेकिन अधिकारियों के जाते ही काम फिर से शुरू होने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार कोर्ट के आखिरी फैसले तक निर्माण कार्य रोकने की मांग पर अड़ा है। इस मामले में एसडीम शिव प्रकाश यादव का कहना है कि जहां पर इनकी विवादित ज़मीन है वहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जायेगा। और मौके पर एक तहसील कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी है। जिससे निर्माण कार्य ना हो। और मामले में जांच जारी है।4