logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन.... हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।

6 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन.... हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, देखें वायरल वीडियो..... सासनी। कस्बे के एक मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के बीच झड़प और पथराव होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में भी कुछ छात्र पथराव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो पुलिस के सामने आने पर उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, देखें वायरल वीडियो.....
सासनी। कस्बे के एक मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के बीच झड़प और पथराव होता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में भी कुछ छात्र पथराव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो पुलिस के सामने आने पर उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • जलालपुर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा, मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा हाथरस / सासनी । विकासखंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में मंगलवार को सोशल ऑडिट के तहत चौपाल एवं ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी भूपेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी जोगेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम स्तर पर रोजगार दिवस का नियमित आयोजन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा मजदूरों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। वहीं मजदूरी दर में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में मजदूरों को 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी, जिसे एक जुलाई 2026 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्या उठाई। बताया गया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    जलालपुर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा, मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा

हाथरस / सासनी । विकासखंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में मंगलवार को सोशल ऑडिट के तहत चौपाल एवं ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी भूपेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया।
सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी जोगेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम स्तर पर रोजगार दिवस का नियमित आयोजन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मनरेगा मजदूरों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। वहीं मजदूरी दर में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में मजदूरों को 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी, जिसे एक जुलाई 2026 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्या उठाई। बताया गया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान 
ब्लॉक स्तर के अधिकारी,
कर्मचारी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार हाथरस। राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में हाथरस के मुरसान क्षेत्र से सात दिवसीय ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ की शुरुआत की। पदयात्रा में आरएलडी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की तस्वीर वाली टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर देश में कई विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से ज्ञान और सद्बुद्धि ली होती, तो ऐसी बयानबाजी नहीं करते। केसी त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के साथ आरएलडी के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। पदयात्रा में विधायक प्रदीप कुमार सिंह, गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार
हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार
हाथरस। राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में हाथरस के मुरसान क्षेत्र से सात दिवसीय ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ की शुरुआत की। पदयात्रा में आरएलडी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की तस्वीर वाली टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर देश में कई विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से ज्ञान और सद्बुद्धि ली होती, तो ऐसी बयानबाजी नहीं करते।
केसी त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के साथ आरएलडी के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। पदयात्रा में विधायक प्रदीप कुमार सिंह, गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दहेज प्रथा के मुकदमे में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंहा द्वारा जनपद में फरार वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रथा के मुकदमे वांछित चल रहे मोहल्ला नवीपुर निवासी एक अभियुक्त शाहिद पुत्र छोटे खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण करा आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पास किया है।
    1
    दहेज प्रथा के मुकदमे में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंहा द्वारा जनपद में फरार वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रथा के मुकदमे वांछित चल रहे मोहल्ला नवीपुर निवासी एक अभियुक्त शाहिद पुत्र छोटे खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण करा आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पास किया है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट सादाबाद। 23 सितम्बर को स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के तीसरे दिन कल बिसावर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी के संयोजन में निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने आ रहे मशहूर हरियाणवी सिंगर एंडी जाट RLD आयी रे गाने के गायक के आने पर उमड़ेगा जनसैलाब। एंडी जाट की दिवानगी का आलम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
    1
    23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 
23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 
सादाबाद। 23 सितम्बर को स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के तीसरे दिन कल बिसावर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी के संयोजन में निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने आ रहे मशहूर हरियाणवी सिंगर एंडी जाट RLD आयी रे गाने के गायक के आने पर उमड़ेगा जनसैलाब। एंडी जाट की दिवानगी का आलम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
    user_कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
    कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
    Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन* सादाबाद। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के काम का बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सादाबाद तहसील के लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय और आर.के. कार्यालय में जमा कर दिए। लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक लेखपाल सिर्फ अपने मूल हल्के में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे। संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि उनकी पुरानी और लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला अध्यक्ष देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। फिलहाल अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार से राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की स्थिति बनी है।
    4
    *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन
*लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन*
सादाबाद। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के काम का बहिष्कार कर दिया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सादाबाद तहसील के लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय और आर.के. कार्यालय में जमा कर दिए।
लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक लेखपाल सिर्फ अपने मूल हल्के में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे।
संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि उनकी पुरानी और लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिला अध्यक्ष देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है।
फिलहाल अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार से राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की स्थिति बनी है।
    user_Nitin yadav
    Nitin yadav
    Sadabad, Hathras•
    3 hrs ago
  • मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन.... हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।
    1
    मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन....
हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं।
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। 
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है।
लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। 
प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल* सादाबाद। क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में आवारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए अपने खेत पर तारकशी (तार से घेराबंदी) कर रहे पीड़ितों पर खेत के पास स्थित मकान स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से जमकर उत्पात मचाया। बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा घटना के दौरान जब पीड़ित पक्ष के परिजन बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में कुलदीप पुत्र जीत सिंह के सिर में लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं, सागर पुत्र जुगेन्द्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा महीपाल पुत्र विजेन्द्र के पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची डायल 112 (Police) की टीम खड़े होकर तमाशा देखती रही और कोई बचाव नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुँचा, तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा। जब घायलों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और उनकी तहरीर दर्ज नहीं होने दे रही है।
    4
    *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल*
सादाबाद। क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में आवारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए अपने खेत पर तारकशी (तार से घेराबंदी) कर रहे पीड़ितों पर खेत के पास स्थित मकान स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से जमकर उत्पात मचाया।  
बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा
घटना के दौरान जब पीड़ित पक्ष के परिजन बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।  
हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में कुलदीप पुत्र जीत सिंह के सिर में लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं, सागर पुत्र जुगेन्द्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा महीपाल पुत्र विजेन्द्र के पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।  
पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची डायल 112 (Police) की टीम खड़े होकर तमाशा देखती रही और कोई बचाव नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुँचा, तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा।  
जब घायलों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और उनकी तहरीर दर्ज नहीं होने दे रही है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.