*लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन* सादाबाद। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के काम का बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सादाबाद तहसील के लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय और आर.के. कार्यालय में जमा कर दिए। लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक लेखपाल सिर्फ अपने मूल हल्के में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे। संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि उनकी पुरानी और लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला अध्यक्ष देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। फिलहाल अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार से राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की स्थिति बनी है।
*लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन* सादाबाद। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के काम का बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश
लेखपाल संघ के आह्वान पर सादाबाद तहसील के लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय और आर.के. कार्यालय में जमा कर दिए। लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगें
पूरी होने तक लेखपाल सिर्फ अपने मूल हल्के में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे। संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि उनकी पुरानी और लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला अध्यक्ष
देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। फिलहाल अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार से राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की स्थिति बनी है।
- साइकिल सवार बुजुर्ग को मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम जनपद हाथरस की मौसम कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरसान में साइकिल सवार एक बुजुर्ग दीन मोहम्मद पुत्र रहीम बक्स को मैक्स गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दिल्ली में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया के बुजुर्ग साइकिल से जा रहे थे तभी मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन.... हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।1
- बिछुआ नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत मची अफरा टपरी1
- आगरा ब्रेकिंग:- गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़!!! मलपुरा के इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में पीसी-पीएनडीटी टीम की छापेमारी, बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में अवैध लिंग परीक्षण का आरोप। कार्रवाई में चीन निर्मित वायरलेस पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद, झोलाछाप समेत छह आरोपी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप, ओम नारायण, मयंक शर्मा, जगवीर सिंह, मनीष कुशवाह और पवन कुशवाह गिरफ्तार किए गए। आगरा मलपुरा,,PCPNDT ब्रेकिंग!!! आगरा ब्रेकिंग:- गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़!!! मलपुरा के इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में पीसी-पीएनडीटी टीम की छापेमारी, बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में अवैध लिंग परीक्षण का आरोप। कार्रवाई में चीन निर्मित वायरलेस पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद, झोलाछाप समेत छह आरोपी गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप, ओम नारायण, मयंक शर्मा, जगवीर सिंह, मनीष कुशवाह और पवन कुशवाह गिरफ्तार किए गए। आगरा मलपुरा,,PCPNDT ब्रेकिंग!!!1
- छेड़खानी का है मामला दर-दर भटक रहा है परिवार नहीं मिल रहा है न्याय आगरा दिगरौता का है मामला श्रीमती सीता देवी पत्नी श्री चंद्रपाल ग्राम दगरौता थाना कागा रोल निवासी की पुत्री 21.7.2026 को प्रात करीब 8:00 बजे दुकान पर सौदा लेने गई तभी पहले से मौजूद अरुण पुत्र विजय सक्सेना निवासी निमोरा थाना फतेहाबाद आगरा व उसके दो साथी जबरन प्रार्थना की पुत्री को बहला फुसला कर ले गए दूसरे दिन फतेहाबाद थाने के सामने छोड़ दिया अब मेडिकल कराने के लिए और प्रार्थी कुछ ना करें इसके लिए डराया धमकाया जा रहा है पुलिस नहीं ले रही संज्ञान3
- मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक घायल जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह पुत्र जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे साथी पुलिस कर्मियों द्वारा घायल उपनिरीक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उपनिरीक्षक का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सरूरपुर मेरठ के मूल निवासी हैं, और उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनाती है।1
- ताज पर मिशन शक्ति की कमान, प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के मार्गदर्शन में पर्यटकों को सुरक्षा का संदेश ताजमहल पर प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के कुशल मार्गदर्शन में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान जारी है। उप निरीक्षक शिवराज सिंह पर्यटकों को महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव और जरूरी हेल्पलाइन की जानकारी दे रहे हैं। ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग की पर्यटकों ने सराहना की।1
- अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल एटा रोड पर गदनपुर बंबा के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। वसुंधरा चौकी इंचार्ज शिवा जादौन ने बताया कि घायल की पहचान भूपेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी बढ़ैरा, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि भूपेंद्र वसुंधरा की तरफ से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गदनपुर बंबा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।1
- एटा के आवागढ़ में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, मां-बेटी की सिर कुचलकर हत्या। आवागढ़ कस्बे में कमला देवी (65) और उनकी बेटी प्रियंका (35) के शव मिलने से सनसनी। दोनों मृतकाओं के सिर कुचलकर हत्या किए जाने की सूचना, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉo इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ASP श्वेताभ पाण्डेय और CO जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जलेसर सर्किल के सभी थानाध्यक्षों समेत कोतवाली देहात पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और SOG मौके पर, पुलिस ने जांच शुरू की।4