logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल एटा रोड पर गदनपुर बंबा के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। वसुंधरा चौकी इंचार्ज शिवा जादौन ने बताया कि घायल की पहचान भूपेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी बढ़ैरा, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि भूपेंद्र वसुंधरा की तरफ से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गदनपुर बंबा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।

3 hrs ago
user_समीम खान
समीम खान
Jalesar, Etah•
3 hrs ago

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल एटा रोड पर गदनपुर बंबा के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। वसुंधरा चौकी इंचार्ज शिवा जादौन ने बताया कि घायल की पहचान भूपेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी बढ़ैरा, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि भूपेंद्र वसुंधरा की तरफ से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गदनपुर बंबा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *आवश्यक_सूचना* ये माता जी अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र घटौली पूरे शिवहरिया गांव में मिली है। जो किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रही है। यदि किसी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी हो तो खंडासा पुलिस से संपर्क करें।
    1
    *आवश्यक_सूचना*

ये माता जी अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र घटौली पूरे शिवहरिया गांव में मिली है। जो किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रही है। यदि किसी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी हो तो खंडासा पुलिस से संपर्क करें।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • साइकिल सवार बुजुर्ग को मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम जनपद हाथरस की मौसम कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरसान में साइकिल सवार एक बुजुर्ग दीन मोहम्मद पुत्र रहीम बक्स को मैक्स गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दिल्ली में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया के बुजुर्ग साइकिल से जा रहे थे तभी मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
    1
    साइकिल सवार बुजुर्ग को मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की मौसम कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरसान में साइकिल सवार एक बुजुर्ग दीन मोहम्मद पुत्र रहीम बक्स को मैक्स गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दिल्ली में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया के बुजुर्ग साइकिल से जा रहे थे तभी मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जलालपुर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा, मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा हाथरस / सासनी । विकासखंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में मंगलवार को सोशल ऑडिट के तहत चौपाल एवं ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी भूपेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी जोगेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम स्तर पर रोजगार दिवस का नियमित आयोजन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा मजदूरों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। वहीं मजदूरी दर में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में मजदूरों को 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी, जिसे एक जुलाई 2026 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्या उठाई। बताया गया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    जलालपुर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा, मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा

हाथरस / सासनी । विकासखंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में मंगलवार को सोशल ऑडिट के तहत चौपाल एवं ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी भूपेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया।
सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी जोगेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम स्तर पर रोजगार दिवस का नियमित आयोजन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मनरेगा मजदूरों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। वहीं मजदूरी दर में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में मजदूरों को 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी, जिसे एक जुलाई 2026 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्या उठाई। बताया गया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान 
ब्लॉक स्तर के अधिकारी,
कर्मचारी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन.... हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है। लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।
    1
    मांगों को लेकर सदर तहसील में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन....
हाथरस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं।
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं। 
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है।
लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा। 
प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • पंचायत में करोड़ों का विकास या सिर्फ कागजों पर खेल? गांव की हालत बदहाल! RTI से खुलेगा पूरा राज क्या आपकी पंचायत में करोड़ों रुपये का विकास हुआ, लेकिन गांव की हालत आज भी बदहाल है? 🤔 कागजों पर नल-जल, शौचालय, पीएम आवास और सड़कें… लेकिन जमीन पर कीचड़, गड्ढे और अधूरे विकास कार्य नजर आते हैं? इस वीडियो में जानिए RTI के जरिए पंचायत के विकास कार्यों, स्वीकृत बजट और खर्च की जानकारी कैसे जुटाई जा सकती है। आपके गांव के विकास का पैसा जनता के हक का है और उसके इस्तेमाल की जानकारी मांगना नागरिक का अधिकार है। 📢 अगर आपके गांव में नल-जल, बिजली, सड़क, स्कूल, अस्पताल या किसी अन्य सरकारी सुविधा से जुड़ी समस्या है, तो हमें वीडियो बनाकर भेजें। 🎥 A MISSION TV पर आपकी आवाज उठेगी। #AMISSIONTV#गांवकीआवाज #RTI #पंचायत #गांवकाविकास #विकासकार्य #ग्रामीणसमस्या #जनताकीआवाज #RTINews पंचायत में करोड़ों का विकास या सिर्फ कागजों पर खेल? गांव की हालत बदहाल! RTI से खुलेगा पूरा राज
    1
    पंचायत में करोड़ों का विकास या सिर्फ कागजों पर खेल? गांव की हालत बदहाल! RTI से खुलेगा पूरा राज
क्या आपकी पंचायत में करोड़ों रुपये का विकास हुआ, लेकिन गांव की हालत आज भी बदहाल है? 🤔
कागजों पर नल-जल, शौचालय, पीएम आवास और सड़कें… लेकिन जमीन पर कीचड़, गड्ढे और अधूरे विकास कार्य नजर आते हैं?
इस वीडियो में जानिए RTI के जरिए पंचायत के विकास कार्यों, स्वीकृत बजट और खर्च की जानकारी कैसे जुटाई जा सकती है।
आपके गांव के विकास का पैसा जनता के हक का है और उसके इस्तेमाल की जानकारी मांगना नागरिक का अधिकार है।
📢 अगर आपके गांव में नल-जल, बिजली, सड़क, स्कूल, अस्पताल या किसी अन्य सरकारी सुविधा से जुड़ी समस्या है, तो हमें वीडियो बनाकर भेजें।
🎥 A MISSION TV पर आपकी आवाज उठेगी।
#AMISSIONTV#गांवकीआवाज #RTI #पंचायत #गांवकाविकास #विकासकार्य #ग्रामीणसमस्या #जनताकीआवाज #RTINews
पंचायत में करोड़ों का विकास या सिर्फ कागजों पर खेल? गांव की हालत बदहाल! RTI से खुलेगा पूरा राज
    user_A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    Court reporter एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर: जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गाय है पुवायां के नत्थापुर गांव के रहने वाले 75 साल के छोटेलाल की आकस्मिक निधन हो गया 20 सितंबर को उन्हें पास के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया देर शाम बेटा वीरपाल श्मशान घाट की तरफ से गुजर रहा था तो उसने देखा की जलती चिता की आग पर कुछ लोग कुछ चीज पका रहे हैं पास जाकर देखा तो मांस पका रहा था सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर वीरपाल के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। मामले में धारा 301/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।
    1
    शाहजहांपुर: जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गाय है पुवायां के नत्थापुर गांव के रहने वाले 75 साल के छोटेलाल की आकस्मिक निधन हो गया 20 सितंबर को उन्हें पास के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया देर शाम बेटा वीरपाल श्मशान घाट की तरफ से गुजर रहा था तो उसने देखा 
की जलती चिता की आग पर कुछ लोग कुछ चीज पका रहे हैं पास जाकर देखा तो मांस पका रहा था सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर वीरपाल के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। मामले में धारा 301/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक घायल जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह पुत्र जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे साथी पुलिस कर्मियों द्वारा घायल उपनिरीक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उपनिरीक्षक का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सरूरपुर मेरठ के मूल निवासी हैं, और उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनाती है।
    1
    मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड करवन नदी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से ड्यूटी पर जाते समय एक उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह पुत्र जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे साथी पुलिस कर्मियों द्वारा घायल उपनिरीक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उपनिरीक्षक का उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सरूरपुर मेरठ के मूल निवासी हैं, और उनकी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनाती है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश एटा के अवागढ़ क्षेत्र में यादव कॉलोनी में हुआ डबल मर्डर फैली दहशत उत्तर प्रदेश के एटा में पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोमवार रात्रि को सोते वक्त अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी | मृतको की पहचान कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी और उनकी बेटी प्रियंका (35) वर्ष के रुप में हुई है | वारदात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर की है | आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही मां-बेटी की हथौड़ा से सिर कूचकर हत्या कर दी | पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था | 2 दिन पहले आरोपी का पिता उससे मिलने आया था | रात करीब 12:30 बजे दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए | वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ इलामारन पुलिस बल के साथ मौके पर और घटना का निरीक्षण किया | Updated News-22/सितम्बर /26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    उत्तर प्रदेश एटा के अवागढ़ क्षेत्र में यादव कॉलोनी में हुआ डबल मर्डर फैली दहशत 
उत्तर प्रदेश के एटा में पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोमवार रात्रि को सोते वक्त अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी | मृतको की पहचान कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी और उनकी बेटी प्रियंका (35) वर्ष के रुप में हुई है | वारदात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर की है | आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही मां-बेटी की हथौड़ा से सिर कूचकर हत्या कर दी | पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था | 2 दिन पहले आरोपी का पिता उससे मिलने आया था | रात करीब 12:30 बजे दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए | वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ इलामारन पुलिस बल के साथ मौके पर और घटना का निरीक्षण किया | 
Updated News-22/सितम्बर /26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल* सादाबाद। क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में आवारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए अपने खेत पर तारकशी (तार से घेराबंदी) कर रहे पीड़ितों पर खेत के पास स्थित मकान स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से जमकर उत्पात मचाया। बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा घटना के दौरान जब पीड़ित पक्ष के परिजन बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में कुलदीप पुत्र जीत सिंह के सिर में लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं, सागर पुत्र जुगेन्द्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा महीपाल पुत्र विजेन्द्र के पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची डायल 112 (Police) की टीम खड़े होकर तमाशा देखती रही और कोई बचाव नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुँचा, तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा। जब घायलों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और उनकी तहरीर दर्ज नहीं होने दे रही है।
    4
    *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल*
सादाबाद। क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में आवारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए अपने खेत पर तारकशी (तार से घेराबंदी) कर रहे पीड़ितों पर खेत के पास स्थित मकान स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से जमकर उत्पात मचाया।  
बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा
घटना के दौरान जब पीड़ित पक्ष के परिजन बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।  
हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में कुलदीप पुत्र जीत सिंह के सिर में लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं, सागर पुत्र जुगेन्द्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा महीपाल पुत्र विजेन्द्र के पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।  
पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची डायल 112 (Police) की टीम खड़े होकर तमाशा देखती रही और कोई बचाव नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुँचा, तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा।  
जब घायलों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और उनकी तहरीर दर्ज नहीं होने दे रही है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.