logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट सादाबाद। 23 सितम्बर को स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के तीसरे दिन कल बिसावर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी के संयोजन में निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने आ रहे मशहूर हरियाणवी सिंगर एंडी जाट RLD आयी रे गाने के गायक के आने पर उमड़ेगा जनसैलाब। एंडी जाट की दिवानगी का आलम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

1 hr ago
user_कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट सादाबाद। 23 सितम्बर को स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के तीसरे दिन कल बिसावर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी के संयोजन में निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने आ रहे मशहूर हरियाणवी सिंगर एंडी जाट RLD आयी रे गाने के गायक के आने पर उमड़ेगा जनसैलाब। एंडी जाट की दिवानगी का आलम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट सादाबाद। 23 सितम्बर को स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के तीसरे दिन कल बिसावर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी के संयोजन में निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने आ रहे मशहूर हरियाणवी सिंगर एंडी जाट RLD आयी रे गाने के गायक के आने पर उमड़ेगा जनसैलाब। एंडी जाट की दिवानगी का आलम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
    1
    23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 
23 सितम्बर को सादाबाद बिसावर में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में शामिल होगे एन डी जाट 
सादाबाद। 23 सितम्बर को स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के तीसरे दिन कल बिसावर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी के संयोजन में निकलने वाली पदयात्रा में शामिल होने आ रहे मशहूर हरियाणवी सिंगर एंडी जाट RLD आयी रे गाने के गायक के आने पर उमड़ेगा जनसैलाब। एंडी जाट की दिवानगी का आलम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
    user_कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
    कन्हैया लाल पत्रकार 9756574848
    Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन* सादाबाद। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के काम का बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सादाबाद तहसील के लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय और आर.के. कार्यालय में जमा कर दिए। लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक लेखपाल सिर्फ अपने मूल हल्के में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे। संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि उनकी पुरानी और लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला अध्यक्ष देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है। फिलहाल अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार से राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की स्थिति बनी है।
    4
    *लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन
*लेखपालों ने खोला मोर्चा! अतिरिक्त हल्का छोड़ा, तहसील में किया प्रदर्शन*
सादाबाद। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों के काम का बहिष्कार कर दिया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सादाबाद तहसील के लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय और आर.के. कार्यालय में जमा कर दिए।
लेखपाल संघ ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक लेखपाल सिर्फ अपने मूल हल्के में ही काम करेंगे और अतिरिक्त हल्के का कार्य नहीं करेंगे।
संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि उनकी पुरानी और लंबित मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिला अध्यक्ष देवव्रत गौतम और तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है।
फिलहाल अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार से राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की स्थिति बनी है।
    user_Nitin yadav
    Nitin yadav
    Sadabad, Hathras•
    4 hrs ago
  • हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स का हुआ तबादला, सत्य प्रकाश पटेल होंगे हाथरस के नए जिलाधिकारी उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला हुआ है। IAS अधिकारी अतुल वत्स को विशेष सचिव राजस्व की नई जिम्मेदारी दी गई है। IAS अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को जनपद हाथरस के जिलाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। IAS अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल विशेष सचिव नगर विकास के रूप में लखनऊ में तैनात थे। फिलहाल उन्हें शासन द्वारा जनपद हाथरस जिलाधिकारी बनाया गया है।
    1
    हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स का हुआ तबादला, सत्य प्रकाश पटेल होंगे हाथरस के नए जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला हुआ है। IAS अधिकारी अतुल वत्स को विशेष सचिव राजस्व की नई जिम्मेदारी दी गई है। IAS अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को जनपद हाथरस के जिलाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। IAS अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल विशेष सचिव नगर विकास के रूप में लखनऊ में तैनात थे। फिलहाल उन्हें शासन द्वारा जनपद हाथरस जिलाधिकारी बनाया गया है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, देखें वायरल वीडियो..... सासनी। कस्बे के एक मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के बीच झड़प और पथराव होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में भी कुछ छात्र पथराव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो पुलिस के सामने आने पर उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, देखें वायरल वीडियो.....
सासनी। कस्बे के एक मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के बीच झड़प और पथराव होता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में भी कुछ छात्र पथराव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो पुलिस के सामने आने पर उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • जलालपुर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा, मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा हाथरस / सासनी । विकासखंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में मंगलवार को सोशल ऑडिट के तहत चौपाल एवं ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी भूपेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी जोगेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम स्तर पर रोजगार दिवस का नियमित आयोजन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा मजदूरों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। वहीं मजदूरी दर में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में मजदूरों को 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी, जिसे एक जुलाई 2026 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्या उठाई। बताया गया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    जलालपुर में सोशल ऑडिट ग्राम सभा, मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा

हाथरस / सासनी । विकासखंड की ग्राम पंचायत जलालपुर में मंगलवार को सोशल ऑडिट के तहत चौपाल एवं ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आईएसबी भूपेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया।
सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी जोगेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें सामने आई हैं। ग्राम स्तर पर रोजगार दिवस का नियमित आयोजन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मनरेगा मजदूरों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। वहीं मजदूरी दर में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में मजदूरों को 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी, जिसे एक जुलाई 2026 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी समस्या उठाई। बताया गया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहते। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान 
ब्लॉक स्तर के अधिकारी,
कर्मचारी, पंचायत सचिव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार हाथरस। राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में हाथरस के मुरसान क्षेत्र से सात दिवसीय ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ की शुरुआत की। पदयात्रा में आरएलडी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की तस्वीर वाली टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर देश में कई विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से ज्ञान और सद्बुद्धि ली होती, तो ऐसी बयानबाजी नहीं करते। केसी त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के साथ आरएलडी के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। पदयात्रा में विधायक प्रदीप कुमार सिंह, गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार
हाथरस से RLD की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ शुरू, अखिलेश यादव के बयान पर केसी त्यागी का पलटवार
हाथरस। राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में हाथरस के मुरसान क्षेत्र से सात दिवसीय ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा’ की शुरुआत की। पदयात्रा में आरएलडी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की तस्वीर वाली टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल एनडीए के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर देश में कई विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से ज्ञान और सद्बुद्धि ली होती, तो ऐसी बयानबाजी नहीं करते।
केसी त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के साथ आरएलडी के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। पदयात्रा में विधायक प्रदीप कुमार सिंह, गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल* सादाबाद। क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में आवारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए अपने खेत पर तारकशी (तार से घेराबंदी) कर रहे पीड़ितों पर खेत के पास स्थित मकान स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से जमकर उत्पात मचाया। बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा घटना के दौरान जब पीड़ित पक्ष के परिजन बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में कुलदीप पुत्र जीत सिंह के सिर में लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं, सागर पुत्र जुगेन्द्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा महीपाल पुत्र विजेन्द्र के पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची डायल 112 (Police) की टीम खड़े होकर तमाशा देखती रही और कोई बचाव नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुँचा, तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा। जब घायलों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और उनकी तहरीर दर्ज नहीं होने दे रही है।
    4
    *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल*
सादाबाद। क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में आवारा पशुओं से फसल के बचाव के लिए अपने खेत पर तारकशी (तार से घेराबंदी) कर रहे पीड़ितों पर खेत के पास स्थित मकान स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से जमकर उत्पात मचाया।  
बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं छोड़ा
घटना के दौरान जब पीड़ित पक्ष के परिजन बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।  
हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में कुलदीप पुत्र जीत सिंह के सिर में लोहे की रॉड लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं, सागर पुत्र जुगेन्द्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा महीपाल पुत्र विजेन्द्र के पैर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।  
पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए सवाल
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची डायल 112 (Police) की टीम खड़े होकर तमाशा देखती रही और कोई बचाव नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देने पहुँचा, तो पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने में ही बैठाकर रखा।  
जब घायलों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और उनकी तहरीर दर्ज नहीं होने दे रही है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल* *रॉड से सिर फोड़ा, पैर तोड़ा; फिर भी पुलिस ने नहीं ली तहरीर* स्थान: सादाबाद (नगला कुशल) सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आवारा पशुओं से अपनी फसल के बचाव के लिए खेत की तारकशी कर रहे पीड़ित और उसके परिवार पर पास में ही स्थित मकान स्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष अपने खेत पर आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए तारकशी का कार्य कर रहा था। तभी पास स्थित मकान स्वामी ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर से अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान कुलदीप के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजन बचाव के लिए आए, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की, महिलाओं से छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना में घायल हुए लोग: कुलदीप (पुत्र जीत सिंह): सिर में गंभीर चोट (रॉड के प्रहार से)। सागर (पुत्र जुगेंद्र सिंह): पैर में फ्रैक्चर। महीपाल (पुत्र विजेंद्र): पैर में गंभीर चोटें। पुलिस पर लापरवाही और तमाशबीन बनने का आरोप: पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे मूकदर्शक बनकर खड़े रहे और बचाव नहीं किया। इतना ही नहीं, जब पीड़ित पक्ष शिकायत (तहरीर) देने थाने पहुँचा, तो पुलिस ने उल्टे पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठाकर रखा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर घटना के 24 घंटे बाद घायलों का मेडिकल कराया गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक तहरीर दर्ज नहीं की है।
    4
    *जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में खेत में तारकशी कर रहे लोगों पर दबंगों का हमला, रॉड से फोड़ा सिर और तोड़ा पैर; पुलिस पर उठे सवाल*
*रॉड से सिर फोड़ा, पैर तोड़ा; फिर भी पुलिस ने नहीं ली तहरीर*
स्थान: सादाबाद (नगला कुशल)
सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र के गाँव नगला कुशल में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आवारा पशुओं से अपनी फसल के बचाव के लिए खेत की तारकशी कर रहे पीड़ित और उसके परिवार पर पास में ही स्थित मकान स्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष अपने खेत पर आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए तारकशी का कार्य कर रहा था। तभी पास स्थित मकान स्वामी ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर से अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान कुलदीप के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजन बचाव के लिए आए, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की, महिलाओं से छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
घटना में घायल हुए लोग:
कुलदीप (पुत्र जीत सिंह): सिर में गंभीर चोट (रॉड के प्रहार से)।
सागर (पुत्र जुगेंद्र सिंह): पैर में फ्रैक्चर।
महीपाल (पुत्र विजेंद्र): पैर में गंभीर चोटें।
पुलिस पर लापरवाही और तमाशबीन बनने का आरोप:
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे मूकदर्शक बनकर खड़े रहे और बचाव नहीं किया।
इतना ही नहीं, जब पीड़ित पक्ष शिकायत (तहरीर) देने थाने पहुँचा, तो पुलिस ने उल्टे पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठाकर रखा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर घटना के 24 घंटे बाद घायलों का मेडिकल कराया गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक तहरीर दर्ज नहीं की है।
    user_Nitin yadav
    Nitin yadav
    Sadabad, Hathras•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.