राजस्थान में परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी सख्ती, पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिरोही समेत प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। अभ्यर्थियों की गहन तलाशी, दस्तावेजों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।यह सख्ती मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद बढ़ाई गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना और लाखों छात्रों की सालभर की मेहनत को सुरक्षित रखना है। पिछले वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल गिरोहों के मामलों ने प्रदेश में बड़ा विवाद खड़ा किया था। इसी को देखते हुए अब परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल प्रतिबंध और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों से भी समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
राजस्थान में परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी सख्ती, पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिरोही समेत प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। अभ्यर्थियों की गहन तलाशी, दस्तावेजों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।यह सख्ती मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद बढ़ाई गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाना और लाखों छात्रों की सालभर की मेहनत को सुरक्षित रखना है। पिछले वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल गिरोहों के मामलों ने प्रदेश में बड़ा विवाद खड़ा किया था। इसी को देखते हुए अब परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल प्रतिबंध और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों से भी समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
- भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई निःशुल्क शीतल जल सेवा। आबूरोड। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज से आबूरोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई। इस सेवा के अंतर्गत ट्रेनों के जनरल कोच के सामने ठंडे पानी के कैंपर लगाए जा रहे हैं, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। प्रतिदिन लगभग 50 ठंडे पानी के कैंपर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा यह सेवा आगामी डेढ़ से दो माह तक लगातार संचालित की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्त्ता अरविंद अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद एवं भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट सदैव सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के साथ समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की टंकियां एवं परिंडे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि मूक प्राणियों को भी इस गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराना एक छोटा लेकिन अत्यंत उपयोगी प्रयास है, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। परिषद का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि आवश्यकता के समय समाज के प्रत्येक वर्ग एवं जीव-जंतुओं तक राहत पहुँचाना है। इस पुनीत सेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों, रेल यात्रियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। यह पहल सेवा, मानवता और जीवों के प्रति करुणा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।2
- शुक्रवार देर रात पाली के बाली-फालना मार्ग पर एक कार की सड़क पर आए ऊंट से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए, जबकि ऊंट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क लाइटों के बंद होने को दुर्घटना की वजह बताया है, जिससे इस मार्ग पर खतरा बढ़ गया है।3
- पाली के बाली मार्ग पर देर रात एक कार अचानक ऊंट से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए और ऊंट की मौके पर मौत हो गई। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया है।1
- जालौर के प्रणव देवड़ा स्पेन में गुजराती गरबा और मारवाड़ी नृत्य सिखाकर भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहे हैं। उनकी लगन और मेहनत से विदेश में देश का नाम रोशन हो रहा है।1
- नाडोल में हज़रत दादापीर साहब का 50.सालाने उर्स पर चादर पेश की गई उम्मेद जोया नाडोल पाली शुरू ऐप्स रिपोर्टर नाडोल में बाबा साहब दादापीर साहब का उर्स हुआ आज नाडोल कस्बे के पाली उदयपुर रोड स्थित पर हजरत अशरफ अली बाबा साहब दादा पीर का 50 वा वर्ष सालाना उर्स आज आयोजित होगा इंतजामिया कमेटी के सदर अयाज भाई ने बताया की कि शुक्रवार रात्रि को नमाज ईसा के बाद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम होगा उर्स के दिन शनिवार को दरगाह पर आस्ताने की गुल पौशी की रस्म अदा की जायेगी इसके बाद कुरान ख्वानी होगी नमाज जौहर के बाद मदरसे से ढोल नगाड़ों के साथ चादर का जुलूस मुख्य मार्गो चौराहो से होते हुए बस स्टैंड से होते हुए हज़रत दादापीर साहब दरगाह शरीफ परिसर पहुंच कर अकीदतमंदों की उपस्थिति में आस्ताने ओलियापर चादर चढ़ाकर रस्म अदायगी की गई नमाजे ईसा के बाद रात्रि को महफ़िल ए कव्वालीयो का शानदार आगाज हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल फनकार वारिस साबरी उत्तर प्रदेश के साथ पगड़ी बन्द फनकार फिरोज साबरी जोधपुर द्धारा शानदार मुकाबला होगा उर्स में हाट बाजार झूले इत्यादि लगाने वालों के लाईट व्यवस्था व उचित जगह की व्यवस्था भी ग ई है उर्स में आने वाले जायरिनों के लिए लंगर की व्यवस्था भी है4
- चांगवा में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब चांगवा में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब कलश यात्रा व धार्मिक आयोजनों में दिखा संस्कृति और एकता का संगम रानी, 9 मई। चांगवा गांव में आयोजित तीन दिवसीय श्री जगदम्बा माताजी नवनिर्मित मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। गांव पूरी तरह धर्म, आस्था और भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, भजनों की मधुर स्वर लहरियों और विभिन्न धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्री जगदम्बा माताजी सेवा समिति अध्यक्ष वेनाराम परमार ने बताया कि रविवार को मंदिर में माताजी की मूर्तियों, शिखर कलश एवं ध्वजा चढ़ाने सहित कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। 108 कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र शनिवार सुबह निकाली गई 108 कलशों की भव्य कलश यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ीं। यात्रा में रथ, घोड़ी, ऊंट और घोड़े विशेष आकर्षण रहे। वहीं लोक कलाकारों ने राजस्थान की संस्कृति की झलक पेश करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह में पाली विधायक भीमराज भाटी, भैरुजी भोपाजी उगमाराम गुर्जर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम श्री श्री 1008 अवघेशानंद महाराज ब्रह्मचारी, सुरजकुंड धाम, महंत राजभारती महाराज मोहिवाड़ा मठ, भोपाजी उगमाराम गुर्जर एवं माताजी उपासक भीखाराम देवासी के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। आज होंगे प्रमुख धार्मिक आयोजन रविवार 10 मई को सुबह पूजा-अर्चना के साथ माताजी की मूर्ति स्थापना, देव जागरण, 108 कलशों से महास्नान एवं अभिषेक, अभिजीत वेला में प्राण-प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण, शिखर कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी. पी. चौधरी तथा विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित कई जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। महोत्सव में छत्तीस कौम के ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।2
- सिरोही के बसंतगढ़ में राजपुरोहित समाज का वार्षिक मेला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और 'रक्तदान महादान' को सार्थक करते हुए 70 यूनिट रक्त एकत्र किया।2
- पाली जिले के फालना-बाली मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार सड़क पर अचानक आए ऊंट से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया है।1
- जालौर की जानी-मानी समाजसेविका स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी को उनके तिलक द्वारा स्थित निवास स्थान पर भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल सिदावत की धर्मपत्नी कमला देवी के निधन के बाद आयोजित इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।4