Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का वाचन पंडित व्यास महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Ram sajivan pandey
समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का वाचन पंडित व्यास महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।1
- मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के Mirzapur स्थित मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के शवगृह में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शवगृह में रखी एक मृतक की बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। जब परिजन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे तो शव की हालत देखकर वे आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शवगृह की सुरक्षा और साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया और लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और शवगृह की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी। एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद खाते से निकाले एक लाख 34 हजार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।1
- सपा नेता सतीश मिश्रा ने की पूछा हाल अपने शहर की राजनीति का तो लोगों ने मुस्कराकर कहा — “नेता तो ज़िंदा हैं, मगर उनके ज़मीर का पता नहीं!” मिर्जापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोर्चरी हाउस में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति किसी शहर के लिए हो सकती है? यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता है। जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। कम से कम स्वास्थ्य विभाग जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।1
- मिर्जापुर मण्डलीय अस्पताल के पीछे मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली पुत्र श्याम लाल माली की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में उचित व्यवस्था न होने के कारण चूहों ने शव को कई जगह से कुतर दिया। जब परिजनों ने शव की स्थिति देखी तो वे आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और लापरवाही भरा मामला है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाकर शांत कराया। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।1