logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंटरलॉकिंग सड़क को लेकर विवाद में वृद्धा की मौत, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात,मृतका के बेटे ने मा की हत्या का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर। ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

6 hrs ago
user_Anis Akhtar
Anis Akhtar
Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

इंटरलॉकिंग सड़क को लेकर विवाद में वृद्धा की मौत, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात,मृतका के बेटे ने मा की हत्या का लगाया आरोप थाने में दी तहरीर। ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ज्वाला प्रसाद
    1
    Post by ज्वाला प्रसाद
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
    1
    मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था।
आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    1
    भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    user_Chandra balak roy
    Chandra balak roy
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन
    4
    मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Gyanpur, Bhadohi•
    2 hrs ago
  • भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews
    1
    भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi
#BhadohiNews
#UPNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#BHUtraumaCenter
#Justice
#UPPolice
#HindiNews
#ViralNews
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    हेडलाइंस:
कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश
समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।
कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का यह जिला मिर्जापुर है, यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक नजर डालिए, कहने को डिजिटल एक्स-रे हो रहा है, मगर एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है, वही अगर कोई पहुंच वाला व्यक्ति आता है उसके लिए VIP प्रोटोकॉल रहता है उसके बिना लाइन में लगे ही उसका नंबर आ जाता है, जहां एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहुत दंभ भरती है। वही दूसरी तरफ जो हालत 10 साल पहले था वही आज भी है, वही 14 साल पुराना डॉक्टर इमर्जेंसी में बैठ कर लूट खसोट करने में लगा है, कल एक शव को चूहों ने कुतर दिया. एक शब्द किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं , नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा करना तो बहुत कुछ चाहते है लेकिन नगर विधायक की अस्पताल प्रशासन सुनता ही नहीं है। देखिए आगे और क्या क्या देखना पड़ता है
    4
    मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का यह जिला मिर्जापुर है, यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक नजर डालिए, कहने को डिजिटल एक्स-रे हो रहा है, मगर एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है, वही अगर कोई पहुंच वाला व्यक्ति आता है उसके लिए VIP प्रोटोकॉल रहता है उसके बिना लाइन में लगे ही उसका नंबर आ जाता है, जहां एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहुत दंभ भरती है। वही दूसरी तरफ जो हालत 10 साल पहले था वही आज भी है, वही 14 साल पुराना डॉक्टर इमर्जेंसी में बैठ कर लूट खसोट करने में लगा है, कल एक शव को चूहों ने कुतर दिया. एक शब्द किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं , नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा करना तो बहुत कुछ चाहते है लेकिन नगर विधायक की अस्पताल प्रशासन सुनता ही नहीं है। देखिए आगे और क्या क्या देखना पड़ता है
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.