Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्वाला प्रसाद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।1
- 👉 गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही मिर्जापुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर शैलेश सिंह की करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के आदेश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान बालमुकुन्द मिश्रा, थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम और थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार थाना मड़िहान में पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर शैलेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ददरा थाना राजगढ़ द्वारा अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में ग्रामसभा राजगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान स्थित आराजी नंबर 45ख रकबा 33.038 हेक्टेयर तथा ग्राम ददरा सक्तेशगढ़ स्थित आराजी नंबर 255 रकबा 0.5690 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आपराधिक इतिहास: पुलिस अभिलेखों के अनुसार शैलेश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2006 में धारा 307 व 120बी, वर्ष 2022 में धोखाधड़ी व अपहरण से जुड़े मामले तथा वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन4
- भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews1
- हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।1
- *पीड़ित महिलाओ की समस्याओं का प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए किया जाए निस्तारण -डाॅ0 बबिता सिंह चौहान* अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक कर की समीक्षा, पीड़ित महिलाओ की सुनी समस्याएं मीरजापुर | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डाॅ0 बबीता सिंह चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोदभराई तथा अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराने के पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अधिकारियो के साथ बैठक कर महिलाओ के शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायते यथा-घरेलू हिंसा, दहेज, कार्यक्रम स्थल पर उत्पीड़न आदि से सम्बन्धित शिकायतो को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिए। अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबिता सिंह चौहान ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह के अलावा जनपद के अन्य विकासपरक अधिकारियो के साथ बैठक कर विभागो में महिलाओ के लिए संचालित योजनाओ व लाभान्वित किए जाने वाले महिलाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओ द्वारा प्राप्त शिकायती पत्रो को विभागो को भेजने के पश्चात की गई कार्यवाही के बारे में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। पुलिस विभाग में अधिक लम्बित शिकायतो को तत्काल निस्तारण कर आख्या भेजने का निर्देश दिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आशा कार्यकत्रियो के मानदेय का भुगतान, ग्राम स्वास्थ्य पोषण योजना, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयो, रानी लक्ष्मीबाई सुरक्षा योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, कस्तूरबा गांधी विद्यालयो की स्थिति, दिव्यांग सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, परिवहन सहित अनेक विभागो के अधिकारियो से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की गई। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक आटो/टेम्पो एवं ओला आदि संचालित वाहनो के वाहन चालक सीट के पीछे वाहन चालक का नाम, मोबाइल नम्बर स्पष्ट अक्षरो में लिखवाया जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालयो व व निजी क्षेत्रो, स्कूल कालेज जहां पर महिलाएं कार्यरत है व 10 से अधिक महिला कर्मचारी है उन कार्यालयो में आन्तरिक शिकायत समिति का गठन हुआ है अथवा नहीं स्वंय निरीक्षण करते हुए शत प्रतिशत गठन सुनिश्चित कराया जाए तथा उसका प्रभावी ढंग से संचालन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यो/योजनाओ का जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण अंचलो सहित स्कूलो की छात्राओ को भी जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में अवगत कराया जाए यह भी कहा कि प्रमुख बाजारो या स्थलो पर बीच-बीच में साइन बोर्ड पर हेल्पलाइन नम्बर भी लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रायः बच्चियो के गायब होने की शिकायते प्राप्त होती रहती है जो चिंतनीय है इसके लिए भी जन जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए शासकीय योजनाओ के बारे में जानकारी दी जाए तथा बालिकाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठानो पर शिकायत पेटिका लगाई जाए। प्रत्येक प्रमुख स्थलो, कालेजो में सेनेटरी नैपकीन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर बल दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सकें परन्तु यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी के साथ अन्याय न होने पाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के महत्वा के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक का रजिस्ट्रेशन करवाने पर बल दिया। तत्पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ बबिता सिंह चैहान द्वारा उपस्थित लगभग 20 से अधिक पीड़ित महिलाओ की एक-एक से मिलकर समस्याओ को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं जो छोटे-छोटे बातो को लेकर है उसे परिवार परामर्श केन्द्र में दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान किया जा सकता है यहां पर भी प्राप्त शिकायतो में जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र के लिए निर्देशित किया गया है उन्हें दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान कराया जाए। इसके पूर्व अष्टभुजा निरीक्षण में पहुंचने पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष के द्वारा अष्टभुजा गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागो की समीक्षा बैक्ठ व पीड़ित महिलाओं की जनसुनावई आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अध्यक्ष को जिलाधिकारी द्वारा ओ.डी.ओ.पी. प्रोडक्ट, मां विन्ध्यवासिनी की स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ उपहार स्वरूप देकर अभिवादन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में जनपद के विकास व प्रगति की स्थिति से अध्यक्ष को अवगत कराया गया, जिसपर अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें अध्यक्ष के द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सीटी नीतेश सिंह, उप जिलाधिकारी, सदर, क्षेत्राधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।1
- मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।1
- मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का यह जिला मिर्जापुर है, यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक नजर डालिए, कहने को डिजिटल एक्स-रे हो रहा है, मगर एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है, वही अगर कोई पहुंच वाला व्यक्ति आता है उसके लिए VIP प्रोटोकॉल रहता है उसके बिना लाइन में लगे ही उसका नंबर आ जाता है, जहां एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहुत दंभ भरती है। वही दूसरी तरफ जो हालत 10 साल पहले था वही आज भी है, वही 14 साल पुराना डॉक्टर इमर्जेंसी में बैठ कर लूट खसोट करने में लगा है, कल एक शव को चूहों ने कुतर दिया. एक शब्द किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं , नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा करना तो बहुत कुछ चाहते है लेकिन नगर विधायक की अस्पताल प्रशासन सुनता ही नहीं है। देखिए आगे और क्या क्या देखना पड़ता है4