भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews
भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews
- भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन4
- भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews1
- हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।1
- ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंचे। और भीम आर्मी के लोगों को समझा रहे, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही, असली आराधी को गिरफ्तार कर दंड दिया जाएगा, कानून अपने हाथ में लेने की हिमाकत न करें लोग लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर कार्यवाही होगी इसे ध्यान में रखो3
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।1
- Post by Rajesh Tiwari1
- Post by ज्वाला प्रसाद1