logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोलाघाट बकाही में अग्निपीड़ितों को राहत! जिला परिषद लालबाबू चौधरी के प्रयास से रेडक्रॉस ने बांटी राहत सामग्री गोलाघाट बकही गांव में आग लगने की घटना के बाद कई परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी ने पहल की। उनके प्रयास से रेडक्रॉस की टीम द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से आग से प्रभावित परिवारों को कुछ तत्काल मदद मिली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें इस कठिन समय में थोड़ी राहत मिल सके। अग्निकांड के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की समस्या उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी और रेडक्रॉस की टीम के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सबसे बड़ी मानव सेवा है। लालबाबू चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील की गई है।

15 hrs ago
user_BN Chitranjan
BN Chitranjan
Local News Reporter बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
15 hrs ago

गोलाघाट बकाही में अग्निपीड़ितों को राहत! जिला परिषद लालबाबू चौधरी के प्रयास से रेडक्रॉस ने बांटी राहत सामग्री गोलाघाट बकही गांव में आग लगने की घटना के बाद कई परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी ने पहल की। उनके प्रयास से रेडक्रॉस की टीम द्वारा अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से आग से प्रभावित परिवारों को कुछ तत्काल मदद मिली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें इस कठिन समय में थोड़ी राहत मिल सके। अग्निकांड के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की समस्या उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी और रेडक्रॉस की टीम के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सबसे बड़ी मानव सेवा है। लालबाबू चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पीड़ित परिवारों की सहायता करने की अपील की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर। विधानसभा तमकुही राज में बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शुक्रवार को किसान महाविद्यालय किसान हाल तमकुही रोड सेवरही में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को गांव देहात शहर में आम आदमी को बताने की जरूरत है 2027 में बहन मायावती की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने की संकल्प लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि घनश्याम खरवार अध्यक्षता सुरेशचंद्र भारती, विशिष्ट अतिथि असगर अली, रामनाथ चौहान, सुधीर त्यागी,वेद प्रकाश,रामधयान प्रसाद, नित्यानंद,जिला अध्यक्ष कुशीनगर विद्यासागर, वरिष्ठ नेता अमरजीत प्रसाद, विश्वनाथ प्रताप उर्फ मंत्री जी मैनेजर भारती, विधानसभा अध्यक्ष तमकुही राज शिवमंगल गौतम, भंते अमरजीत भारती, सुदर्शन प्रसाद, घनश्याम भारती, लल्लन प्रसाद, युवा नेता हरेंद्र भारती,हजारों की संख्या भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कुशीनगर। विधानसभा तमकुही राज में बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शुक्रवार को किसान महाविद्यालय किसान हाल तमकुही रोड सेवरही में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को गांव देहात शहर में आम आदमी को बताने की जरूरत है 2027 में बहन मायावती की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने की संकल्प लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि घनश्याम खरवार अध्यक्षता सुरेशचंद्र भारती, विशिष्ट अतिथि असगर अली, रामनाथ चौहान, सुधीर त्यागी,वेद प्रकाश,रामधयान प्रसाद, नित्यानंद,जिला अध्यक्ष कुशीनगर विद्यासागर, वरिष्ठ नेता अमरजीत प्रसाद, विश्वनाथ प्रताप उर्फ मंत्री जी मैनेजर भारती, विधानसभा अध्यक्ष तमकुही राज शिवमंगल गौतम, भंते अमरजीत भारती, सुदर्शन प्रसाद, घनश्याम भारती, लल्लन प्रसाद, युवा नेता हरेंद्र भारती,हजारों की संख्या भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_हर खबर पर नजर
    हर खबर पर नजर
    Reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आंगनबाड़ी भर्ती में ST आरक्षण नहीं मिलने पर विरोध, विज्ञप्ति संशोधन की मांग सलग्न..आंगनबाड़ी भर्ती में ST आरक्षण नहीं मिलने पर विरोध, विज्ञप्ति संशोधन की मांग एंकर..कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती भर्ती 2026-27 की जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित न किए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। समाजसेवी अमरनाथ गोंड ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना एवं पुष्टाहार विभाग को ज्ञापन सौंपकर विज्ञप्ति में संशोधन की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 29 जुलाई 2026 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार कुल 245 रिक्त पदों में 59 पद अनुसूचित जाति (SC), 65 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा 121 पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। अमरनाथ गोंड ने आरोप लगाया है कि यह व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 16(4) तथा उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उनका कहना है कि कुशीनगर जनपद में अनुसूचित जनजाति समाज के लोग निवास करते हैं और उन्हें भी सरकारी भर्ती में नियमानुसार समान अवसर एवं आरक्षण मिलना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल स्थगित कर आरक्षण रोस्टर के अनुसार संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाए तथा उसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर विज्ञप्ति में संशोधन कर ST वर्ग के लिए आरक्षण लागू नहीं किया गया, तो समाज के लोग एवं जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय, कुशीनगर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कुशीनगर, निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश तथा जनपद के सांसद एवं विधायकों को भी भेजी गई है।
    2
    आंगनबाड़ी भर्ती में ST आरक्षण नहीं मिलने पर विरोध, विज्ञप्ति संशोधन की मांग
सलग्न..आंगनबाड़ी भर्ती में ST आरक्षण नहीं मिलने पर विरोध, विज्ञप्ति संशोधन की मांग
एंकर..कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती भर्ती 2026-27 की जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित न किए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। समाजसेवी अमरनाथ गोंड ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना एवं पुष्टाहार विभाग को ज्ञापन सौंपकर विज्ञप्ति में संशोधन की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 29 जुलाई 2026 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार कुल 245 रिक्त पदों में 59 पद अनुसूचित जाति (SC), 65 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा 121 पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है।
अमरनाथ गोंड ने आरोप लगाया है कि यह व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 16(4) तथा उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उनका कहना है कि कुशीनगर जनपद में अनुसूचित जनजाति समाज के लोग निवास करते हैं और उन्हें भी सरकारी भर्ती में नियमानुसार समान अवसर एवं आरक्षण मिलना चाहिए।
ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल स्थगित कर आरक्षण रोस्टर के अनुसार संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाए तथा उसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर विज्ञप्ति में संशोधन कर ST वर्ग के लिए आरक्षण लागू नहीं किया गया, तो समाज के लोग एवं जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय, कुशीनगर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कुशीनगर, निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश तथा जनपद के सांसद एवं विधायकों को भी भेजी गई है।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुबह-सुबह रेलवे व्यवस्था पर सवाल, इंजन फेल होने से बीच ट्रैक पर रुकी मेमू पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह नरकटियागंज-गौनाहा रेलखंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते रुक गई। निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन जैसे ही नंदपुर ढाला के समीप पहुंची, उसके इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नंदपुर ढाला मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण पहले यात्रियों को लगा कि किसी कारणवश ट्रेन को रोका गया है, लेकिन काफी देर तक ट्रेन के आगे नहीं बढ़ने पर इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई। ट्रेन में सफर कर रहे किशुन महतो, सुनैना देवी और विकास कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन रुक जाने से सभी यात्री परेशान हो गए और काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन, मुख्य लोको निरीक्षक संतोष कुमार, एसएस मोहम्मद कलीम सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन की गहन जांच शुरू की। चालक रंजय कुमार, लोको पायलट और गार्ड भी तकनीकी टीम के साथ खराबी दूर करने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक इंजन की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी थी, जिसके कारण मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास ही खड़ी रही और यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है ताकि ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
    1
    सुबह-सुबह रेलवे व्यवस्था पर सवाल, इंजन फेल होने से बीच ट्रैक पर रुकी मेमू
पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह नरकटियागंज-गौनाहा रेलखंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते रुक गई। निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे नरकटियागंज जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन जैसे ही नंदपुर ढाला के समीप पहुंची, उसके इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा।
अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नंदपुर ढाला मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण पहले यात्रियों को लगा कि किसी कारणवश ट्रेन को रोका गया है, लेकिन काफी देर तक ट्रेन के आगे नहीं बढ़ने पर इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई। ट्रेन में सफर कर रहे किशुन महतो, सुनैना देवी और विकास कुमार ने बताया कि अचानक ट्रेन रुक जाने से सभी यात्री परेशान हो गए और काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन, मुख्य लोको निरीक्षक संतोष कुमार, एसएस मोहम्मद कलीम सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन की गहन जांच शुरू की। चालक रंजय कुमार, लोको पायलट और गार्ड भी तकनीकी टीम के साथ खराबी दूर करने में जुटे रहे।
समाचार लिखे जाने तक इंजन की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी थी, जिसके कारण मेमू ट्रेन नंदपुर ढाला के पास ही खड़ी रही और यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है ताकि ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक में बड़ी संख्या में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों का एक आवशयक बैठ सम्पन्न किया गया विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक में बड़ी संख्या में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों का एक आवशयक बैठ सम्पन्न किया गया बैठक में 13 अगस्त के सत्याग्रह को लेकर रणनीति बनी। यह बैठक जिला अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आउटसोर्स निगम में समायोजन की मांग पर जोर दिया गया। विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने बैठक कर सरकार को 13 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया। और कहा हैं की अगर हम सब की मांगें नहीं मानीं गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी पुनीत राय पूर्वांचल प्रभारी संदीप कुमार पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह राजू श्रीवास्तव प्रेम चौरसिया अनिल श्रीवास्तव संजय दुबे राजेश दुबे संतोष कुमार मिश्रा धनंजय मिश्रा दीपक श्रीव्तास्तव राजू कुशवाहा पूंजेश चौबे राजू श्रीवास्तव बिजली विभाग के साथ-साथ जनपद के कोने-कोने से आए संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से आउटसोर्स निगम में सभी को शामिल करने, निष्कासित कर्मियों की बहाली और ऊर्जा जनशक्ति ऐप की समस्याओं के समाधान की मांग की।
    2
    विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक में बड़ी संख्या में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों का एक आवशयक बैठ सम्पन्न किया गया 

विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक में बड़ी संख्या में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों का एक आवशयक बैठ सम्पन्न किया गया 
बैठक में 13 अगस्त के सत्याग्रह को लेकर रणनीति बनी। यह बैठक जिला अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आउटसोर्स निगम में समायोजन की मांग पर जोर दिया गया। विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने बैठक कर सरकार को 13 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया।  और कहा हैं की अगर हम सब की मांगें नहीं मानीं गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
बैठक में प्रदेश प्रभारी पुनीत राय पूर्वांचल प्रभारी संदीप कुमार पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह  राजू श्रीवास्तव
प्रेम चौरसिया अनिल श्रीवास्तव संजय दुबे राजेश दुबे संतोष कुमार मिश्रा धनंजय मिश्रा दीपक श्रीव्तास्तव राजू कुशवाहा पूंजेश चौबे
राजू श्रीवास्तव बिजली विभाग 
के साथ-साथ जनपद के कोने-कोने से आए संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से आउटसोर्स निगम में सभी को शामिल करने, निष्कासित कर्मियों की बहाली और ऊर्जा जनशक्ति ऐप की समस्याओं के समाधान की मांग की।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण *विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई और अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज करें सुनिश्चित: डीएम* *देवरिया, 07 अगस्त।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कतरारी एवं मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनसे पुस्तक पढ़वाई और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं पूरी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें तथा नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगांवा का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों का परीक्षण किया तथा एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एक महिला का वजन भी कराया और निर्देश दिया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
    1
    जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

*विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई और अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज करें सुनिश्चित: डीएम* 
*देवरिया, 07 अगस्त।* 
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कतरारी  एवं मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनसे पुस्तक पढ़वाई और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं पूरी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें तथा नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगांवा का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों का परीक्षण किया तथा एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एक महिला का वजन भी कराया और निर्देश दिया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.