Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
Niraj Raj
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
More news from बिहार and nearby areas
- श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिन कादीर चौक से बिनटोलिया जाने वाली सड़क पर गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बगही बागंबरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी छोटेलाल पंडित का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति में था, तभी मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे नहर में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच गया और उसे मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और नहर किनारे बैरिकेडिंग की मांग की है।1
- जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत बैकुण्ठवा पंचायत के हरदिया कोठी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में " प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। 19.02.2026.1
- समकालीन अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मैं भेज दिया । उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि माननीय न्यायालय के वारंटी राजा भार वार्ड नंबर 3 निवासी विजय सिंह के पुत्र जितेश कुमार सिंह थाना कांड संख्या 175 ऑब्लिक 2026 बैठनिया निवासी दुलारचंद शाह के पुत्र अशोक शाह को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तथा थाना कांड संख्या 176/ 2026 पियक्कड़ शेख अनवारुल को समकालीन अभियान के तहत हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।1
- बैकुठवां में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल नौतन (पश्चिम चंपारण): केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बैकुठवां स्थित हरदिया कोठी में गुरुवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रशासन आपके द्वार: अंतिम पंक्ति तक विकास का संकल्प: बैकुठवां पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सात निश्चय पार्ट-3, राजस्व विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग तथा लोहिया स्वच्छता अभियान सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के बीच ई-रिक्शा, बैटरी रिक्शा एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जीविका समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद—जूट की चटाई, मोमबत्ती, सनपापड़ी आदि—का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की। आंगनबाड़ी विभाग के स्टॉल पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दही खिलाकर पोषण अभियान का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जांच शिविर में कुल 285 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 67 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा 105 लोगों की शुगर जांच की गई। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आम लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बीसीएलआर, अंचलाधिकारी, सीएचसी प्रभारी, बीपीआरओ, मुखिया प्रतिनिधि सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- स्वरांजलि सेवा संस्थान का दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज1
- सुगौली स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दी गई सुरक्षा की जानकारी। सुरक्षित यात्रा के दिये गए टिप्स।1
- बैरिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैरिया लोकल कमिटी की बैठक गुरुवार के दोपहर करीब एक बजे सरपंच सुनील यादव के निवास स्थान बरगछिया में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अमेरिका के हाथों “बेचने” की नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, रूस से तेल खरीद बंद करने और अमेरिकी दबाव का आरोप लगाया। उन्होंने एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह और अनिल अंबानी पर भी गंभीर टिप्पणी की। इसके विरोध में 24 मार्च को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन होगा, जिसमें पश्चिम चम्पारण से हजारों किसान भाग लेंगे। उन्होंने गोरखपुर-सिलीगुड़ी सिक्स लेन एक्सप्रेसवे को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि 22 फरवरी को लौकरिया मिडिल स्कूल में किसान सभा होगी। बैठक की अध्यक्षता संजय राव ने की। सचिव सुनील यादव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान अवधेश पांडेय, हरिशंकर यादव, काशी साह, भरत शर्मा, अशर्फी पटेल, राज रूप यादव समेत अन्य ने विचार रखे।1
- नौतन प्रखंड के पूर्वी पंचायत खैरा टोला में बरसों की मेहनत और संघर्ष के बाद बनी मोहम्मद मस्जिद में पहली बार इफ्तार की दावत का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर पूरे मोहल्ले और आसपास के लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और समुदाय में एक नई ऊर्जा देखने को मिली। मस्जिद की तामीर के पीछे कई वर्षों की मेहनत और प्रयास था। खैरा टोला के लाल मोहम्मद मियां ने मस्जिद की जमीन दान की और गांव के युवा, बुजुर्ग, और महिलाओं ने मिलकर इस पवित्र स्थल के निर्माण में योगदान दिया। खास बात यह रही कि पहली बार इफ्तार का आयोजन सतपुर के माज अहमद ने अपने बेटे माजिन मज और पूरे परिवार के साथ किया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया। मस्जिद के निर्माण और इफ्तार की सफलता में माज अहमद, असद सिद्दीकी, मोहम्मद नियाज, अशरफ, जिला पार्षद असद राजा, प्रखंड उप प्रमुख अफसर हुसैन, समाजसेवी रजी अहमद, मोहम्मद अली, जफर महताब आलम, मोइन अहमद और कई अन्य लोगों ने सहयोग और मदद की। उनके समर्पण और प्रयासों के चलते खैरा टोला में मुसलमान समुदाय के लिए यह मस्जिद अब सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक सामूहिक खुशियों और सहयोग की मिसाल बन गई है। समुदाय के लोगों का कहना है कि इस इफ्तार ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया। पहली बार मस्जिद में आयोजित इफ्तार में सभी ने मिलकर खिचड़ी, फल और पेय पदार्थ का आनंद लिया और एक-दूसरे को रमज़ान की शुभकामनाएँ दीं। इस इफ्तार और मस्जिद के निर्माण से खैरा टोला के मुस्लिम समुदाय में अपार खुशी और संतोष देखा गया। यह आयोजन साबित करता है कि अगर समुदाय मिलकर मेहनत और सहयोग करे तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य में भी इस मस्जिद में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा, और यह खैरा टोला के लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।1
- औरंगाबाद का शानदार मैरिज हॉल1