logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sangam resort Aurangabad औरंगाबाद का शानदार मैरिज हॉल

3 hrs ago
user_D Anand
D Anand
Actor बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

Sangam resort Aurangabad औरंगाबाद का शानदार मैरिज हॉल

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • नौतन प्रखंड के पूर्वी पंचायत खैरा टोला में बरसों की मेहनत और संघर्ष के बाद बनी मोहम्मद मस्जिद में पहली बार इफ्तार की दावत का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर पूरे मोहल्ले और आसपास के लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और समुदाय में एक नई ऊर्जा देखने को मिली। मस्जिद की तामीर के पीछे कई वर्षों की मेहनत और प्रयास था। खैरा टोला के लाल मोहम्मद मियां ने मस्जिद की जमीन दान की और गांव के युवा, बुजुर्ग, और महिलाओं ने मिलकर इस पवित्र स्थल के निर्माण में योगदान दिया। खास बात यह रही कि पहली बार इफ्तार का आयोजन सतपुर के माज अहमद ने अपने बेटे माजिन मज और पूरे परिवार के साथ किया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया। मस्जिद के निर्माण और इफ्तार की सफलता में माज अहमद, असद सिद्दीकी, मोहम्मद नियाज, अशरफ, जिला पार्षद असद राजा, प्रखंड उप प्रमुख अफसर हुसैन, समाजसेवी रजी अहमद, मोहम्मद अली, जफर महताब आलम, मोइन अहमद और कई अन्य लोगों ने सहयोग और मदद की। उनके समर्पण और प्रयासों के चलते खैरा टोला में मुसलमान समुदाय के लिए यह मस्जिद अब सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक सामूहिक खुशियों और सहयोग की मिसाल बन गई है। समुदाय के लोगों का कहना है कि इस इफ्तार ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया। पहली बार मस्जिद में आयोजित इफ्तार में सभी ने मिलकर खिचड़ी, फल और पेय पदार्थ का आनंद लिया और एक-दूसरे को रमज़ान की शुभकामनाएँ दीं। इस इफ्तार और मस्जिद के निर्माण से खैरा टोला के मुस्लिम समुदाय में अपार खुशी और संतोष देखा गया। यह आयोजन साबित करता है कि अगर समुदाय मिलकर मेहनत और सहयोग करे तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य में भी इस मस्जिद में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा, और यह खैरा टोला के लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
    1
    नौतन प्रखंड के पूर्वी पंचायत खैरा टोला में बरसों की मेहनत और संघर्ष के बाद बनी मोहम्मद मस्जिद में पहली बार इफ्तार की दावत का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर पूरे मोहल्ले और आसपास के लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और समुदाय में एक नई ऊर्जा देखने को मिली।
मस्जिद की तामीर के पीछे कई वर्षों की मेहनत और प्रयास था। खैरा टोला के लाल मोहम्मद मियां ने मस्जिद की जमीन दान की और गांव के युवा, बुजुर्ग, और महिलाओं ने मिलकर इस पवित्र स्थल के निर्माण में योगदान दिया। खास बात यह रही कि पहली बार इफ्तार का आयोजन सतपुर के माज अहमद ने अपने बेटे माजिन मज और पूरे परिवार के साथ किया, जिसने इस अवसर को और भी खास बना दिया।
मस्जिद के निर्माण और इफ्तार की सफलता में माज अहमद, असद सिद्दीकी, मोहम्मद नियाज, अशरफ, जिला पार्षद असद राजा, प्रखंड उप प्रमुख अफसर हुसैन, समाजसेवी रजी अहमद, मोहम्मद अली, जफर महताब आलम, मोइन अहमद और कई अन्य लोगों ने सहयोग और मदद की। उनके समर्पण और प्रयासों के चलते खैरा टोला में मुसलमान समुदाय के लिए यह मस्जिद अब सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक सामूहिक खुशियों और सहयोग की मिसाल बन गई है।
समुदाय के लोगों का कहना है कि इस इफ्तार ने न केवल धार्मिक भावना को मजबूत किया, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा दिया। पहली बार मस्जिद में आयोजित इफ्तार में सभी ने मिलकर खिचड़ी, फल और पेय पदार्थ का आनंद लिया और एक-दूसरे को रमज़ान की शुभकामनाएँ दीं।
इस इफ्तार और मस्जिद के निर्माण से खैरा टोला के मुस्लिम समुदाय में अपार खुशी और संतोष देखा गया। यह आयोजन साबित करता है कि अगर समुदाय मिलकर मेहनत और सहयोग करे तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भविष्य में भी इस मस्जिद में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा, और यह खैरा टोला के लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • एक पल की लापरवाही, पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। सड़क पर रफ्तार नहीं, समझदारी दिखाइए। घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है…
    1
    एक पल की लापरवाही,
पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
सड़क पर रफ्तार नहीं,
समझदारी दिखाइए।
घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है…
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
    1
    सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • ठूठीबारी। सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 108 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रेंगहिया पोस्ट के पीछे की गई। आबकारी निरीक्षक वैभव यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एसएसबी के बीओपी शीतलपुर के कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और सभी लोग अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर दी। रात्रि लगभग पौने बारह बजे एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नो-मैन्स लैंड होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल पर रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी गोल्ड स्टार ब्रांड की नेपाली देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी धमऊर कुटी टोला थाना निचलौल के रूप में हुई है। आबकारी टीम ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आबकारी निरीक्षक वैभव यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ठूठीबारी।
सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 108 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रेंगहिया पोस्ट के पीछे की गई। आबकारी निरीक्षक वैभव यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान एसएसबी के बीओपी शीतलपुर के कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और सभी लोग अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर दी।
रात्रि लगभग पौने बारह बजे एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नो-मैन्स लैंड होते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल पर रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी गोल्ड स्टार ब्रांड की नेपाली देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है।
गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी धमऊर कुटी टोला थाना निचलौल के रूप में हुई है। आबकारी टीम ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
आबकारी निरीक्षक वैभव यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की  जाएगी।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद
महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है।
सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    11 hrs ago
  • किसी भी व्यक्ति को अगर पोल्ट्री फीड मिल लेना हो तो संपर्क करे उसके बिजली का बोर्ड भी और हालत वाला मशीन भी मिलेगा
    1
    किसी भी व्यक्ति को अगर पोल्ट्री फीड मिल लेना हो तो संपर्क करे उसके बिजली का बोर्ड भी और हालत वाला मशीन भी मिलेगा
    user_Arjun Kumar
    Arjun Kumar
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए जिले की सभी थानों ने बैंकों और एटीएम के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आज 19 फरवरी गुरुवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बैंक और एटीएम में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी की जा रही है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर सूचित करें।
    1
    पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए जिले की सभी थानों ने बैंकों और एटीएम के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आज 19 फरवरी गुरुवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बैंक और एटीएम में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी की जा रही है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर सूचित करें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • कराची के ओल्ड सोल्जर बाजार में गुरुवार सुबह गैस रिसाव के कारण भीषण धमाका हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। #Pakistan
    1
    कराची के ओल्ड सोल्जर बाजार में गुरुवार सुबह गैस रिसाव के कारण भीषण धमाका हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। #Pakistan
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झनझनपुर (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
    1
    झनझनपुर (महराजगंज)।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.