नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा
कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों
में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- झनझनपुर (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार की शाम लखनऊ से पहुंचे एडिशनल कमिश्नर कस्टम जितेंद्र सिंह ने एक दिवसीय दौरे के दौरान कस्टम कार्यालय सोनौली एवं नौतनवा निवारक मंडल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयात–निर्यात गतिविधियों, राजस्व स्थिति तथा सीमा पार आवागमन करने वाले माल–सामान की जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त की। एडिशनल कमिश्नर ने सीमा पर तस्करी रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और हर आने–जाने वाले सामान की कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए। सोनौली कस्टम कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ उन्होंने नेपाल भेजे जा रहे माल की स्क्रूटनी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने नौतनवा कस्टम निवारक मंडल का दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली और कार्रवाई से संबंधित इनपुट लिए। निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सोनौली सुधीर कुमार त्यागी, अधीक्षक संजय मिश्रा, सुधीर कुमार सहित कस्टम विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।2
- Post by Harikesh Sahani2
- सोनौली कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 वाहनों का चालान कर ₹25,500 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- महाशिवरात्रि 20261
- Aaj Humare padari gram sabha me do bchha chor pakde gaye hain gav vale inko pakd kar vartalap karne ke baad prashasan ko saunp Diye Hain aur aage dekhte hain ki prashasan inke sath kya karti hai aur prashasan ko ine donon ke sath kada se kada niyam apnana chahie2
- महराजगंज से बड़ी खबर। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन, कार्यालय शाखाओं और थानों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। #Holi #Ramzan1