logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ ने किया सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण, आयात–निर्यात व राजस्व का लिया ब्योरा सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार की शाम लखनऊ से पहुंचे एडिशनल कमिश्नर कस्टम जितेंद्र सिंह ने एक दिवसीय दौरे के दौरान कस्टम कार्यालय सोनौली एवं नौतनवा निवारक मंडल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयात–निर्यात गतिविधियों, राजस्व स्थिति तथा सीमा पार आवागमन करने वाले माल–सामान की जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त की। एडिशनल कमिश्नर ने सीमा पर तस्करी रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और हर आने–जाने वाले सामान की कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए। सोनौली कस्टम कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ उन्होंने नेपाल भेजे जा रहे माल की स्क्रूटनी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने नौतनवा कस्टम निवारक मंडल का दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली और कार्रवाई से संबंधित इनपुट लिए। निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सोनौली सुधीर कुमार त्यागी, अधीक्षक संजय मिश्रा, सुधीर कुमार सहित कस्टम विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_VIJAY CHAURASIYA
VIJAY CHAURASIYA
नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
1dec717f-8b59-4cdc-85d3-f03ea467bff0

एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ ने किया सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण, आयात–निर्यात व राजस्व का लिया ब्योरा सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार की शाम लखनऊ से पहुंचे एडिशनल कमिश्नर कस्टम जितेंद्र सिंह ने एक दिवसीय दौरे के दौरान कस्टम कार्यालय सोनौली एवं नौतनवा निवारक मंडल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयात–निर्यात गतिविधियों, राजस्व स्थिति तथा सीमा पार आवागमन करने वाले माल–सामान की जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त की। एडिशनल कमिश्नर ने सीमा पर तस्करी रोकथाम को

सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और हर आने–जाने वाले सामान की कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए। सोनौली कस्टम कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ उन्होंने नेपाल भेजे जा रहे माल की स्क्रूटनी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने नौतनवा कस्टम निवारक मंडल का दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली और कार्रवाई से संबंधित इनपुट लिए। निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सोनौली सुधीर कुमार त्यागी, अधीक्षक संजय मिश्रा, सुधीर कुमार सहित कस्टम विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार की शाम लखनऊ से पहुंचे एडिशनल कमिश्नर कस्टम जितेंद्र सिंह ने एक दिवसीय दौरे के दौरान कस्टम कार्यालय सोनौली एवं नौतनवा निवारक मंडल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयात–निर्यात गतिविधियों, राजस्व स्थिति तथा सीमा पार आवागमन करने वाले माल–सामान की जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त की। एडिशनल कमिश्नर ने सीमा पर तस्करी रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और हर आने–जाने वाले सामान की कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए। सोनौली कस्टम कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ उन्होंने नेपाल भेजे जा रहे माल की स्क्रूटनी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने नौतनवा कस्टम निवारक मंडल का दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली और कार्रवाई से संबंधित इनपुट लिए। निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सोनौली सुधीर कुमार त्यागी, अधीक्षक संजय मिश्रा, सुधीर कुमार सहित कस्टम विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार की शाम लखनऊ से पहुंचे एडिशनल कमिश्नर कस्टम जितेंद्र सिंह ने एक दिवसीय दौरे के दौरान कस्टम कार्यालय सोनौली एवं नौतनवा निवारक मंडल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयात–निर्यात गतिविधियों, राजस्व स्थिति तथा सीमा पार आवागमन करने वाले माल–सामान की जांच प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त की।
एडिशनल कमिश्नर ने सीमा पर तस्करी रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और हर आने–जाने वाले सामान की कड़ाई से जांच करने के निर्देश दिए।
सोनौली कस्टम कार्यालय में अभिलेखों की जांच के साथ उन्होंने नेपाल भेजे जा रहे माल की स्क्रूटनी प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके पूर्व उन्होंने नौतनवा कस्टम निवारक मंडल का दौरा कर विभागीय कार्यप्रणाली और कार्रवाई से संबंधित इनपुट लिए।
निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर सोनौली सुधीर कुमार त्यागी, अधीक्षक संजय मिश्रा, सुधीर कुमार सहित कस्टम विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Harikesh Sahani
    2
    Post by Harikesh Sahani
    user_Harikesh Sahani
    Harikesh Sahani
    Nautanwa, Maharajganj•
    3 hrs ago
  • सोनौली कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 वाहनों का चालान कर ₹25,500 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    सोनौली कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान 20 वाहनों का चालान कर ₹25,500 का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झनझनपुर (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
    1
    झनझनपुर (महराजगंज)।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हेडिंग: क्रासर: आबकारी और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई ठूठीबारी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर मंगलवार को आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग और एसएसबी की टीम विशेष सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में व्यापार एवं पारागमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति तीन बैग लेकर भारत की ओर प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 31 पैकेट में कुल 17.590 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह गांजा प्रमाणित हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से दो पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू पहुंचा और वहां से इसे दिल्ली ले जाने की योजना थी। इस दौरान उसका भाई साजिद हुसैन भी साथ था, जो मौके से नेपाल की ओर फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को आगे की कार्रवाई हेतु केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ बाराबंकी को सौंप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम आंकी जा रही है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
    1
    हेडिंग:
क्रासर:
आबकारी और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई
ठूठीबारी।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर मंगलवार को  आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग और एसएसबी की टीम विशेष सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में व्यापार एवं पारागमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति तीन बैग लेकर भारत की ओर प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 31 पैकेट में कुल 17.590 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह गांजा प्रमाणित हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से दो पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू पहुंचा और वहां से इसे दिल्ली ले जाने की योजना थी। इस दौरान उसका भाई साजिद हुसैन भी साथ था, जो मौके से नेपाल की ओर फरार हो गया।
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को आगे की कार्रवाई हेतु केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ बाराबंकी को सौंप दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम आंकी जा रही है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार
    1
    Post by राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार
    user_राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार
    राम विलास वरुण जनता का सच हिंदी साप्ताहिक ख़बर पत्रकार
    Shohratgarh, Siddharth Nagar•
    20 hrs ago
  • हर विधानसभा में 70 हजार वोट काटे गए? सपा का बड़ा आरोप | EC से मिला प्रतिनिधिमंडल
    1
    हर विधानसभा में 70 हजार वोट काटे गए? सपा का बड़ा आरोप | EC से मिला प्रतिनिधिमंडल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महराजगंज से बड़ी खबर। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन, कार्यालय शाखाओं और थानों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। #Holi #Ramzan
    1
    महराजगंज से बड़ी खबर। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। 
इस दौरान पुलिस लाइन, कार्यालय शाखाओं और थानों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। 
होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
#Holi #Ramzan
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.