Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में DIG एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण | होली-रमजान को लेकर सख्त निर्देश महराजगंज से बड़ी खबर। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन, कार्यालय शाखाओं और थानों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। #Holi #Ramzan
Aapan Maharajganj
महराजगंज में DIG एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण | होली-रमजान को लेकर सख्त निर्देश महराजगंज से बड़ी खबर। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन, कार्यालय शाखाओं और थानों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। #Holi #Ramzan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनौली कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 वाहनों का चालान कर ₹25,500 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- गोरखपुर:अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में TTE ने एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ रेप किया. लड़की युवती परीक्षा देने मऊ गई थी.लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी. वह एसी कोच में खड़ी थी. टीटीई ने सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया.इसके बाद युवती के साथ रेप किया. एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है. पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. .घटना रविवार की है.युवती अहमदाबाद-एक्सप्रेस ट्रेन मऊ से गोरखपुर आ रही थी.भीड़ काफी होने से टिकट नहीं ले पाई और एसी फर्स्ट कोच ट्रेन में चढ़ गई.उसने पहले TTE से बात किया टिकट बनाने के लिए ताकि सीट मिल जाए.TTE ने टिकट बनाने और सीट देने के बहाने केबिन में बुलाया. पहले युवती के बारे पूछताछ की फिर केबिन बंद कर अश्लील हरकत करने लगा विरोध करने धमकी दी फिर युवती के साथ रेप किया. युवती के साथ घटना इंदारा व देवरिया के बीच हुआ. युवती इसकी सूचना 112 पर दी तो TTE देवरिया में ट्रेन से उतर कर फरार हो गया. जीआरपी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने तहरीर दिया उसने बताया कि वे मऊ जिले की रहने वाली है.वह गोरखपुर में किराए पर रहकर भर्ती की तैयारी कर रही है. वह एनसीसी का 'सी' सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी. परीक्षा के बाद जब वह लौट रही थी, तब स्टेशन पर ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले सकी. ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी. इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की.टीटीई ने पहले उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पूछी. जब उसे पता चला कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है. युवती को उम्मीद थी कि बिना टिकट होने पर नियम के अनुसार उससे जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी.लेकिन युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया. युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया. फिर TTE ने युवती के साथ दुष्कर्म किया.जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी.पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. बाइट.... लक्ष्मीनिवास मिश्र एसपी जीआरपी गोरखपुर एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया.पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दिया गया पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.1
- Post by Harikesh Sahani1
- हेडिंग: क्रासर: आबकारी और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई ठूठीबारी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर मंगलवार को आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग और एसएसबी की टीम विशेष सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में व्यापार एवं पारागमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति तीन बैग लेकर भारत की ओर प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 31 पैकेट में कुल 17.590 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह गांजा प्रमाणित हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से दो पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू पहुंचा और वहां से इसे दिल्ली ले जाने की योजना थी। इस दौरान उसका भाई साजिद हुसैन भी साथ था, जो मौके से नेपाल की ओर फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को आगे की कार्रवाई हेतु केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ बाराबंकी को सौंप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम आंकी जा रही है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।1
- फरेंदा क्षेत्र के मामलों में त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश!1
- भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 17.590 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर एसएसबी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई सघन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। विशेष सूचना के आधार पर आबकारी विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल की टीम व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारत की सीमा में तीन बैग लेकर प्रवेश करता दिखाई दिया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 पैकेट अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 17.590 किलोग्राम पाया गया। ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर यह उच्च गुणवत्ता का हाइड्रोपोनिक गांजा प्रमाणित हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि इस तस्करी में उसका भाई साजिद हुसैन भी सहयोग कर रहा था, जो गिरफ्तारी के दौरान नेपाल सीमा की ओर फरार हो गया। अभियुक्त के कब्जे से दो पासपोर्ट तथा बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजे की खेप थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू लाया था और वहां से दिल्ली ले जाने की फिराक में था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ, बाराबंकी को सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद हाइड्रोपोनिक गांजा अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिकता है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।3
- देवरिया में वीडियो बनाते देख नाराज हो गए थानेदार, युवक को जड़ दिया थप्पड़, मामला जानिए देवरिया के रामपुर कारखाना थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते नजर आ रहे हैं। युवक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और सीओ सिटी संजय रेड्डी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- महराजगंज से बड़ी खबर। गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन, कार्यालय शाखाओं और थानों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में एसपी सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। #Holi #Ramzan1