logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Harikesh Sahani
Harikesh Sahani
Nautanwa, Maharajganj•
7 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज में रमजान से पहले बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ी मांग सामने आई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रमजान के दौरान सहरी, इफ्तार और तरावीह के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि रोजेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो। #ramdan
    1
    महराजगंज में रमजान से पहले बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ी मांग सामने आई है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रमजान के दौरान सहरी, इफ्तार और तरावीह के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि रोजेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो।
#ramdan
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Harikesh Sahani
    1
    Post by Harikesh Sahani
    user_Harikesh Sahani
    Harikesh Sahani
    Nautanwa, Maharajganj•
    7 hrs ago
  • नगर पालिका नौतनवा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मंदिर से श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर की स्थापना के अवसर पर हारे का सहारा खाटू श्याम जी की विशाल 8वीं निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, मुख्य मार्ग, अटल चौक, सरदार भगत सिंह चौक और गांधी चौक होते हुए श्याम मंदिर पहुँची। मंदिर पहुँचकर भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित किया और भव्य आरती व पूजा के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने करीब दो दर्जन सभासदों और सहयोगियों के साथ बाबा श्याम जी पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा का अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया। लोगों ने इसे एक नई और सराहनीय परंपरा बताया। पालिका अध्यक्ष ने कहा— “बाबा श्याम की कृपा से यह निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरी रही। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, अच्छे संस्कार और आपसी भाईचारे को और मजबूत करते हैं।”
    1
    नगर पालिका नौतनवा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मंदिर से श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर की स्थापना के अवसर पर हारे का सहारा खाटू श्याम जी की विशाल 8वीं निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, मुख्य मार्ग, अटल चौक, सरदार भगत सिंह चौक और गांधी चौक होते हुए श्याम मंदिर पहुँची।
मंदिर पहुँचकर भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित किया और भव्य आरती व पूजा के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने करीब दो दर्जन सभासदों और सहयोगियों के साथ बाबा श्याम जी पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा का अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया। लोगों ने इसे एक नई और सराहनीय परंपरा बताया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा—
“बाबा श्याम की कृपा से यह निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरी रही। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, अच्छे संस्कार और आपसी भाईचारे को और मजबूत करते हैं।”
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हेडिंग: क्रासर: आबकारी और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई ठूठीबारी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर मंगलवार को आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग और एसएसबी की टीम विशेष सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में व्यापार एवं पारागमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति तीन बैग लेकर भारत की ओर प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 31 पैकेट में कुल 17.590 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह गांजा प्रमाणित हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से दो पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू पहुंचा और वहां से इसे दिल्ली ले जाने की योजना थी। इस दौरान उसका भाई साजिद हुसैन भी साथ था, जो मौके से नेपाल की ओर फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को आगे की कार्रवाई हेतु केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ बाराबंकी को सौंप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम आंकी जा रही है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
    1
    हेडिंग:
क्रासर:
आबकारी और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई
ठूठीबारी।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर मंगलवार को  आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग और एसएसबी की टीम विशेष सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में व्यापार एवं पारागमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति तीन बैग लेकर भारत की ओर प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 31 पैकेट में कुल 17.590 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह गांजा प्रमाणित हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से दो पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू पहुंचा और वहां से इसे दिल्ली ले जाने की योजना थी। इस दौरान उसका भाई साजिद हुसैन भी साथ था, जो मौके से नेपाल की ओर फरार हो गया।
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को आगे की कार्रवाई हेतु केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ बाराबंकी को सौंप दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम आंकी जा रही है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फरेंदा क्षेत्र के मामलों में त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश!
    1
    फरेंदा क्षेत्र के मामलों में त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश!
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 17.590 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर एसएसबी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई सघन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। विशेष सूचना के आधार पर आबकारी विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल की टीम व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारत की सीमा में तीन बैग लेकर प्रवेश करता दिखाई दिया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 पैकेट अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 17.590 किलोग्राम पाया गया। ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर यह उच्च गुणवत्ता का हाइड्रोपोनिक गांजा प्रमाणित हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि इस तस्करी में उसका भाई साजिद हुसैन भी सहयोग कर रहा था, जो गिरफ्तारी के दौरान नेपाल सीमा की ओर फरार हो गया। अभियुक्त के कब्जे से दो पासपोर्ट तथा बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजे की खेप थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू लाया था और वहां से दिल्ली ले जाने की फिराक में था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ, बाराबंकी को सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद हाइड्रोपोनिक गांजा अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिकता है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
    3
    भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 17.590 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर एसएसबी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई सघन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।
विशेष सूचना के आधार पर आबकारी विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल की टीम व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारत की सीमा में तीन बैग लेकर प्रवेश करता दिखाई दिया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 पैकेट अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। मौके पर तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 17.590 किलोग्राम पाया गया।
ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर यह उच्च गुणवत्ता का हाइड्रोपोनिक गांजा प्रमाणित हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वाहिद हुसैन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि इस तस्करी में उसका भाई साजिद हुसैन भी सहयोग कर रहा था, जो गिरफ्तारी के दौरान नेपाल सीमा की ओर फरार हो गया।
अभियुक्त के कब्जे से दो पासपोर्ट तथा बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजे की खेप थाईलैंड से मलेशिया होते हुए काठमांडू लाया था और वहां से दिल्ली ले जाने की फिराक में था।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव एवं निरीक्षक सामान्य सुभाष चंद्रा शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद माल को केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो के निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ, बाराबंकी को सुपुर्द कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बरामद हाइड्रोपोनिक गांजा अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिकता है, जिससे इसकी कुल कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    9 hrs ago
  • देवरिया में वीडियो बनाते देख नाराज हो गए थानेदार, युवक को जड़ दिया थप्पड़, मामला जानिए देवरिया के रामपुर कारखाना थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते नजर आ रहे हैं। युवक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और सीओ सिटी संजय रेड्डी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    देवरिया में वीडियो बनाते देख नाराज हो गए थानेदार, युवक को जड़ दिया थप्पड़, मामला जानिए
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते नजर आ रहे हैं। युवक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और सीओ सिटी संजय रेड्डी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    Nichlaul, Maharajganj•
    13 hrs ago
  • महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा टेढ़ी के जिगनियाहवा घाट पर कच्चे रास्ते से उतरते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर रोहिनी नदी में पलट गई। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से पक्के पुल की मांग तेज कर दी है, क्योंकि यही रास्ता 12 टोलों के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा है।
    1
    महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा टेढ़ी के जिगनियाहवा घाट पर कच्चे रास्ते से उतरते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर रोहिनी नदी में पलट गई। 
गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से पक्के पुल की मांग तेज कर दी है, क्योंकि यही रास्ता 12 टोलों के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.