*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *गोविंद नगर में भव्य होलिका दहन, सौहार्द और सुरक्षा के बीच गूंजे जयकारे* मोहल्ला गोविंद नगर में पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होली माता की पूजा-अर्चना की तथा “होली मैया की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आम जनमानस से अपील की कि होली का पर्व सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और खुशहाल त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों की सहभागिता के बीच गोविंद नगर में होलिका दहन का आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *गोविंद नगर में भव्य होलिका दहन, सौहार्द और सुरक्षा के बीच गूंजे जयकारे* मोहल्ला गोविंद नगर में पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होली माता की पूजा-अर्चना
की तथा “होली मैया की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आम जनमानस से अपील की कि
होली का पर्व सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और खुशहाल त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों की सहभागिता के बीच गोविंद नगर में होलिका दहन का आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ।
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *होली व रमज़ान को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च* *होली, रमज़ान एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना बिधूना क्षेत्र में फ्लैग मार्च।* *पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती (औरैया) के नेतृत्व में कार्रवाई।* *अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र रहे मौजूद।* *भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त।* *प्रमुख बाजारों व चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।* *ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर।* *आमजन को सुरक्षा का भरोसा, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।* *अफवाह फैलाने व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।*3
- होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च, आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश2
- औरैया। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गली-गली और प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और होली की अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। खासकर किराना और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रंगों के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में इस बार अबीर गुलाल, हर्बल रंग, रंग-बिरंगी टोपियां और बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी पसंद के रंग और पिचकारी खरीदते नजर आ रहे हैं। किराना व्यापारी संजय दीक्षित ने बताया कि इस बार होली का पर्व फिलहाल अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सूखे मेवे, गुझिया बनाने की सामग्री, तेल, मैदा और चीनी की बिक्री में इजाफा हुआ है। लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। वहीं मिठाई विक्रेता रमाकांत स्वीट हाउस के संचालक विकास और दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि मिठाइयों की बिक्री भी ठीक चल रही है। गुझिया, मावा, काजू कतली और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कुल मिलाकर होली के मद्देनजर बाजारों में उत्साहपूर्ण माहौल है। व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, बिक्री में और तेजी आएगी।1
- औरैया:वकील मंजुल चौबे एवं बहन सुधा चौबे हत्याकांड के पैरोकार संजय चौबे का भाजपा नेता पर बड़ा आरोप। भाजपा नेता श्रीकांत पाठक हत्यारोपी सपा एमएलसी कमलेश पाठक के समर्थन में खड़े होकर सरकार विरोधी नीतियों का कर रहे समर्थन। एक ओर भाजपा नेता दूसरी ओर हत्यारोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक का समर्थन पार्टी विरोधी और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का विरोध:संजय चौबे अगर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक ब्राह्मण तो हम लोगों ने भी ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया:संजय चौबे ब्राह्मणों की हत्या करने उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के आखिर क्यों साथ है पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकांत पाठक:संजय चौबे सरकार ऐसे पार्टी विरोधी गतिविधियों में व्यक्तियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से करे निष्कासित:संजय चौबे1
- औरैया के कानपुर रोड पर होली को लेकर दुकानें सज गई हैं। दुकानदार उत्कर्ष ने बताया कि बाजार में हर्बल रंग उपलब्ध हैं और पिचकारियां इस बार काफी महंगी हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह के मुखोटे भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है।4
- औरैया। जिला विज्ञान क्लब औरैया द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा सर सी.वी. रमन की महान खोज “रमन प्रभाव” को स्मरण करना रहा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बिधूना के ब्राइट माइंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के देवांश, नमन, कुनाल, आयुष, अभय और अंकुर ने अपने अभिनव विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं कक्षा 8 की छात्राएं एकता और अरना ने आकर्षक विज्ञान टून मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया। विद्यालय की प्राचार्या कल्पना वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। निदेशक अनिल कुमार सिंह ने भी इसे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।1
- औरैया। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च।थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश। होलिका दहन (2 मार्च 2026) को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश। अराजक तत्वों को चेतावनी, माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई।2
- *० जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग बिरंगी होली की खुशियां बांटी* *० रंग-पिचकारी व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया* एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय-धीरजपुर में छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया गया व लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उनको पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वो पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक सिमट कर रह जाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह दैनिक मजदूरी करते हुए अपनी दिनचर्या के साथ जीवन यापन करते रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं, जबकि समिति परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है, सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।3
- होलिका दहन को लेकर आचार्य केशवम अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को होना चाहिए। मगर इस बार चंद्र ग्रहण के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने होलिका दहन के संबंध में जनपद के लोगों को विशेष जानकारी उपलब्ध कराई है।1