logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण के चलते आचार्य केशवम अवस्थी ने दी होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की जानकारी होलिका दहन को लेकर आचार्य केशवम अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को होना चाहिए। मगर इस बार चंद्र ग्रहण के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने होलिका दहन के संबंध में जनपद के लोगों को विशेष जानकारी उपलब्ध कराई है।

7 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण के चलते आचार्य केशवम अवस्थी ने दी होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की जानकारी होलिका दहन को लेकर आचार्य केशवम अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को होना चाहिए। मगर इस बार चंद्र ग्रहण के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने होलिका दहन के संबंध में जनपद के लोगों को विशेष जानकारी उपलब्ध कराई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *होली व रमज़ान को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च* *होली, रमज़ान एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना बिधूना क्षेत्र में फ्लैग मार्च।* *पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती (औरैया) के नेतृत्व में कार्रवाई।* *अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र रहे मौजूद।* *भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त।* *प्रमुख बाजारों व चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।* *ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर।* *आमजन को सुरक्षा का भरोसा, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।* *अफवाह फैलाने व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*होली व रमज़ान को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के  साथ किया फ्लैग मार्च*
*होली, रमज़ान एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना बिधूना क्षेत्र में फ्लैग मार्च।*
*पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती (औरैया) के नेतृत्व में कार्रवाई।*
*अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र रहे मौजूद।*
*भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त।*
*प्रमुख बाजारों व चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।*
*ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर।*
*आमजन को सुरक्षा का भरोसा, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।*
*अफवाह फैलाने व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च, आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
    2
    होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च,
आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • होलिका दहन को लेकर आचार्य केशवम अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को होना चाहिए। मगर इस बार चंद्र ग्रहण के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने होलिका दहन के संबंध में जनपद के लोगों को विशेष जानकारी उपलब्ध कराई है।
    1
    होलिका दहन को लेकर आचार्य केशवम अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को होना चाहिए। मगर इस बार चंद्र ग्रहण के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने होलिका दहन के संबंध में जनपद के लोगों को विशेष जानकारी उपलब्ध कराई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया:वकील मंजुल चौबे एवं बहन सुधा चौबे हत्याकांड के पैरोकार संजय चौबे का भाजपा नेता पर बड़ा आरोप। भाजपा नेता श्रीकांत पाठक हत्यारोपी सपा एमएलसी कमलेश पाठक के समर्थन में खड़े होकर सरकार विरोधी नीतियों का कर रहे समर्थन। एक ओर भाजपा नेता दूसरी ओर हत्यारोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक का समर्थन पार्टी विरोधी और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का विरोध:संजय चौबे अगर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक ब्राह्मण तो हम लोगों ने भी ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया:संजय चौबे ब्राह्मणों की हत्या करने उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के आखिर क्यों साथ है पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकांत पाठक:संजय चौबे सरकार ऐसे पार्टी विरोधी गतिविधियों में व्यक्तियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से करे निष्कासित:संजय चौबे
    1
    औरैया:वकील मंजुल चौबे एवं बहन सुधा चौबे हत्याकांड के पैरोकार संजय चौबे का भाजपा नेता पर बड़ा आरोप।
भाजपा नेता श्रीकांत पाठक हत्यारोपी सपा एमएलसी कमलेश पाठक के समर्थन में खड़े होकर सरकार विरोधी नीतियों का कर रहे समर्थन।
एक ओर भाजपा नेता दूसरी ओर हत्यारोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक का समर्थन पार्टी विरोधी और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का विरोध:संजय चौबे
अगर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक ब्राह्मण तो हम लोगों ने भी ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया:संजय चौबे
ब्राह्मणों की हत्या करने उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के आखिर क्यों साथ है पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकांत पाठक:संजय चौबे 
सरकार ऐसे पार्टी विरोधी गतिविधियों में व्यक्तियों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से करे निष्कासित:संजय चौबे
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया के कानपुर रोड पर होली को लेकर दुकानें सज गई हैं। दुकानदार उत्कर्ष ने बताया कि बाजार में हर्बल रंग उपलब्ध हैं और पिचकारियां इस बार काफी महंगी हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह के मुखोटे भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    4
    औरैया के कानपुर रोड पर होली को लेकर दुकानें सज गई हैं। दुकानदार उत्कर्ष ने बताया कि बाजार में हर्बल रंग उपलब्ध हैं और पिचकारियां इस बार काफी महंगी हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह के मुखोटे भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया। जिला विज्ञान क्लब औरैया द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा सर सी.वी. रमन की महान खोज “रमन प्रभाव” को स्मरण करना रहा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बिधूना के ब्राइट माइंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के देवांश, नमन, कुनाल, आयुष, अभय और अंकुर ने अपने अभिनव विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं कक्षा 8 की छात्राएं एकता और अरना ने आकर्षक विज्ञान टून मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया। विद्यालय की प्राचार्या कल्पना वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। निदेशक अनिल कुमार सिंह ने भी इसे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
    1
    औरैया। जिला विज्ञान क्लब औरैया द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा सर सी.वी. रमन की महान खोज “रमन प्रभाव” को स्मरण करना रहा।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बिधूना के ब्राइट माइंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के देवांश, नमन, कुनाल, आयुष, अभय और अंकुर ने अपने अभिनव विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं कक्षा 8 की छात्राएं एकता और अरना ने आकर्षक विज्ञान टून मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया।
विद्यालय की प्राचार्या कल्पना वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। निदेशक अनिल कुमार सिंह ने भी इसे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • औरैया। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च।थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश। होलिका दहन (2 मार्च 2026) को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश। अराजक तत्वों को चेतावनी, माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
    2
    औरैया। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च।थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च।
आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश।
होलिका दहन (2 मार्च 2026) को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
अराजक तत्वों को चेतावनी, माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *० जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग बिरंगी होली की खुशियां बांटी* *० रंग-पिचकारी व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया* एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय-धीरजपुर में छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया गया व लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उनको पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वो पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक सिमट कर रह जाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह दैनिक मजदूरी करते हुए अपनी दिनचर्या के साथ जीवन यापन करते रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं, जबकि समिति परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है, सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।
    3
    *० जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग बिरंगी होली की खुशियां बांटी*
*० रंग-पिचकारी व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया*
एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय-धीरजपुर में छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया गया व लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उनको पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वो पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक सिमट कर रह जाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह  दैनिक मजदूरी करते हुए अपनी दिनचर्या के साथ जीवन यापन करते रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं, जबकि समिति परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है, सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • औरैया होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज सदर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने की। बैठक में कोतवाली के थानाध्यक्ष एसएचओ राजकुमार सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर के सम्मानित नागरिक तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। इसे खुशी-खुशी और मिलजुलकर मनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और नागरिकों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। एसएचओ राजकुमार सिंह ने भी शांति एवं सुरक्षा के प्रति आश्वासन दिया तथा लोगों से अनुरोध किया कि वे होली के रंगों में डूबते हुए भी सामाजिक समरसता बनाए रखें। बैठक में सभी ने एकमत होकर होली को बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न कराने का संकल्प लिया। प्रशासन की यह पहल त्योहारों के दौरान सद्भावना और शांति बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है। स्थानीय निवासी भी इस अपील का स्वागत कर रहे हैं और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
    1
    औरैया होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज सदर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने की।
बैठक में कोतवाली के थानाध्यक्ष एसएचओ राजकुमार सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर के सम्मानित नागरिक तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया।
उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। इसे खुशी-खुशी और मिलजुलकर मनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और नागरिकों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।
एसएचओ राजकुमार सिंह ने भी शांति एवं सुरक्षा के प्रति आश्वासन दिया तथा लोगों से अनुरोध किया कि वे होली के रंगों में डूबते हुए भी सामाजिक समरसता बनाए रखें। बैठक में सभी ने एकमत होकर होली को बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न कराने का संकल्प लिया।
प्रशासन की यह पहल त्योहारों के दौरान सद्भावना और शांति बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है। स्थानीय निवासी भी इस अपील का स्वागत कर रहे हैं और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.