logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, एसडीम, कोतवाली पुलिस रही मौजूद औरैया होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज सदर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने की। बैठक में कोतवाली के थानाध्यक्ष एसएचओ राजकुमार सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर के सम्मानित नागरिक तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। इसे खुशी-खुशी और मिलजुलकर मनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और नागरिकों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। एसएचओ राजकुमार सिंह ने भी शांति एवं सुरक्षा के प्रति आश्वासन दिया तथा लोगों से अनुरोध किया कि वे होली के रंगों में डूबते हुए भी सामाजिक समरसता बनाए रखें। बैठक में सभी ने एकमत होकर होली को बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न कराने का संकल्प लिया। प्रशासन की यह पहल त्योहारों के दौरान सद्भावना और शांति बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है। स्थानीय निवासी भी इस अपील का स्वागत कर रहे हैं और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

9 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

औरैया सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, एसडीम, कोतवाली पुलिस रही मौजूद औरैया होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज सदर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने की। बैठक में कोतवाली के थानाध्यक्ष एसएचओ राजकुमार सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर के सम्मानित नागरिक तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। इसे खुशी-खुशी और मिलजुलकर मनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और नागरिकों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। एसएचओ राजकुमार सिंह ने भी शांति एवं सुरक्षा के प्रति आश्वासन दिया तथा लोगों से अनुरोध किया कि वे होली के रंगों में डूबते हुए भी सामाजिक समरसता बनाए रखें। बैठक में सभी ने एकमत होकर होली को बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न कराने का संकल्प लिया। प्रशासन की यह पहल त्योहारों के दौरान सद्भावना और शांति बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है। स्थानीय निवासी भी इस अपील का स्वागत कर रहे हैं और त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोहल्ला गोविंद नगर में पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होली माता की पूजा-अर्चना की तथा “होली मैया की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आम जनमानस से अपील की कि होली का पर्व सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और खुशहाल त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों की सहभागिता के बीच गोविंद नगर में होलिका दहन का आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ।
    3
    मोहल्ला गोविंद नगर में पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होली माता की पूजा-अर्चना की तथा “होली मैया की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आम जनमानस से अपील की कि होली का पर्व सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और खुशहाल त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों की सहभागिता के बीच गोविंद नगर में होलिका दहन का आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • औरैया में शहर से 3 किलोमीटर दूर श्री लड्डू गोपाल मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भक्तिमय होली का आंनद लिया और जमकर फूल गुलाल अबीर इत्र सड़ होली खेली। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु, लड्डू गोपाल के सेवक मौजूद रहे।
    1
    औरैया में शहर से 3 किलोमीटर दूर श्री लड्डू गोपाल मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भक्तिमय होली का आंनद लिया और जमकर फूल गुलाल अबीर इत्र सड़ होली खेली। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु, लड्डू गोपाल के सेवक मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • होली व रमज़ान त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च। थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश। अराजक तत्वों को चेतावनी, देते हुये पुलिस अधिक्षक अभिषेक भारतीय ने कहा कि माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
    2
    होली व रमज़ान त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च।
एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च।
थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च।
आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश।
अराजक तत्वों को चेतावनी, देते हुये पुलिस अधिक्षक अभिषेक भारतीय ने कहा कि माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • होली के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया पर भव्य फूल गुलाल इत्र मक्खन इत्यादि का होली आयोजन किया गया श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया धाम सरकार श्री अंकुश तिवारी जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक
    2
    होली के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया पर भव्य फूल गुलाल इत्र मक्खन इत्यादि का होली आयोजन किया गया 
श्री लड्डू गोपाल मंदिर  
औरैया धाम सरकार 
श्री अंकुश तिवारी जी महाराज 
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ⏭️होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च, ⏭️आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
    4
    ⏭️होली एवं रमज़ान तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च,
⏭️आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश बाइट - sp औरैया
    1
    आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
बाइट - sp औरैया
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • औरैया। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गली-गली और प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और होली की अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। खासकर किराना और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रंगों के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में इस बार अबीर गुलाल, हर्बल रंग, रंग-बिरंगी टोपियां और बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी पसंद के रंग और पिचकारी खरीदते नजर आ रहे हैं। किराना व्यापारी संजय दीक्षित ने बताया कि इस बार होली का पर्व फिलहाल अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सूखे मेवे, गुझिया बनाने की सामग्री, तेल, मैदा और चीनी की बिक्री में इजाफा हुआ है। लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। वहीं मिठाई विक्रेता रमाकांत स्वीट हाउस के संचालक विकास और दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि मिठाइयों की बिक्री भी ठीक चल रही है। गुझिया, मावा, काजू कतली और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कुल मिलाकर होली के मद्देनजर बाजारों में उत्साहपूर्ण माहौल है। व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, बिक्री में और तेजी आएगी।
    1
    औरैया। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गली-गली और प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और होली की अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। खासकर किराना और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रंगों के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
बाजार में इस बार अबीर गुलाल, हर्बल रंग, रंग-बिरंगी टोपियां और बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी पसंद के रंग और पिचकारी खरीदते नजर आ रहे हैं।
किराना व्यापारी संजय दीक्षित ने बताया कि इस बार होली का पर्व फिलहाल अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सूखे मेवे, गुझिया बनाने की सामग्री, तेल, मैदा और चीनी की बिक्री में इजाफा हुआ है। लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है।
वहीं मिठाई विक्रेता रमाकांत स्वीट हाउस के संचालक विकास और दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि मिठाइयों की बिक्री भी ठीक चल रही है। गुझिया, मावा, काजू कतली और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कुल मिलाकर होली के मद्देनजर बाजारों में उत्साहपूर्ण माहौल है। व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, बिक्री में और तेजी आएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्द अभियान के तहत थाना कुदरकोट पर पंजीकृत मु0अ0सं017/2026 धारा 351(3)बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट में विवेचना से प्रकाश में आया अभि0-अजय वाथम पुत्र रामौतार बाथम नि0 ग्राम सराय चौरी थाना भर्थना जिला इटावा को आज दिनांक सोमवार को समय करीब 11.50 वजे बुन्देलखंड सर्विस रोड गडवाना अन्डरपास पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । घटना 22फरवरी2026 को थाना कुदरकोट क्षेत्र अंतर्गत समय करीब 13:00 बजे सुतयानी मोड के पास वादी मुकदमा द्वारा थाना कुदरकोट जनपद औरैया के 05 वर्षीय नाती के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुकर्म की जघन्य घटना कारित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया जिससे घटना में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार बाथम पुत्र श्री रामौतार बाथम, निवासी ग्राम सराय चौरी, थाना भरथना, जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे आया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
    1
    औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व  क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्द अभियान के तहत थाना कुदरकोट पर पंजीकृत मु0अ0सं017/2026 धारा 351(3)बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट में विवेचना से प्रकाश में आया अभि0-अजय वाथम पुत्र रामौतार बाथम नि0 ग्राम सराय चौरी थाना भर्थना जिला इटावा को आज दिनांक सोमवार को समय करीब 11.50 वजे बुन्देलखंड सर्विस रोड गडवाना अन्डरपास पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । 
घटना 22फरवरी2026 को थाना कुदरकोट क्षेत्र अंतर्गत समय करीब 13:00 बजे सुतयानी मोड के पास वादी मुकदमा द्वारा थाना कुदरकोट जनपद औरैया के 05 वर्षीय नाती के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुकर्म की जघन्य घटना कारित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया जिससे घटना में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार बाथम पुत्र श्री रामौतार बाथम, निवासी ग्राम सराय चौरी, थाना भरथना, जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे आया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.