Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्चे भगवान का रूप होते है इनके चेहरे की मुस्कान अपनापन और निश्छल प्रेम मन को छू जाता है मेयर सुमन बहमनी.. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्थान संस्थान में विशेष बच्चों के साथ स्नेह, अपनत्व और खुशियों से भरा माहौल देखने को मिला। नगर निगम महापौर सुमन बहमनी ने उत्थान संस्थान पहुंचकर विशेष (दिव्यांग) बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने महापौर की कलाई पर राखी बांधी और महापौर ने बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके साथ खुशियां साझा की। उत्थान संस्थान में मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह प्रेम, सम्मान, समानता और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर संदेश दे गया।
FAST MEDIA HEADLINES
बच्चे भगवान का रूप होते है इनके चेहरे की मुस्कान अपनापन और निश्छल प्रेम मन को छू जाता है मेयर सुमन बहमनी.. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्थान संस्थान में विशेष बच्चों के साथ स्नेह, अपनत्व और खुशियों से भरा माहौल देखने को मिला। नगर निगम महापौर सुमन बहमनी ने उत्थान संस्थान पहुंचकर विशेष (दिव्यांग) बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने महापौर की कलाई पर राखी बांधी और महापौर ने बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके साथ खुशियां साझा की। उत्थान संस्थान में मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह प्रेम, सम्मान, समानता और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर संदेश दे गया।
More news from Yamunanagar and nearby areas
- नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।1
- रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुष्पांजलि विहार, जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में पहुंचकर आवासित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को बाल गृह में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम ने सभी बालिकाओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार मौजूद रहे।1
- सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।1
- धार्मिक स्थल में देर रात ताला तोड़कर चोरी का प्रयास! 🚨 देर रात माढ़ी (धार्मिक स्थल) का ताला तोड़कर अंदर घुसने और चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, ताले पर चोट के निशान मिले हैं और संदिग्ध लोग अंदर मौज़ूद थे। इस तरह की घटनाओं पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।1
- नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे1
- नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।1
- नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।1
- अमरावती (महाराष्ट्र) के डफ़रिन अस्पताल के NICU वार्ड में 24 अगस्त को शॉर्ट सर्किट/वेंटीलेटर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 3 मासूम नवजात बच्चों की बेहद दुखद मौत हो गई। ?💔 समय रहते अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से 36 मासूमों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन यह हादसा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है। 🚨 कब रुकेंगे ऐसे हादसे? क्या अस्पतालों का रेगुलर फायर ऑडिट नहीं होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें। 🙏 #Amravati #Maharashtra #AmravatiNews #HospitalSafety #NICU #NewsUpdate #BreakingNews #CurrentAffairs #HindiNews1