logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

3 hrs ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
3 hrs ago

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 🚨 रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, 35 संदिग्ध खाते जांच के दायरे में। The Aman Times 🚨 रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला रामनगर रामनगर में साइबर ठगी से जुड़े मामले में 35 संदिग्ध बैंक खाते पुलिस की जांच के घेरे में आए हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक की रामनगर शाखा से जुड़े इन खातों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 129 साइबर शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामले में उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडे ने खुद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर संख्या 0267/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, एक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किए जाने की आशंका है। वहीं, खातों को खोलने के दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि उनकी संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और संदिग्ध खातों में हुए लेनदेन की जांच में जुटी है।
    1
    🚨 रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, 35 संदिग्ध खाते जांच के दायरे में।
The Aman Times 
🚨 रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला
रामनगर
रामनगर में साइबर ठगी से जुड़े मामले में 35 संदिग्ध बैंक खाते पुलिस की जांच के घेरे में आए हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक की रामनगर शाखा से जुड़े इन खातों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 129 साइबर शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
मामले में उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडे ने खुद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर संख्या 0267/2026 के तहत BNS की धारा 318(4) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, एक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किए जाने की आशंका है। वहीं, खातों को खोलने के दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि उनकी संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क और संदिग्ध खातों में हुए लेनदेन की जांच में जुटी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    31 min ago
  • रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुष्पांजलि विहार, जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में पहुंचकर आवासित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को बाल गृह में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम ने सभी बालिकाओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार
रक्षाबंधन पर बाल गृह की बालिकाओं से राखी बंधवाकर डीएम ने दिए उपहार
सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पुष्पांजलि विहार, जनता रोड स्थित बाल गृह (बालिका) में पहुंचकर आवासित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना।
जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को बाल गृह में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम ने सभी बालिकाओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार मौजूद रहे।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    1
    नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    4 hrs ago
  • सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
    1
    सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल
सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं । उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड सरकार माताओं-बहनों और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है ।इस वर्ष भी हमारी सरकार द्वारा 28-29 अगस्त को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। हमारी सरकार महिलाओं के सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों से युक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित है।प्रेम और स्नेह के इस पर्व पर हम सभी को ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए जिसमें महिलाएं सर्वत्र भय मुक्त रहकर समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकें। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को
भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं । उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड सरकार माताओं-बहनों और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है ।इस वर्ष भी हमारी सरकार द्वारा 28-29 अगस्त को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। हमारी सरकार 
महिलाओं के सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों से युक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित है।प्रेम और स्नेह के इस पर्व पर हम सभी को ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए जिसमें महिलाएं सर्वत्र भय मुक्त रहकर समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    42 min ago
  • नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
    1
    नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डालनवाला में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में आपसी विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी खुद आराघर चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल भी बरामद किया गया।
    1
    डालनवाला में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में आपसी विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी खुद आराघर चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल भी बरामद किया गया।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.