logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन जेन जी का, हंगामे और प्रदर्शन के दौरान स्कूल गेट पर घेरी प्रधानाध्यापक की कार, प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे सैकड़ों छात्र कन्नौज । विद्यालय स्टॉफ के साथ अभद्रता, वित्तीय घोटाला, बच्चों से मारपीट और अभद्रता जैसे कई आरोपों के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं हंगामा और प्रदर्शन करने पर उतर आए। इतना ही नहीं बच्चों के अभिभावक और स्कूल के अध्यापक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शन कर रहे लोग शांत नहीं हुए और कार्यवाही की मांग करते रहे। बताते चलें कि, कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला बताया जा रहा है। विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। गुरुवार की सुबह जैसे ही विद्यालय खुला तो स्कूली बच्चे भी पहुंच गए। चंद मिनटों बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं का हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा और नारेबाजी करने के दौरान जैसे ही विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना की गाड़ी स्कूल गेट पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी छात्र छात्राएं विद्यालय के गेट और बाहर की ओर पहुंच गये।प्रधानाध्यापक की गाड़ी को घेर लिया गया और नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामी प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान विद्यालय के कुछ शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। मामले की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस 112 को दी गई तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बच्चों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए और कार्यवाही की मांग की। छात्र छात्राओं का आरोप था कि,प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से अभद्रता और मारपीट की जाती है। इसके अलावा स्कूल स्टॉफ से अभद्रता के अलावा कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने वित्तीय घोटाला भी किया है। विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ भी कटवा दिए गए हैं, जिसका पैसा भी प्रधानाध्यापक द्वारा हजम कर लिया गया है। ऐसे कई आरोप प्रत्यारोप प्रधानाध्यापक पर लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी कार्यवाही को लेकर अड़े नजर आ रहे थे। मामले में प्रधानाध्यापक राकेंन्द्र सक्सेना का कहना था कि, उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सूची में उनका नाम शामिल था। इसी दौरान से कुछ लोग साजिश रच कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया है। मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और बीएसए संदीप कुमार का बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका था।

52 min ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
52 min ago

छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन जेन जी का, हंगामे और प्रदर्शन के दौरान स्कूल गेट पर घेरी प्रधानाध्यापक की कार, प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे सैकड़ों छात्र कन्नौज । विद्यालय स्टॉफ के साथ अभद्रता, वित्तीय घोटाला, बच्चों से मारपीट और अभद्रता जैसे कई आरोपों के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं हंगामा और प्रदर्शन करने पर उतर आए। इतना ही नहीं बच्चों के अभिभावक और स्कूल के अध्यापक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शन कर रहे लोग शांत नहीं हुए और कार्यवाही की मांग करते रहे। बताते चलें कि, कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला बताया जा रहा है। विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। गुरुवार की सुबह जैसे ही विद्यालय खुला तो स्कूली बच्चे भी पहुंच गए। चंद मिनटों बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं का हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा और नारेबाजी करने के दौरान जैसे ही विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना की गाड़ी स्कूल गेट पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी छात्र छात्राएं विद्यालय के गेट और बाहर की ओर पहुंच गये।प्रधानाध्यापक की गाड़ी को घेर लिया गया और नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामी प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान विद्यालय के कुछ शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। मामले की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस 112 को दी गई तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बच्चों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए और कार्यवाही की मांग की। छात्र छात्राओं का आरोप था कि,प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से अभद्रता और मारपीट की जाती है। इसके अलावा स्कूल स्टॉफ से अभद्रता के अलावा कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने वित्तीय घोटाला भी किया है। विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ भी कटवा दिए गए हैं, जिसका पैसा भी प्रधानाध्यापक द्वारा हजम कर लिया गया है। ऐसे कई आरोप प्रत्यारोप प्रधानाध्यापक पर लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी कार्यवाही को लेकर अड़े नजर आ रहे थे। मामले में प्रधानाध्यापक राकेंन्द्र सक्सेना का कहना था कि, उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सूची में उनका नाम शामिल था। इसी दौरान से कुछ लोग साजिश रच कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया है। मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और बीएसए संदीप कुमार का बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण,अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया स्लग--कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण स्टेशन-कन्नौज एंकर--कन्नौज के संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के साथ सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा और एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और तत्काल सीएमएस भी मौके पर पहुंच गए। सीडीओ ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों के समय से अस्पताल न पहुंचने पर भी सीडीओ ने असंतोष जताया और चेतावनी जारी करने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल को लेकर पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में कुछ फायर सिलेंडर एक्सपायरी मिले, जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की सख्त हिदायत भी दी।
    1
    कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण,अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया 
स्लग--कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण
स्टेशन-कन्नौज
एंकर--कन्नौज के संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के साथ सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा और एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और तत्काल सीएमएस भी मौके पर पहुंच गए। सीडीओ ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों के समय से अस्पताल न पहुंचने पर भी सीडीओ ने असंतोष जताया और चेतावनी जारी करने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल को लेकर पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में कुछ फायर सिलेंडर एक्सपायरी मिले, जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की सख्त हिदायत भी दी।
    user_शिवम सैनी
    शिवम सैनी
    Personal Shopper कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कन्नौज के गवर्नमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स भड़के। स्कॉलरशिप न आने पर बंद की पढ़ाई। #Kannauj #Student
    1
    कन्नौज के गवर्नमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स भड़के। स्कॉलरशिप न आने पर बंद की पढ़ाई। #Kannauj #Student
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुत्तों की 'चमत्कारी' नसबंदी और 33 लाख का सरकारी घोटाला। #DogScam #KhandwaNews #SystemExposed #highlights #followforfollowback
    1
    कुत्तों की 'चमत्कारी' नसबंदी और 33 लाख का सरकारी घोटाला।

#DogScam #KhandwaNews #SystemExposed #highlights #followforfollowback
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों ने की नारेबाजी, स्कूल का किया बहिष्कार प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों ने की नारेबाजी, स्कूल का किया बहिष्कार कन्नौज। जनपद के कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित बच्चों ने स्कूल का बहिष्कार करते हुए विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रवैये से नाराज हैं। विरोध कर रहे बच्चे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बच्चों का कहना था कि जब तक डीएम मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या नहीं सुनते, तब तक वे स्कूल में पढ़ाई नहीं करेंगे। छात्रों के विरोध और नारेबाजी से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया। हालांकि बच्चे अपनी मांग पर डटे रहे। मामले को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शिकायतों और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
    1
    प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों ने की नारेबाजी, स्कूल का किया बहिष्कार
प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों ने की नारेबाजी, स्कूल का किया बहिष्कार
कन्नौज। जनपद के कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित बच्चों ने स्कूल का बहिष्कार करते हुए विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रवैये से नाराज हैं। विरोध कर रहे बच्चे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बच्चों का कहना था कि जब तक डीएम मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या नहीं सुनते, तब तक वे स्कूल में पढ़ाई नहीं करेंगे।
छात्रों के विरोध और नारेबाजी से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया। हालांकि बच्चे अपनी मांग पर डटे रहे।
मामले को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शिकायतों और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अति प्राचीन बड़े देव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोपा गया बरगद का पौधा रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर ग्राम वेवन स्थित प्रसिद्ध बड़े देव बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ वट वृक्ष के पौधे का रोपण किया गया संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य उमेश चंद्र अवस्थी ने अपनी धर्मपत्नी गिरजा अवस्थी के साथ मिलकर वैदिक रीति-रिवाज से यह पौधरोपण संपन्न कराया ​वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ परिसर कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ पूजा संपन्न होने के बाद अवस्थी परिवार के सदस्यों ने पौधे को रोपित किया और इसके पूर्ण संवर्धन व नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया ​संस्कृति और प्रकृति का संगम इस अवसर पर वक्ताओं ने वट वृक्ष के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में बरगद को अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्थान प्राप्त है धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार का पौधरोपण हमारी आस्था संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है ​स्वजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर अवस्थी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अवस्थी सरिता अवस्थी, श्याम जी गोपाल जी गोविंद जी मुकुंद अभिषेक विवेक, वेदांत देवांश रिद्धि-सिद्धि, परिधि श्रेष्ठ और जयंती शामिल थे
    4
    अति प्राचीन बड़े देव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोपा गया बरगद का पौधा
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
कानपुर ग्राम वेवन स्थित प्रसिद्ध बड़े देव बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ वट वृक्ष के पौधे का रोपण किया गया संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य उमेश चंद्र अवस्थी ने अपनी धर्मपत्नी गिरजा अवस्थी के साथ मिलकर वैदिक रीति-रिवाज से यह पौधरोपण संपन्न कराया ​वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ परिसर
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ पूजा संपन्न होने के बाद अवस्थी परिवार के सदस्यों ने पौधे को रोपित किया और इसके पूर्ण संवर्धन व नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया ​संस्कृति और प्रकृति का संगम इस अवसर पर वक्ताओं ने वट वृक्ष के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में बरगद को अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्थान प्राप्त है धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार का पौधरोपण हमारी आस्था संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है ​स्वजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर अवस्थी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अवस्थी सरिता अवस्थी, श्याम जी गोपाल जी गोविंद जी मुकुंद अभिषेक विवेक, वेदांत देवांश रिद्धि-सिद्धि, परिधि श्रेष्ठ और जयंती शामिल थे
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर 84 ब्लॉक के राजीवपुरम कालीमिट्टी स्थित पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर 84 ब्लॉक के राजीवपुरम कालीमिट्टी स्थित पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं पठन-पाठन समेत छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने सभी कक्षाओं का भौतिक सत्यापन भी किया। छात्र छात्राओं नें निर्धारित समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराए जाने की जिलाधिकारी को जानकारी दी। विद्यालय के छात्रों नें अपने द्वारा तैयार किये गये एक मांडल को जिलाधिकारी को दिखाया।जिसको जिलाधिकारी नें काफी सराहा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रसोई (मेस) का गहन निरीक्षण किया तथा खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने एसडीएम सफीपुर को निर्देश दिए कि भोजन उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री एवं भोजन को 15 दिन में एक बार अवश्य चखकर खाने की क्वालिटी चेक करने के लिए बोला। जिससे छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाता रहे।जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव,एसडीएम सफीपुर फाल्गुनी सिंह एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने छात्र छात्राओं के साथ भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।सुनिए और क्या कुछ कहा जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने....
    2
    उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर 84 ब्लॉक के राजीवपुरम कालीमिट्टी स्थित पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण 
उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर 84 ब्लॉक के राजीवपुरम कालीमिट्टी स्थित पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं पठन-पाठन समेत छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने सभी कक्षाओं का भौतिक सत्यापन भी किया। छात्र छात्राओं नें निर्धारित समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराए जाने की जिलाधिकारी को जानकारी दी। विद्यालय के छात्रों नें अपने द्वारा तैयार किये गये एक मांडल को जिलाधिकारी को दिखाया।जिसको जिलाधिकारी नें काफी सराहा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रसोई (मेस) का गहन निरीक्षण किया तथा खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने एसडीएम सफीपुर को निर्देश दिए कि भोजन उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री एवं भोजन को 15 दिन में एक बार अवश्य चखकर खाने की क्वालिटी चेक करने के लिए बोला। जिससे छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाता रहे।जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव,एसडीएम सफीपुर फाल्गुनी सिंह एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने छात्र छात्राओं के साथ भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।सुनिए और क्या कुछ कहा जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने....
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने एक थप्पड़ मारा तो युवक ने थाना प्रभारी को दो थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि ये वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद इलाके के गच्चीबावली इलाके का है और यह घटना जून 2026 में हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जगह और सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।
    1
    वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने एक थप्पड़ मारा तो युवक ने थाना प्रभारी को दो थप्पड़ मारे।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि ये वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद इलाके के गच्चीबावली इलाके का है और यह घटना जून 2026 में हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जगह और सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सिस्टम की पोल खोलने वाले इस एपिसोड में आपका स्वागत है! 🚀 आज हम बात कर रहे हैं फर्रुखाबाद के उस 'महा-भौकाली' कांड की, जहां बिजली विभाग के जेई (JE) और एसएसओ (SSO) ने एक किसान से खेत में नलकूप (Tubewell) कनेक्शन के नाम पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी। लेकिन इन घूसखोर बाबुओं को क्या पता था कि किसान डरने वाला नहीं है! किसान ने सीधा कानपुर की एंटी-करप्शन टीम को फोन घुमाया और इन रिश्वत के 'जय-वीरू' को रंगे हाथ धर दबोचा। 😂🔥 इस वीडियो में देखिए कैसे सरकारी दावों की धज्जियां उड़ती हैं और कैसे एक आम आदमी ने भ्रष्ट सिस्टम की खटिया खड़ी कर दी। अगर आप भी एसबीआई के लंच टाइम, ईएमआई के खौफ और इन सरकारी बाबुओं के एटीट्यूड से परेशान हैं, तो यह रोस्ट वीडियो आपके दिल की आवाज़ है!
    1
    सिस्टम की पोल खोलने वाले इस एपिसोड में आपका स्वागत है! 🚀
आज हम बात कर रहे हैं फर्रुखाबाद के उस 'महा-भौकाली' कांड की, जहां बिजली विभाग के जेई (JE) और एसएसओ (SSO) ने एक किसान से खेत में नलकूप (Tubewell) कनेक्शन के नाम पर 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी। लेकिन इन घूसखोर बाबुओं को क्या पता था कि किसान डरने वाला नहीं है! किसान ने सीधा कानपुर की एंटी-करप्शन टीम को फोन घुमाया और इन रिश्वत के 'जय-वीरू' को रंगे हाथ धर दबोचा। 😂🔥
इस वीडियो में देखिए कैसे सरकारी दावों की धज्जियां उड़ती हैं और कैसे एक आम आदमी ने भ्रष्ट सिस्टम की खटिया खड़ी कर दी। अगर आप भी एसबीआई के लंच टाइम, ईएमआई के खौफ और इन सरकारी बाबुओं के एटीट्यूड से परेशान हैं, तो यह रोस्ट वीडियो आपके दिल की आवाज़ है!
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने जमकर की नारेवाजी बच्चों ने स्कूल का कर दिया बहिष्कार। कन्नौज ब्रेकिंग -कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने जमकर की नारेवाजी बच्चों ने स्कूल का कर दिया बहिष्कार। आक्रोशित स्टूडेंट और परिजनों ने स्कूल का बहिष्कार कर किया प्रधानाध्यापक की गाड़ी का घेराव। प्रधानाध्यापक पर लगाया भेदभाव और बच्चों से अभद्रता करने का आरोप। प्रधानाचार्य पर स्कूल परिसर में लगे हरे पेड़ कटवाने का भी आरोप। स्कूल के कई शिक्षक भी प्रधानाध्यापक के विरोध में बच्चो के साथ आये। स्कूल में जातिवाद को बढ़ावा देने और मारने पीटने का आरोप पीएम श्री गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय में करीब 200 स्टूडेंट है आज स्कूल आये स्टूडेंट क़र रहे है प्रोटेस्ट मौके पर पुलिस मौजूद छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर लगाए कई तरह के आरोप.. बाइट... छात्रा बाइट.. छात्रा बाइट...स्टूडेंट
    4
    इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने जमकर की नारेवाजी बच्चों ने स्कूल का कर दिया बहिष्कार। 
कन्नौज ब्रेकिंग -कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने जमकर की नारेवाजी बच्चों ने स्कूल का कर दिया बहिष्कार। आक्रोशित स्टूडेंट और परिजनों ने स्कूल का बहिष्कार कर किया प्रधानाध्यापक की गाड़ी का घेराव। प्रधानाध्यापक पर लगाया भेदभाव और बच्चों से अभद्रता करने का आरोप। प्रधानाचार्य पर स्कूल परिसर में लगे हरे पेड़ कटवाने का भी आरोप। स्कूल के कई शिक्षक भी प्रधानाध्यापक के विरोध में बच्चो के साथ आये। स्कूल में जातिवाद को बढ़ावा देने और मारने पीटने का आरोप  पीएम  श्री गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय में करीब 200 स्टूडेंट  है   आज स्कूल आये स्टूडेंट क़र रहे है प्रोटेस्ट मौके पर पुलिस मौजूद छात्रों ने  प्रधानाध्यापक पर लगाए  कई तरह के आरोप..
बाइट... छात्रा 
बाइट.. छात्रा 
बाइट...स्टूडेंट
    user_शिवम सैनी
    शिवम सैनी
    Personal Shopper कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.