अति प्राचीन बड़े देव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोपा गया बरगद का पौधा रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर ग्राम वेवन स्थित प्रसिद्ध बड़े देव बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ वट वृक्ष के पौधे का रोपण किया गया संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य उमेश चंद्र अवस्थी ने अपनी धर्मपत्नी गिरजा अवस्थी के साथ मिलकर वैदिक रीति-रिवाज से यह पौधरोपण संपन्न कराया वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ परिसर कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ पूजा संपन्न होने के बाद अवस्थी परिवार के सदस्यों ने पौधे को रोपित किया और इसके पूर्ण संवर्धन व नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया संस्कृति और प्रकृति का संगम इस अवसर पर वक्ताओं ने वट वृक्ष के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में बरगद को अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्थान प्राप्त है धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार का पौधरोपण हमारी आस्था संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है स्वजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर अवस्थी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अवस्थी सरिता अवस्थी, श्याम जी गोपाल जी गोविंद जी मुकुंद अभिषेक विवेक, वेदांत देवांश रिद्धि-सिद्धि, परिधि श्रेष्ठ और जयंती शामिल थे
अति प्राचीन बड़े देव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोपा गया बरगद का पौधा रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर ग्राम वेवन स्थित प्रसिद्ध बड़े देव बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ वट वृक्ष के पौधे का रोपण किया गया संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य
उमेश चंद्र अवस्थी ने अपनी धर्मपत्नी गिरजा अवस्थी के साथ मिलकर वैदिक रीति-रिवाज से यह पौधरोपण संपन्न कराया वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ परिसर कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ पूजा संपन्न होने के बाद अवस्थी परिवार के सदस्यों ने पौधे को रोपित किया और इसके पूर्ण
संवर्धन व नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया संस्कृति और प्रकृति का संगम इस अवसर पर वक्ताओं ने वट वृक्ष के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में बरगद को अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्थान प्राप्त है धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार का पौधरोपण हमारी आस्था संस्कृति और प्रकृति
संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है स्वजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर अवस्थी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अवस्थी सरिता अवस्थी, श्याम जी गोपाल जी गोविंद जी मुकुंद अभिषेक विवेक, वेदांत देवांश रिद्धि-सिद्धि, परिधि श्रेष्ठ और जयंती शामिल थे
- अति प्राचीन बड़े देव बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोपा गया बरगद का पौधा रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर ग्राम वेवन स्थित प्रसिद्ध बड़े देव बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ वट वृक्ष के पौधे का रोपण किया गया संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य उमेश चंद्र अवस्थी ने अपनी धर्मपत्नी गिरजा अवस्थी के साथ मिलकर वैदिक रीति-रिवाज से यह पौधरोपण संपन्न कराया वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ परिसर कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ पूजा संपन्न होने के बाद अवस्थी परिवार के सदस्यों ने पौधे को रोपित किया और इसके पूर्ण संवर्धन व नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया संस्कृति और प्रकृति का संगम इस अवसर पर वक्ताओं ने वट वृक्ष के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन परंपरा में बरगद को अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्थान प्राप्त है धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार का पौधरोपण हमारी आस्था संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है स्वजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर अवस्थी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अवस्थी सरिता अवस्थी, श्याम जी गोपाल जी गोविंद जी मुकुंद अभिषेक विवेक, वेदांत देवांश रिद्धि-सिद्धि, परिधि श्रेष्ठ और जयंती शामिल थे4
- उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर 84 ब्लॉक के राजीवपुरम कालीमिट्टी स्थित पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर 84 ब्लॉक के राजीवपुरम कालीमिट्टी स्थित पीएम श्री जवाहरलाल नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं पठन-पाठन समेत छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने सभी कक्षाओं का भौतिक सत्यापन भी किया। छात्र छात्राओं नें निर्धारित समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराए जाने की जिलाधिकारी को जानकारी दी। विद्यालय के छात्रों नें अपने द्वारा तैयार किये गये एक मांडल को जिलाधिकारी को दिखाया।जिसको जिलाधिकारी नें काफी सराहा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रसोई (मेस) का गहन निरीक्षण किया तथा खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने एसडीएम सफीपुर को निर्देश दिए कि भोजन उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री एवं भोजन को 15 दिन में एक बार अवश्य चखकर खाने की क्वालिटी चेक करने के लिए बोला। जिससे छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाता रहे।जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव,एसडीएम सफीपुर फाल्गुनी सिंह एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने छात्र छात्राओं के साथ भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।सुनिए और क्या कुछ कहा जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने....2
- बांगरमऊ विधानसभा 162 कार्य समिति की में आजाद समाज पार्टी, सेक्टर व बूथ स्तर की पूरी तैयारी की समीक्षा की। बांगरमऊ विधानसभा 162 में सैकड़ों लोगों ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन।1
- उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमादार पुरवा गांव में पिछले 15 दिनों से एक महिला ने युवक को बहला फुसलाकर जबरन बंधक बनाया हुआ है।जब सुशील को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर जाकर बात करने का प्रयास किया .किंतु महिला के बेबाक अंदाज और धमकाने के तरीके से परिवार आहत हो गया.यही नहीं पीड़ित का आरोप है कि पुरन देवी फर्जी मामलों में फ़साने की धमकी दे रही है।कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई और भाई को सुरक्षित वापस करने की मांग की है।1
- छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन जेन जी का, हंगामे और प्रदर्शन के दौरान स्कूल गेट पर घेरी प्रधानाध्यापक की कार, प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे सैकड़ों छात्र कन्नौज । विद्यालय स्टॉफ के साथ अभद्रता, वित्तीय घोटाला, बच्चों से मारपीट और अभद्रता जैसे कई आरोपों के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं हंगामा और प्रदर्शन करने पर उतर आए। इतना ही नहीं बच्चों के अभिभावक और स्कूल के अध्यापक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शन कर रहे लोग शांत नहीं हुए और कार्यवाही की मांग करते रहे। बताते चलें कि, कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला बताया जा रहा है। विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। गुरुवार की सुबह जैसे ही विद्यालय खुला तो स्कूली बच्चे भी पहुंच गए। चंद मिनटों बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं का हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा और नारेबाजी करने के दौरान जैसे ही विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना की गाड़ी स्कूल गेट पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी छात्र छात्राएं विद्यालय के गेट और बाहर की ओर पहुंच गये।प्रधानाध्यापक की गाड़ी को घेर लिया गया और नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामी प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान विद्यालय के कुछ शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। मामले की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस 112 को दी गई तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बच्चों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए और कार्यवाही की मांग की। छात्र छात्राओं का आरोप था कि,प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से अभद्रता और मारपीट की जाती है। इसके अलावा स्कूल स्टॉफ से अभद्रता के अलावा कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने वित्तीय घोटाला भी किया है। विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ भी कटवा दिए गए हैं, जिसका पैसा भी प्रधानाध्यापक द्वारा हजम कर लिया गया है। ऐसे कई आरोप प्रत्यारोप प्रधानाध्यापक पर लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी कार्यवाही को लेकर अड़े नजर आ रहे थे। मामले में प्रधानाध्यापक राकेंन्द्र सक्सेना का कहना था कि, उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सूची में उनका नाम शामिल था। इसी दौरान से कुछ लोग साजिश रच कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया है। मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और बीएसए संदीप कुमार का बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका था।1
- फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई दो-दो वर्ष की सजा।1
- कन्नौज में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले फर्जी कागजातों के आधार पर 14 करोड़ का चेक थमाया और फिर बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' का निर्देश देकर भुगतान रोक दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। देखिए इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट! #KannaujNews #FraudCase #UPCrime1
- छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन छात्रवृत्ति ना मिलने पर भड़के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कालेज में जमकर किया प्रदर्शन कन्नौज। पांच माह से छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं आने से भड़के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक हंगामे का दौर जारी रहा। बताते चलें कि, तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 710 छात्र अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रतिवर्ष अध्ययनरत छात्रों को कॉलेज से छात्रवृत्ति मिलती है जिससे उनको अपनी पढ़ाई करने में काफी हद तो तक मदद मिलती है। इस बार बीते पांच माह से जब छात्रों की छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं आई तो उन्होंने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया, जिससे बाद उन्हें केबल आश्वाशन ही हांथ लगा। इंतजार पर इंतजार करने का सिलसिला और सब्र का बांध आखिर गुरुवार को जवाब दे गया। कॉलेज के सैकड़ों छात्र अपने अपने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज परिसर से होते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंच गए। यहां छात्रों में हुजूम ने नारेबाजी करते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन को जब छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी हुई तो निदेशक मनोज शुक्ला और कॉलेज के प्रबंध तंत्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र नहीं माने। छात्रों का कहना था कि, छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज से जो डेटा भेजा जाता है, उसमें खामियां थीं, इसके अलावा समय पर डेटा नहीं भेजा गया, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और उनकी छात्रवृत्ति भी इसी कारण रुकी हुई है, जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन है। मामले की खबर जब तहसील प्रशासन को हुई तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामी प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के इस आश्वाशन कि, उनकी समस्या का त्वरित निदान कराया जायेगा और उनकी छात्रवृत्ति भी शीघ्र मिल सकेगी,, इस आश्वाशन पर प्रदर्शनकारी छात्र शांत हो सके।1