logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले फर्जी कागजातों के आधार पर 14 करोड़ का चेक थमाया और फिर बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' का निर्देश देकर भुगतान रोक दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। देखिए इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट! #KannaujNews #FraudCase #UPCrime

1 hr ago
user_DD today news
DD today news
Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कन्नौज में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले फर्जी कागजातों के आधार पर 14 करोड़ का चेक थमाया और फिर बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' का निर्देश देकर भुगतान रोक दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। देखिए इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट! #KannaujNews #FraudCase #UPCrime

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन जेन जी का, हंगामे और प्रदर्शन के दौरान स्कूल गेट पर घेरी प्रधानाध्यापक की कार, प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे सैकड़ों छात्र कन्नौज । विद्यालय स्टॉफ के साथ अभद्रता, वित्तीय घोटाला, बच्चों से मारपीट और अभद्रता जैसे कई आरोपों के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं हंगामा और प्रदर्शन करने पर उतर आए। इतना ही नहीं बच्चों के अभिभावक और स्कूल के अध्यापक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शन कर रहे लोग शांत नहीं हुए और कार्यवाही की मांग करते रहे। बताते चलें कि, कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला बताया जा रहा है। विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। गुरुवार की सुबह जैसे ही विद्यालय खुला तो स्कूली बच्चे भी पहुंच गए। चंद मिनटों बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं का हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा और नारेबाजी करने के दौरान जैसे ही विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना की गाड़ी स्कूल गेट पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी छात्र छात्राएं विद्यालय के गेट और बाहर की ओर पहुंच गये।प्रधानाध्यापक की गाड़ी को घेर लिया गया और नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामी प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान विद्यालय के कुछ शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। मामले की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस 112 को दी गई तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बच्चों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए और कार्यवाही की मांग की। छात्र छात्राओं का आरोप था कि,प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से अभद्रता और मारपीट की जाती है। इसके अलावा स्कूल स्टॉफ से अभद्रता के अलावा कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने वित्तीय घोटाला भी किया है। विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ भी कटवा दिए गए हैं, जिसका पैसा भी प्रधानाध्यापक द्वारा हजम कर लिया गया है। ऐसे कई आरोप प्रत्यारोप प्रधानाध्यापक पर लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी कार्यवाही को लेकर अड़े नजर आ रहे थे। मामले में प्रधानाध्यापक राकेंन्द्र सक्सेना का कहना था कि, उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सूची में उनका नाम शामिल था। इसी दौरान से कुछ लोग साजिश रच कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया है। मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और बीएसए संदीप कुमार का बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका था।
    1
    छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन 
प्रदर्शन जेन जी का, हंगामे और प्रदर्शन के दौरान स्कूल गेट पर घेरी प्रधानाध्यापक की कार, प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे सैकड़ों छात्र
कन्नौज । विद्यालय स्टॉफ के साथ अभद्रता, वित्तीय घोटाला, बच्चों से मारपीट और अभद्रता जैसे कई आरोपों के विरोध में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं हंगामा और प्रदर्शन करने पर उतर आए। इतना ही नहीं बच्चों के अभिभावक और स्कूल के अध्यापक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शन कर रहे लोग शांत नहीं हुए और कार्यवाही की मांग करते रहे।
बताते चलें कि, कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला बताया जा रहा है। विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं।
गुरुवार की सुबह जैसे ही विद्यालय खुला तो स्कूली बच्चे भी पहुंच गए। चंद मिनटों बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं का हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा और नारेबाजी करने के दौरान जैसे ही विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना की गाड़ी स्कूल गेट पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी छात्र छात्राएं विद्यालय के गेट और बाहर की ओर पहुंच गये।प्रधानाध्यापक की गाड़ी को घेर लिया गया और नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और हंगामी प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान विद्यालय के कुछ शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल नजर आए। मामले की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस 112 को दी गई तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने बच्चों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए और इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।
बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाए और कार्यवाही की मांग की।
छात्र छात्राओं का आरोप था कि,प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से अभद्रता और मारपीट की जाती है। इसके अलावा स्कूल स्टॉफ से अभद्रता के अलावा कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने वित्तीय घोटाला भी किया है। विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ भी कटवा दिए गए हैं, जिसका पैसा भी प्रधानाध्यापक द्वारा हजम कर लिया गया है। ऐसे कई आरोप प्रत्यारोप प्रधानाध्यापक पर लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी कार्यवाही को लेकर अड़े नजर आ रहे थे।
मामले में प्रधानाध्यापक राकेंन्द्र सक्सेना का कहना था कि, उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। सूची में उनका नाम शामिल था। इसी दौरान से कुछ लोग साजिश रच कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे हैं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया है।
मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और बीएसए संदीप कुमार का बयान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका था।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    53 min ago
  • फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई दो-दो वर्ष की सजा।
    1
    फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई दो-दो वर्ष की सजा।
    user_शिवम सैनी
    शिवम सैनी
    Personal Shopper कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कन्नौज में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले फर्जी कागजातों के आधार पर 14 करोड़ का चेक थमाया और फिर बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' का निर्देश देकर भुगतान रोक दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। देखिए इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट! #KannaujNews #FraudCase #UPCrime
    1
    कन्नौज में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले फर्जी कागजातों के आधार पर 14 करोड़ का चेक थमाया और फिर बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' का निर्देश देकर भुगतान रोक दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। देखिए इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट!
#KannaujNews #FraudCase #UPCrime
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छात्रवृत्ति पर मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों का धरना खत्म कन्नौज। तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया। मंत्री असीम अरुण ने वीडियो संदेश जारी कर छात्रों को भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से रुकी हुई छात्रवृत्ति को जल्द जारी कराया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार के स्तर से किए गए आश्वासन के अनुसार उनकी लंबित छात्रवृत्ति शीघ्र ही उनके खातों में पहुंच जाएगी।
    1
    छात्रवृत्ति पर मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों का धरना खत्म
कन्नौज। तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया।
मंत्री असीम अरुण ने वीडियो संदेश जारी कर छात्रों को भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से रुकी हुई छात्रवृत्ति को जल्द जारी कराया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार के स्तर से किए गए आश्वासन के अनुसार उनकी लंबित छात्रवृत्ति शीघ्र ही उनके खातों में पहुंच जाएगी।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाबा रूड मंडलेश्वर मैं हर वर्ष के भांति सावन के तीसरे सोमवार को अखंड पाठ का आयोजन होता है इसी क्रम में आज दिनांक 20 8 20 26 को भंडारा का आयोजन हो रहा है जो की 12:00 बजे चालू होकर बाबा की इच्छा तक चलता रहेगा इसमें बाढ़ चड हिस्सा लेने वाले गोल्डन मिश्रा पवन पांडे रंजन दीदी राजू वर्मा मुन्ना मिश्रा मनोज वर्मा निरंजन आदि लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए बाबा के कार्य हिस्सा लिया
    2
    बाबा रूड मंडलेश्वर मैं हर वर्ष के भांति सावन के तीसरे सोमवार को अखंड पाठ का आयोजन होता है इसी क्रम में आज दिनांक 20 8 20
26 को भंडारा का आयोजन हो रहा है जो की 12:00 बजे चालू होकर बाबा की इच्छा तक चलता रहेगा इसमें बाढ़ चड हिस्सा लेने वाले गोल्डन मिश्रा पवन पांडे रंजन दीदी राजू वर्मा मुन्ना मिश्रा मनोज वर्मा निरंजन आदि लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए बाबा के कार्य हिस्सा लिया
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कन्नौज में कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 40 हजार कांवड़ियों का जत्था करेगा बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक कन्नौज। सावन के पावन अवसर पर कन्नौज में कल आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हरदोई जनपद के बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर से करीब 40 हजार कांवड़ियों का विशाल जत्था कन्नौज पहुंचेगा। कांवड़िए महादेवी घाट से गंगाजल भरकर कन्नौड़ यात्रा पूरी करते हुए कन्नौज के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल दिखाई देगा। कांवड़ियों के स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिलेगा।बताया जा रहा है कि हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र से निकलने वाला यह कांवड़ियों का जत्था महादेवी घाट पहुंचेगा। यहां श्रद्धालु गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरेंगे। इसके बाद कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए कन्नौज की ओर बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है। कन्नौज पहुंचने के बाद कांवड़िए सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कन्नौज के ऐतिहासिक शिव मंदिरों में पहुंचते हैं। बोर्डिंग ग्राउंड में होगा 56 भोग का भंडारा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गौरी शंकर समिति की ओर से बोर्डिंग ग्राउंड में विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से पवन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में देशी घी से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों के साथ 56 भोग की व्यवस्था रहेगी।भंडारे में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भंडारे में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बोर्डिंग ग्राउंड में भंडारे के दौरान धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन के साथ सेवा और स्वागत की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की सेवा के समान माना जाता है, इसलिए समिति की ओर से इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर और यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। जैसे ही हजारों की संख्या में कांवड़िए हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ शहर से गुजरेंगे, वैसे ही वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।कांवड़ियों के स्वागत में स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जगह-जगह स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान कांवड़ियों को पानी, शरबत और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। सुरक्षा और यातायात को लेकर भी चुनौती करीब 40 हजार कांवड़ियों के एक साथ कन्नौज पहुंचने के कारण प्रशासन और पुलिस के सामने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, मार्ग को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती महत्वपूर्ण रहेगी।शहर में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव या कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील रहेगी कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करें तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें। शिवभक्ति में डूबेगा कन्नौज कल कन्नौज में होने वाली यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा की भावना का भी बड़ा उदाहरण बनेगी। हजारों कांवड़ियों के आगमन से शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए यह यात्रा आस्था, तपस्या और भक्ति का प्रतीक होगी। एक ओर हजारों कांवड़िए भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग पुष्प वर्षा और भंडारे के माध्यम से उनका स्वागत करेंगे। बोर्डिंग ग्राउंड में देशी घी से निर्मित 56 भोग का भंडारा इस पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा। कन्नौज के लिए कल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर निकलने वाले हजारों शिवभक्त जब बाबा गौरीशंकर के दरबार में पहुंचेंगे, तो पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के स्वागत में होने वाली पुष्प वर्षा और विशाल भंडारे से कांवड़ यात्रा का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
    1
    कन्नौज में कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 40 हजार कांवड़ियों का जत्था करेगा बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक
कन्नौज। सावन के पावन अवसर पर कन्नौज में कल आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हरदोई जनपद के बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर से करीब 40 हजार कांवड़ियों का विशाल जत्था कन्नौज पहुंचेगा। कांवड़िए महादेवी घाट से गंगाजल भरकर कन्नौड़ यात्रा पूरी करते हुए कन्नौज के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा।
इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल दिखाई देगा। कांवड़ियों के स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिलेगा।बताया जा रहा है कि हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र से निकलने वाला यह कांवड़ियों का जत्था महादेवी घाट पहुंचेगा। यहां श्रद्धालु गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरेंगे। इसके बाद कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए कन्नौज की ओर बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है।
कन्नौज पहुंचने के बाद कांवड़िए सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कन्नौज के ऐतिहासिक शिव मंदिरों में पहुंचते हैं।
बोर्डिंग ग्राउंड में होगा 56 भोग का भंडारा
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गौरी शंकर समिति की ओर से बोर्डिंग ग्राउंड में विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से पवन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में देशी घी से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों के साथ 56 भोग की व्यवस्था रहेगी।भंडारे में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भंडारे में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बोर्डिंग ग्राउंड में भंडारे के दौरान धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन के साथ सेवा और स्वागत की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की सेवा के समान माना जाता है, इसलिए समिति की ओर से इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है।
जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा
कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर और यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। जैसे ही हजारों की संख्या में कांवड़िए हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ शहर से गुजरेंगे, वैसे ही वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।कांवड़ियों के स्वागत में स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जगह-जगह स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान कांवड़ियों को पानी, शरबत और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा सकती हैं।
सुरक्षा और यातायात को लेकर भी चुनौती
करीब 40 हजार कांवड़ियों के एक साथ कन्नौज पहुंचने के कारण प्रशासन और पुलिस के सामने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, मार्ग को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती महत्वपूर्ण रहेगी।शहर में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव या कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील रहेगी कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करें तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
शिवभक्ति में डूबेगा कन्नौज
कल कन्नौज में होने वाली यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा की भावना का भी बड़ा उदाहरण बनेगी। हजारों कांवड़ियों के आगमन से शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए यह यात्रा आस्था, तपस्या और भक्ति का प्रतीक होगी।
एक ओर हजारों कांवड़िए भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग पुष्प वर्षा और भंडारे के माध्यम से उनका स्वागत करेंगे। बोर्डिंग ग्राउंड में देशी घी से निर्मित 56 भोग का भंडारा इस पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।
कन्नौज के लिए कल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर निकलने वाले हजारों शिवभक्त जब बाबा गौरीशंकर के दरबार में पहुंचेंगे, तो पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के स्वागत में होने वाली पुष्प वर्षा और विशाल भंडारे से कांवड़ यात्रा का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
    user_Himanshu Tiwari
    Himanshu Tiwari
    Media house कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Piles breaking and piles outer stirrup cutting, remove the Piles head
    1
    Piles breaking and piles outer stirrup cutting, remove the Piles head
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन छात्रवृत्ति ना मिलने पर भड़के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कालेज में जमकर किया प्रदर्शन कन्नौज। पांच माह से छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं आने से भड़के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक हंगामे का दौर जारी रहा। बताते चलें कि, तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 710 छात्र अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रतिवर्ष अध्ययनरत छात्रों को कॉलेज से छात्रवृत्ति मिलती है जिससे उनको अपनी पढ़ाई करने में काफी हद तो तक मदद मिलती है। इस बार बीते पांच माह से जब छात्रों की छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं आई तो उन्होंने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया, जिससे बाद उन्हें केबल आश्वाशन ही हांथ लगा। इंतजार पर इंतजार करने का सिलसिला और सब्र का बांध आखिर गुरुवार को जवाब दे गया। कॉलेज के सैकड़ों छात्र अपने अपने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज परिसर से होते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंच गए। यहां छात्रों में हुजूम ने नारेबाजी करते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन को जब छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी हुई तो निदेशक मनोज शुक्ला और कॉलेज के प्रबंध तंत्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र नहीं माने। छात्रों का कहना था कि, छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज से जो डेटा भेजा जाता है, उसमें खामियां थीं, इसके अलावा समय पर डेटा नहीं भेजा गया, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और उनकी छात्रवृत्ति भी इसी कारण रुकी हुई है, जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन है। मामले की खबर जब तहसील प्रशासन को हुई तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामी प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के इस आश्वाशन कि, उनकी समस्या का त्वरित निदान कराया जायेगा और उनकी छात्रवृत्ति भी शीघ्र मिल सकेगी,, इस आश्वाशन पर प्रदर्शनकारी छात्र शांत हो सके।
    1
    छात्रवृत्ति ना मिलने पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन 
छात्रवृत्ति ना मिलने पर भड़के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कालेज में जमकर किया प्रदर्शन
कन्नौज। पांच माह से छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं आने से भड़के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक हंगामे का दौर जारी रहा।
बताते चलें कि, तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 710 छात्र अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रतिवर्ष अध्ययनरत छात्रों को कॉलेज से छात्रवृत्ति मिलती है जिससे उनको अपनी पढ़ाई करने में काफी हद तो तक मदद मिलती है।
इस बार बीते पांच माह से जब छात्रों की छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं आई तो उन्होंने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया, जिससे बाद उन्हें केबल आश्वाशन ही हांथ लगा। इंतजार पर इंतजार करने का सिलसिला और सब्र का बांध आखिर गुरुवार को जवाब दे गया। कॉलेज के सैकड़ों छात्र अपने अपने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज परिसर से होते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंच गए। यहां छात्रों में हुजूम ने नारेबाजी करते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कॉलेज प्रशासन को जब छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी हुई तो निदेशक मनोज शुक्ला और कॉलेज के प्रबंध तंत्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र नहीं माने।
छात्रों का कहना था कि, छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज से जो डेटा भेजा जाता है, उसमें खामियां थीं, इसके अलावा समय पर डेटा नहीं भेजा गया, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और उनकी छात्रवृत्ति भी इसी कारण रुकी हुई है, जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन है।
मामले की खबर जब तहसील प्रशासन को हुई तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामी प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के इस आश्वाशन कि, उनकी समस्या का त्वरित निदान कराया जायेगा और उनकी छात्रवृत्ति भी शीघ्र मिल सकेगी,, इस आश्वाशन पर प्रदर्शनकारी छात्र शांत हो सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.