जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले 9 साल पुराने अपहरण प्रकरण का भानगढ़ पुलिस ने किया खुलासा लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 9 साल पुराने अपहरण प्रकरण का भानगढ़ पुलिस ने किया खुलासा जयपुर से अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को दी राहत, तकनीकी साक्ष्यों और सतत मॉनिटरिंग से मिली सफलता राजेश बबेले बीना।गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भानगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 9 वर्ष पुराने अपहरण प्रकरण में अपहृता को जयपुर, राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को राहत पहुंचाई है। तकनीकी साक्ष्यों, लगातार मॉनिटरिंग, मैदानी प्रयास और विशेष पुलिस टीम की मेहनत के चलते 24 अगस्त 2026 को पुलिस को यह सफलता मिली। *2017 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला* पुलिस के अनुसार 5 मई 2017 को थाना भानगढ़ क्षेत्र निवासी एक परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बालिका अपनी मां के साथ इलाज कराने भानगढ़ आई थी। बालिका ने अपनी मां को वापस गांव भेज दिया और अपनी साइकिल स्कूल के पास रखकर बिना बताए कहीं चली गई। रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका में थाना भानगढ़ में अपराध क्रमांक 91/17, धारा 363 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। *पुराने प्रकरण को लंबित नहीं छोड़ा* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी द्वारा मामले की लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों के निर्देशन में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए अपहृता की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अपहृता एवं संभावित आरोपी की लगातार तलाश की। विवेचना के दौरान बन्ने खां निवासी उदयपुर, विदिशा से पूछताछ की गई। पूछताछ में अपहृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बावजूद अपहृता की तलाश जारी रखी गई और पुलिस ने उपलब्ध प्रत्येक सुराग एवं तकनीकी साक्ष्य को खंगाला। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला जयपुर का सुराग* लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता के जयपुर, राजस्थान में होने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि के बाद थाना भानगढ़ की विशेष पुलिस टीम तत्काल जयपुर रवाना हुई। टीम ने स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए 24 अगस्त 2026 को जयपुर से अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। करीब नौ वर्ष से लंबित प्रकरण में मिली इस सफलता से पुलिस एवं अपहृता के परिजनों को बड़ी राहत मिली। *पूछताछ में सामने आया घटनाक्रम* पुलिस द्वारा दस्तयाब की गई अपहृता से पूछताछ में उसने बताया कि बन्ने खां उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में बन्ने खां के काम के सिलसिले में बाहर जाने पर वह बस से राजस्थान चली गई और वहीं काम करने लगी। अपहृता ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता को बिना बताए घर से गई थी। उसे आशंका थी कि वापस लौटने पर परिजन उससे नाराज होंगे, जिसके कारण वह घर नहीं आई। लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक कोचिंग में काम करने वाले युवक से हुई। बालिग होने के बाद दोनों ने विवाह कर लिया। *नौ साल बाद परिजनों तक पहुंची राहत* पुलिस द्वारा अपहृता के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया और प्रकरण से संबंधित जानकारी समय-समय पर साझा की जाती रही। उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। करीब नौ वर्षों तक जारी प्रयासों के बाद जयपुर से अपहृता की सुरक्षित दस्तयाबी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। *विशेष टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका* इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी बीना अजय सनकत एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल सागर श्रीमती प्रतिमा जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी भानगढ़ उप निरीक्षक धनेन्द्र यादव, सउनि नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक दीपक यादव, योगेश, हेमेंद्र, जगदीश एवं महिला आरक्षक पूनम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। *पुराने मामलों की लगातार हो रही समीक्षा* सागर पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की दस्तयाबी को प्राथमिकता देते हुए पुराने प्रकरणों की लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भानगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई सतत मॉनिटरिंग, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और संवेदनशील पुलिसिंग का उल्लेखनीय उदाहरण है।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले 9 साल पुराने अपहरण प्रकरण का भानगढ़ पुलिस ने किया खुलासा लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 9 साल पुराने अपहरण प्रकरण का भानगढ़ पुलिस ने किया खुलासा जयपुर से अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को दी राहत, तकनीकी साक्ष्यों और सतत मॉनिटरिंग से मिली सफलता राजेश बबेले बीना।गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भानगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 9 वर्ष पुराने अपहरण प्रकरण में अपहृता को जयपुर, राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को राहत पहुंचाई है। तकनीकी साक्ष्यों, लगातार मॉनिटरिंग, मैदानी प्रयास और विशेष पुलिस टीम की मेहनत के चलते 24 अगस्त 2026 को पुलिस को यह सफलता मिली। *2017 में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला* पुलिस के अनुसार 5 मई 2017 को थाना भानगढ़ क्षेत्र निवासी एक परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बालिका अपनी मां के साथ इलाज कराने भानगढ़ आई थी। बालिका ने अपनी मां को वापस गांव भेज दिया और अपनी साइकिल स्कूल के पास रखकर बिना बताए कहीं चली गई। रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका में थाना भानगढ़ में अपराध क्रमांक 91/17, धारा 363 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। *पुराने प्रकरण को लंबित नहीं छोड़ा* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी द्वारा मामले की लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों के निर्देशन में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए अपहृता की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अपहृता एवं संभावित आरोपी की लगातार तलाश की। विवेचना के दौरान बन्ने खां निवासी उदयपुर, विदिशा से पूछताछ की गई। पूछताछ में अपहृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बावजूद अपहृता की तलाश जारी रखी गई और पुलिस ने उपलब्ध प्रत्येक सुराग एवं तकनीकी साक्ष्य को खंगाला। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला जयपुर का सुराग* लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता के
जयपुर, राजस्थान में होने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि के बाद थाना भानगढ़ की विशेष पुलिस टीम तत्काल जयपुर रवाना हुई। टीम ने स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए 24 अगस्त 2026 को जयपुर से अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। करीब नौ वर्ष से लंबित प्रकरण में मिली इस सफलता से पुलिस एवं अपहृता के परिजनों को बड़ी राहत मिली। *पूछताछ में सामने आया घटनाक्रम* पुलिस द्वारा दस्तयाब की गई अपहृता से पूछताछ में उसने बताया कि बन्ने खां उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में बन्ने खां के काम के सिलसिले में बाहर जाने पर वह बस से राजस्थान चली गई और वहीं काम करने लगी। अपहृता ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता को बिना बताए घर से गई थी। उसे आशंका थी कि वापस लौटने पर परिजन उससे नाराज होंगे, जिसके कारण वह घर नहीं आई। लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक कोचिंग में काम करने वाले युवक से हुई। बालिग होने के बाद दोनों ने विवाह कर लिया। *नौ साल बाद परिजनों तक पहुंची राहत* पुलिस द्वारा अपहृता के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया और प्रकरण से संबंधित जानकारी समय-समय पर साझा की जाती रही। उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। करीब नौ वर्षों तक जारी प्रयासों के बाद जयपुर से अपहृता की सुरक्षित दस्तयाबी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। *विशेष टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका* इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी बीना अजय सनकत एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल सागर श्रीमती प्रतिमा जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी भानगढ़ उप निरीक्षक धनेन्द्र यादव, सउनि नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक दीपक यादव, योगेश, हेमेंद्र, जगदीश एवं महिला आरक्षक पूनम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। *पुराने मामलों की लगातार हो रही समीक्षा* सागर पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की दस्तयाबी को प्राथमिकता देते हुए पुराने प्रकरणों की लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भानगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई सतत मॉनिटरिंग, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और संवेदनशील पुलिसिंग का उल्लेखनीय उदाहरण है।
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों और बच्चों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की पहल, महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री और बच्चों को बांटे नए कपड़े व उपहार राजेश बबेले बीना।कटनी।रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर झिंझरी जेल में बंदी मातृशक्तियों एवं उनके साथ रह रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सार्थक पहल की गई। भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को रक्षाबंधन की सामग्री एवं सोलह श्रृंगार का सामान तथा बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी, वहीं बंदी मातृशक्तियों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। *श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी रहे, जबकि अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दादा भाई अरविंद कुमार शाह, कृषि विस्तार अधिकारी संगीता सिंह, डॉ. उर्मिला साई प्रीत, सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग की प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती सोनी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान बहनों ने समाजसेवी लक्ष्मी रजक के साथ गीत के माध्यम से रक्षाबंधन के भाव को प्रस्तुत किया और श्रीकृष्ण को रेशम का धागा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *अतिथियों का किया स्वागत* कार्यक्रम में जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार, अधिवक्ता पूनम रैदास एवं आशा कार्यकर्ता रीता दुबे ने अतिथियों का रोली-तिलक एवं बैज लगाकर स्वागत किया। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी के हाथों में रक्षासूत्र बांधा और महिलाओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। *गीतों के माध्यम से दिया सकारात्मक संदेश* समाजसेवी लक्ष्मी रजक ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को सत्य एवं सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने बंदी मातृशक्तियों से अपनी गलतियों पर आत्ममंथन करने तथा जेल से बाहर निकलने के बाद सामाजिक विकास और सकारात्मक बदलाव में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। *शिक्षित होकर सक्षम बनें, समाज की मुख्यधारा से जुड़ें* जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी बहनें शिक्षित होकर सक्षम बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान एवं सुखमय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी तथा उनके साथियों द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे मानवतावादी एवं जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सार्थक पहल बताया। *महिलाओं को सोलह श्रृंगार, बच्चों को बांटे उपहार* रक्षाबंधन के अवसर पर समाजसेवी महिलाओं द्वारा बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रृंगार की सामग्री, राखी, रूमाल, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी एवं मिठाई सहित विभिन्न सामग्री प्रदान की गई। वहीं जेल में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों को नए कपड़े, कॉपी, रंग, पेन-पेंसिल, मिठाई एवं अन्य उपहार दिए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से जेल परिसर के माहौल में रह रही मातृशक्तियों के चेहरों पर भी रक्षाबंधन के अवसर पर खुशी और अपनत्व की झलक दिखाई दी। *जेल स्टाफ का भी रहा सहयोग* कार्यक्रम को सफल बनाने में झिंझरी जेल में पदस्थ शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा, ईमान सिंह, रानी सिंह ठाकुर, किशोर दुबे, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्व मनाना ही नहीं, बल्कि बंदी महिलाओं एवं बच्चों के बीच मानवीय संवेदना, अपनत्व, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को मजबूत करना रहा।4
- मड़ावरा : ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा ललितपुर। बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्योहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया और जामा मस्जिद की मीनारों पर इस्लामी परचम फहराया गया। इस दौरान मकतब के बच्चों ने हम्द व नात पेश कर रसूले खुदा की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। परचम कुशाई के बाद मकतब के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। जलसा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से शुरू होकर बस स्टैंड, बैरियर चौराहा होते हुए डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पहुंचा। यहां बच्चों ने सुंदर नगमे प्रस्तुत किए और फातिहा ख्वानी की। समाजसेवी युवाओं ने जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता कराया, मुंह मीठा कराया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे सहित देश-दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। जलसे के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। ग्राम साढ़ूमल, भौंटा और सतवांसा में भी जलसा-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कस्बे में लचर रही सफाई व्यवस्था मड़ावरा। त्योहारों के सीजन में कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई। सफाई व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी इंतजाम नहीं कराए गए। जलसे के दौरान भी कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था की कमी दिखाई दी, जिससे लोगों मे नाराजगी रही।1
- ईद मिलादुन्नवी पर कस्बे में निकला जुलूस,डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा व बच्चे ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में मुस्लिम समुदाय ने निकाला भव्य जुलूस इस दौरान छोटे छोटे बच्चे अपनी अपनी पंक्ति में धर्म के झंडे लेकर पक्तिबद्ध होकर चल रहे थे तो वहीं युवा वर्ग डीजे की धुनों पर थिरकते एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे उल्लेखनीय है कि इस दिन को पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश (जन्म) की खुशी के रूप में याद किया जाता कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना मड़ावरा पुलिस बल मौजूद रहा। madawra से प्रियंक सर्राफ की रिपोर्ट2
- *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है। कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।4
- गंजबासोदा विधानसभा के ब्लॉक ग्यारसपुर में भीम आर्मी संगठन के तहसील अध्यक्ष पप्पू उर्फ प्रेमसिंह हैदरगढ़ को और ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश जी ग्राम धामनोद की नियुक्ति हुई मीटिंग में पहुंचे भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राजा पठारी और आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष इरफान पठान और भीमआर्मी जिला सचिव हरिनंदन मटयाई उपस्थित रहे #गंजबासौदा #ग्यारसपुर #tyonda जय भीम जय श्री राम गंजबासोदा विधानसभा के ब्लॉक ग्यारसपुर में भीम आर्मी संगठन के तहसील अध्यक्ष पप्पू उर्फ प्रेमसिंह हैदरगढ़ को और ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश जी ग्राम धामनोद की नियुक्ति हुई मीटिंग में पहुंचे भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राजा पठारी और आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष इरफान पठान और भीमआर्मी जिला सचिव हरिनंदन मटयाई उपस्थित रहे #गंजबासौदा #ग्यारसपुर #tyonda जय भीम जय श्री राम1
- रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को आज खास अंदाज में विदाई दी गई। हिंडोरिया/रनेह -* रनेह थाने में पदस्थ थाना प्रभारी चंदन सिंह के ट्रांसफर के बाद आज थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदाई दी। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि चंदन सिंह ने हमेशा आम जनता से बेहतर व्यवहार और निष्पक्ष पुलिसिंग की, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। विदाई के मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि रनेह की जनता ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वो हमेशा याद रखेंगे।1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- *बीना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब जप्त* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :- सागर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब के परिवहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने 335 पाव (60 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की है, जिसकी कीमत करीब 29,500 रुपये बताई गई है। *घटना का विवरण -* दिनांक 25.08.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देहरी रोड रेलवे अंडरब्रिज के पहले घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति दो बोरियां रखे बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना बताया। बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें कुल 335 पाव शराब मिली। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त कर ली। उसका एक साथी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी -* अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना *जप्त मशरूका -* 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब कीमत करीब 29,500 रुपये *सराहनीय भूमिका -* इस कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, विजय गौतम, आरक्षक बृजेन्द्र सिंह, प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दिनेश राय, युधिष्ठिर रजक, महेश नामदेव, भूपेंद्र सोलंकी, भानू तोमर, रामवीर शर्मा, महिला आरक्षक रीटा, रेवती, ममता की सराहनीय भूमिका रही।1