logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवरात्रि में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, 👉एसपी की सख्त गश्त से मचा हड़कंप शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व और मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा लिया। इस दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता से हड़कंप का माहौल रहा। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर व थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी सतर्कता व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसपी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सख्ती बरतते हुए एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरियर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

14 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

नवरात्रि में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, 👉एसपी की सख्त गश्त से मचा हड़कंप शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व और मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा लिया। इस दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता से हड़कंप का माहौल रहा। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर व थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी सतर्कता व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसपी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सख्ती बरतते हुए एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरियर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    5
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति रैली,नारी सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश जलालाबाद शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसने आमजन को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।
    1
    प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति रैली,नारी सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश
जलालाबाद शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसने आमजन को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, निर्धारित समय में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के रख रखाव में सुधार, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही तथा तहसील परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार तिलहर दीपेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, निर्धारित समय में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 
तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के रख रखाव में सुधार, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही तथा तहसील परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। 
जिलाधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार तिलहर दीपेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dharmendra kumar mishra
    1
    Post by Dharmendra kumar mishra
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गांव भित्तिया पौकी
    2
    गांव भित्तिया पौकी
    user_Ram narayan yadav
    Ram narayan yadav
    Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 22 मार्च 2026। भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए जनपद में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण में कुल 104 फील्ड ट्रेनरों को शामिल किया गया है, जिनमें से प्रथम चरण में 80 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 19, 20 एवं 21 मार्च को दो बैचों (प्रत्येक में 40 प्रतिभागी) में आयोजित हुआ, जबकि शेष 24 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक कराया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में सत्रों का संचालन हुआ। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में एनुमरेटर और सुपरवाइजर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सूक्ष्म निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र एक स्वतंत्र चार्ज के रूप में कार्य करेगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि फील्ड ट्रेनर स्वयं पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण नहीं लेंगे, तो आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी, इसलिए तकनीकी दक्षता आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो और अध्ययन सामग्री का उपयोग करने की सलाह दी। कार्य को सुगम बनाने के लिए सभी फील्ड ट्रेनरों का एक साझा ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए, जिसमें आवश्यक सूचनाएं और समस्याएं साझा की जा सकें। साथ ही, दो-दो के समूह में कार्य करने और अपनी सुविधा अनुसार तहसील क्षेत्र चयन की अनुमति भी प्रदान की गई। उन्होंने जानकारी दी कि एनुमरेटर का प्रशिक्षण 1 से 15 अप्रैल के बीच पूर्ण कराया जाएगा, जबकि 15 से 30 अप्रैल तक अभ्यास और कार्य की समझ विकसित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनरों को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    1
    शाहजहांपुर, 22 मार्च 2026। भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए जनपद  में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रशिक्षण में कुल 104 फील्ड ट्रेनरों को शामिल किया गया है, जिनमें से प्रथम चरण में 80 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 19, 20 एवं 21 मार्च को दो बैचों (प्रत्येक में 40 प्रतिभागी) में आयोजित हुआ, जबकि शेष 24 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति में सत्रों का संचालन हुआ। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में एनुमरेटर और सुपरवाइजर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सूक्ष्म निरीक्षण सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र एक स्वतंत्र चार्ज के रूप में कार्य करेगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि फील्ड ट्रेनर स्वयं पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण नहीं लेंगे, तो आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी, इसलिए तकनीकी दक्षता आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो और अध्ययन सामग्री का उपयोग करने की सलाह दी।
कार्य को सुगम बनाने के लिए सभी फील्ड ट्रेनरों का एक साझा ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए, जिसमें आवश्यक सूचनाएं और समस्याएं साझा की जा सकें। साथ ही, दो-दो के समूह में कार्य करने और अपनी सुविधा अनुसार तहसील क्षेत्र चयन की अनुमति भी प्रदान की गई।
उन्होंने जानकारी दी कि एनुमरेटर का प्रशिक्षण 1 से 15 अप्रैल के बीच पूर्ण कराया जाएगा, जबकि 15 से 30 अप्रैल तक अभ्यास और कार्य की समझ विकसित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनरों को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने जनगणना 2027 को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहा क्षेत्र में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं।
    1
    शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहा क्षेत्र में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.