*थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमत धाम मंदिर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पैदल गश्त* आज दिनांक 23.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य संबंधित अधिकारी के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हनुमत धाम मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावी रूप से बनी रहे। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति अथवा सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।
*थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमत धाम मंदिर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पैदल गश्त* आज दिनांक 23.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस
अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य संबंधित अधिकारी के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हनुमत
धाम मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावी रूप से बनी रहे। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों
द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति अथवा सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।
- शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में नगर निगम कार्यालय में लगी शहीदों की प्रतिमाओं को जेसीबी से तोड़ने पर आक्रोश। पार्षद दिवाकर मिश्रा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजीव कुमार का बयान।1
- शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहा क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंटा चौराहा से तक्षशिला स्कूल जाने वाले मार्ग पर किसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग मानने को तैयार नहीं थे और काफी देर तक सड़क पर ही हंगामा चलता रहा। यह मार्ग अस्पताल और स्कूल की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता है, ऐसे में घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों में आक्रोश क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि अंटा चौराहा के पास अक्सर इस तरह के विवाद होते रहते हैं। सड़क किनारे स्थित शराब के ठेके के आसपास शाम के समय लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो जाती हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन से ठेका हटाने की मांग भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटना के सटीक समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी5
- प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति रैली,नारी सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश जलालाबाद शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसने आमजन को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।1
- शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, निर्धारित समय में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के रख रखाव में सुधार, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही तथा तहसील परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार तिलहर दीपेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- गांव भित्तिया पौकी2
- Post by MAHARAJ SINGH1