Shuru
Apke Nagar Ki App…
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!* *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!*
पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!* *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नजर हटी, दुर्घटना घटी: दुबग्गा में महिला का मोबाइल चोरी, वारदात CCTV में कैद लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। दुकान पर सामान खरीदने पहुंची एक महिला काउंटर पर अपना मोबाइल फोन भूल गई। इसी दौरान पीछे से आए एक चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए मोबाइल फोन उठाया और वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला दुकान पर सामान खरीदने में व्यस्त थी और जल्दबाजी में अपना मोबाइल काउंटर पर छोड़ दिया था। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे युवक ने इधर-उधर देखा और मौका मिलते ही मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक मोबाइल उठाकर मौके से जाते हुए दिखाई दे रहा है। पटना के बाद क्षेत्र वासियों का आरोप क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दुबग्गा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। फिलहाल पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा सकती है।1
- प्रयागराज.. हिमांशु पासी हत्याकांड में 2 बीघा जमीन की मांग को लेकर प्रदर्शन। LJP (रामविलास) के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पासी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने DM कार्यालय पर धरना दिया। पूर्व प्रस्ताव बहाल कर पीड़ित परिवार को 2 बीघा जमीन देने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन। प्रयागराज.. हिमांशु पासी हत्याकांड में 2 बीघा जमीन की मांग को लेकर प्रदर्शन। LJP (रामविलास) के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पासी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने DM कार्यालय पर धरना दिया। पूर्व प्रस्ताव बहाल कर पीड़ित परिवार को 2 बीघा जमीन देने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन।1
- तेरह सितंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर निकलेगी ‘आत्म सम्मान रैली पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर होंगे मुख्य अतिथि, समान शिक्षा और नशामुक्त समाज की उठेगी आवाज बीकेटी/लखनऊ। समान शिक्षा, नशामुक्त समाज, अपराधमुक्त शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा की मांग को लेकर 13 सितंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आत्म सम्मान रैली’ निकाली जाएगी। पारस महासंघ के तत्वावधान में सुबह 10 बजे प्रस्तावित रैली में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महासंघ की ओर से बीकेटी में सोमवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौशल किशोर द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य विकसित, आत्मनिर्भर और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाना है। संगठन सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान शिक्षा व्यवस्था, सरकारी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा तथा रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग करेगा। साथ ही देश के स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात भी रखी जाएगी। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि संगठन का लक्ष्य अमीर-गरीब सभी के लिए समान शिक्षा और नशामुक्त व अपराधमुक्त समाज का निर्माण है। रैली को गैर-राजनीतिक बताते हुए उन्होंने विभिन्न जाति-धर्म के लोगों से शामिल होने की अपील की। रैली में मलिहाबाद की विधायिका जयदेवी कौशल, बीकेटी क्षेत्र के पदाधिकारी और महासंघ के जिला अध्यक्ष अमरीश कुमार रावत समेत रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है।3
- सहारनपुर जा रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीअजय राय को गिरफ्तार कर लखनऊ पुलिस ले गई पुलिस लाइन सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने की घटना के संबंध में मस्जिद कमेटी एवं पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे थे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेंयू चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार1
- दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन काफ़ी संख्या में मीडिया कर्मी रहे मौजूद बाराबंकी। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीशा खान के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत व अन्य तमाम पत्रकार साथियों ने कड़ा विरोध जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। संघ की महिला विंग जिलाध्यक्ष राम दुलारी पटेल और जिलाध्यक्ष पीयूष वर्मा के कुशल नेतृत्व में एडवोकेट एस.डी. शर्मा, हाईकोर्ट लखनऊ एवं निदेशक समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के माध्यम से जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को "4 पीएम न्यूज नेटवर्क" की पत्रकार शाहीन खान और नफीशा खान दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक कार्यक्रम को कवर करने पहुंची थीं। आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कथित "साइकिल घोटाले" को लेकर सवाल पूछने के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में लेकर साकेत थाने में कथित रूप से मारपीट की। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की किसी हाईकोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान महामंत्री अर्जुन यादव(जनहित जागरण), अखिलेश कुमार (जनमोर्चा) पवन श्रीवास्तव (तरुणमित्र), देवेंद्र नाथ मिश्रा (जनमोर्चा), बलवंत सिंह यादव (अयोध्या टाईम्स) उमेश श्रीवास्तव (तहलका टुडे) मोहम्मद रज़ी सिद्धिकी ( महुआ चैनल), सतीश कुमार ( जन संदेश) सरफराज (एनडीटीवी) सतीश कश्यप (एबीपी), राहुल त्रिपाठी (के न्यूज) , देवेंद्र सिंह (अयोध्या टाइम्स) नवनीत तिवारी ( दैनिक जागरण) दिग्विजय सिंह ( समाचार नेशन), रीता देवी (नवदुर्गा टाइम्स) रामपाल मौर्या (नवदुर्गा टाइम्स), कृष्णानंद (एम डी न्यूज) विवेक कुमार (जनहित जागरण) शीलम कुमारी ( डी एस न्यूज) राज बहादुर ( शैलजा न्यूज) महंत अखिलेश दास ( ए बी एन न्यूज) संदीप कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।4
- लखनऊ ब्रेकिंग इंदिरा नगर सी ब्लॉक गुरुद्वारा रोड पर व्यक्ति की मौत इंदिरा नगर स्थित गुरुद्वारा रोड पर सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों के मुताबिक, मृतक काफी वर्षों से सड़क पर ही जीवन व्यतीत कर रहा था और अक्सर इसी इलाके में नजर आता था। सूचना पर पहुंची 112 डायल अमन राठौर| ✍️1
- *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!* *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!*1
- मेरठ में सपा विधायक को अपने ही आवास से निकलना पड़ा भारी! आवास से बाहर निकले सपा विधायक मेरठ में सपा विधायक को अपने ही आवास से निकलना पड़ा भारी! आवास से बाहर निकले सपा विधायक को पुलिस ने गाड़ी में बैठने तक रोक लिया। काफी देर तक हुई हुज्जत के बाद विधायक गाड़ी में बैठ पाए। इसके बाद उनकी गाड़ी को भी घेर लिया गया और आगे जाने से रोक दिया गया। मेरठ में सपा विधायक के साथ पुलिस की सख्ती का मामला चर्चा में।1
- फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ग्राम से चार दिन पहले लापता हुई चार वर्षीय बच्ची सुबह एक गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार सितंबर को बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे थे। सोमवार को एक गांव के पास खेत में ग्रामीणों ने बच्ची को घायल हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बच्ची की आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसका होंठ भी कटा हुआ बताया जा रहा है। चार दिन बाद बच्ची के मिलने और उसके घायल होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची चार दिनों तक कहां रही और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। फखरपुर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल व्यक्ति अथवा आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।1