स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुनि श्री भाव सागर जी महाराज जसवंतनगर। चातुर्मास के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में घर बैठे सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, यह वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। मुनि श्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने परिवार, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्र को स्थान दिया। भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक वीरों के बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उनके त्याग और आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। वर्तमान समय में देश को स्वच्छ और पवित्र वातावरण की आवश्यकता है। संत और सैनिक राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहे हैं। सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं, जबकि संत समाज को सदाचार, संयम और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश देते हुए कहा कि भगवानों ने मोह रूपी शत्रु पर विजय प्राप्त कर सच्ची स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया है। मनुष्य भी अपने मोह, आसक्ति और विकारों को समाप्त कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चले, तभी वास्तविक स्वतंत्रता की अनुभूति संभव है।
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुनि श्री भाव सागर जी महाराज जसवंतनगर। चातुर्मास के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में घर बैठे सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, यह वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। मुनि श्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने परिवार, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्र को स्थान दिया। भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक वीरों के बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उनके त्याग और आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। वर्तमान समय में देश को स्वच्छ और पवित्र वातावरण की आवश्यकता है। संत और सैनिक राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहे हैं। सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं, जबकि संत समाज को सदाचार, संयम और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश देते हुए कहा कि भगवानों ने मोह रूपी शत्रु पर विजय प्राप्त कर सच्ची स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया है। मनुष्य भी अपने मोह, आसक्ति और विकारों को समाप्त कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चले, तभी वास्तविक स्वतंत्रता की अनुभूति संभव है।
- एसएसपी ने जसवंतनगर थाने का देर रात किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुविधाओं का लिया जायजा इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात जसवंतनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास तथा भोजनालय सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने थाना प्रभारी से थाने की मौजूदा व्यवस्थाओं और सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस निरीक्षण के दौरान थाना जसवंतनगर के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुनि श्री भाव सागर जी महाराज जसवंतनगर। चातुर्मास के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में घर बैठे सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, यह वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। मुनि श्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने परिवार, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्र को स्थान दिया। भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक वीरों के बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उनके त्याग और आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। वर्तमान समय में देश को स्वच्छ और पवित्र वातावरण की आवश्यकता है। संत और सैनिक राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहे हैं। सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं, जबकि संत समाज को सदाचार, संयम और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश देते हुए कहा कि भगवानों ने मोह रूपी शत्रु पर विजय प्राप्त कर सच्ची स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया है। मनुष्य भी अपने मोह, आसक्ति और विकारों को समाप्त कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चले, तभी वास्तविक स्वतंत्रता की अनुभूति संभव है।1
- *स्वतंत्रता दिवस पर शिवपाल सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण, बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाएगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कोआपरेटिव बैंक में सभी बैंक स्टांप कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह आजादी अमर शहीदों की कुर्बानी से हासिल हुई है। इसलिए आज का दिन तिरंगा का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें हमारी पार्टी की तरफ से बड़े श्रद्धा से स्मरण कर रहे हैं। यह पर्व सपा संस्थापक नेता जी स्व.श्री मुलायम सिंह यादव के साथ बचपन से मनाते चलें आ रहे हैं। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है और रहेगा और 2027 के चुनाव में भाजपा को चुनावी मुद्दों के साथ सत्ता से हटायेंगे। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन की सरकार पूरे देश को बर्बाद करने मे जुटी है। वह रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने का काम कर रही है। जबकि वह गोरखपुर से अच्छी यूनिवर्सिटी है जिसमें हजारों हिन्दू-मुस्लिम छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा सरकार व आरएसएस ने हमेशा तिरंगा का अपमान किया। इन्होंने कभी शहीदों का स्मरण ही नहीं किया। इनकी मानसिकता अंग्रेजों की तरह है देश में फूड़ डालो और जाति-पाति व हिन्दू-मुसलमानों में नफरत फैलाकर भेद-भाव की राजनीति करो। यह अब 2027 के चुनाव में चलने वाली नहीं है क्योंकि चारों तरफ बेरोजगारी चरम पर है और जनता अब इन मुद्दों पर जवाब मांगेगी। रजत यादव पत्रकार मो.74171970642
- महराजगंज के नौतनवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नौतनवा द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया और नाटक के माध्यम से और भारत माता की झांकी द्वारा पूरे शहर में नशा मुक्ति का शपथ भी दिलाया गया इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे धर्मात्मा जयसवाल जी बेचू लाल जायसवाल जी बीके विष्णु बीके सरल बीके प्रहलाद भाई श्रीमान भाई अरुण भाई मनोज भाई संदीप भाई गीता बहन दिनेश बहन रश्मि बहन आदि लोग उपस्थित रहे महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट4
- चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, ▶️ कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपैड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया शत-प्रतिशत (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026), 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद । इटावा।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।दिनांक 15.08.2026 को वादी जीतपाल सिंह पुत्र राकेश बाबू निवासी लोहिया नगर थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को मेरे निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.08.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 04 व्यक्ति टिर्री में सवार होकर महेबा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की ओर आ रहे है। सूचना पर तत्काल थाना बकेवर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी, तभी 01 टिरीं आती हुयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। टिर्री सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त नईमुद्दीन के दांये पैर में तथा संदीप के बांये पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अशोक को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हाई लाल जो घनी झांड़ियो में छिपते हुये भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस पूछताछः- पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे 03 अवैध तमन्वे 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपेड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया, 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद। बरामद लोहे के सरिया के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कड़ायी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को लोहिया नगर थाना बकेवर हीरो एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी किया था।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, एवं मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. संदीप पुत्र कल्लू पुत्र रोशनलाल निवासी सुभाष नगर भरथना रोड थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 32 वर्ष । 2. नईमुद्दीन उर्फ नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी आजाद नगर नई बस्ती थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष 3. अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 28 वर्ष । आपराधिक इतिहासः- संदीप उर्फ कल्लू पुत्र रोशनलाल 1. मु0अ0सं0 153/2018 धारा 302/34/398 भादवि थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 2. मु0अ0सं0 154/2018 धारा 10/12 डकैती प्रभावी क्षेत्र अधि०, थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 3. मु0अ0सं0 160/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 4. मु0अ0सं0 003/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 5. मु0अ0सं0 563/2017 धारा 392/411 भादवि, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 6. मु0अ0सं0 571/2017 धारा 307/401 भादवि, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 7. मु0अ0सं0 573/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 8. मु0अ0सं0 081/2089 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 9. मु0अ0सं0 061/2016 धारा 401 भादवि, थाना-चित्राहाट, जनपद- कमिश्नरेट आगरा 10. मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना बकेवर जनपद इटावा। 11. मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109 (1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा । पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109 (1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा। बरामदगीः- 1. 03 अवैध तमन्चे 315 बोर 2. 06 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. 04 खोखा कारतूस 315 बोर 4. 02 एण्ड्राइड फोन 5. 01 कीपैड फोन 6. 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026) 7. 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) पुलिस टीमः - थानाध्यक्ष श्री विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम।2
- थाने में घुसा कबरबिज्जू, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा भिंड। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार सुबह फूफ थाने में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान थाने में सन्नाटा देख एक जंगली जानवर कबरबिज्जू थाने परिसर में घुस आया।करीब दोपहर 1 बजे थाने में मौजूद दीवान राकेश वर्मा की नजर कबरबिज्जू पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े जग्गू परिहार को मौके पर भेजा। जग्गू परिहार अपने साथ मयंक भदौरिया को लेकर फूफ थाने पहुंचे। जहां मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि थाने परिसर में कबरबिज्जू मौजूद था। काफी मशक्कत के बाद जग्गू परिहार ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में कबरबिज्जू को पाकड़ के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन्यजीव के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।1
- आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करें तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्! शुभकामनाएँ — सतीश कुमार यादव अरदौना (चौड़ी), रतनपुरा–मऊ ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत — रतनपुरा–मऊ1
- जसवंतनगर में शान से लहराया तिरंगा: सरकारी कार्यालयों से शहीद स्तंभ तक गूंजा देशभक्ति का संदेश जसवंतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मॉडल तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर तहसील के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ और अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। नगर पालिका परिषद भवन पर पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने तिरंगा फहराया। इस दौरान सभासद, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया गया। पालिका अधिकारियों ने नगरवासियों से स्वच्छता, भाईचारे और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। थाना जसवंतनगर परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से फक्कड़पुरा स्थित शहीद स्तंभ पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र सिंह गौर भी इस अवसर पर मौजूद थे। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। [1