Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद सीतापुर में कथित ऑनर किलिंगः प्रेम संबंध से नाराज भाई पर बहन की हत्या का आरोप
राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
जनपद सीतापुर में कथित ऑनर किलिंगः प्रेम संबंध से नाराज भाई पर बहन की हत्या का आरोप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।1
- सीतापुर। बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुमेर का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मामले में दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एमडीएम रजिस्टर में 20 जुलाई से कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। विद्यालय की रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बीएसए ने नाराजगी जताई। विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर सुधार की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ऊँचगांव विद्यालय में दो शिक्षक निलंबित प्राथमिक विद्यालय ऊँचगांव के निरीक्षण में परिसर में गंदगी, बड़ी घास, जाले और बिजली की लटकती तारें मिलीं। बीएसए ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया। विद्यालय में रिकॉर्ड और किताबें जलाने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच के दौरान बताया गया कि पुराने फटे रजिस्टर, किताबें और रद्दी जलाए गए थे। जांच में विद्यालय के चार्ज को लेकर गुटबाजी और विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई। मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह और सहायक अध्यापक जीतपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बीईओ कार्यालय में भी मिली गंदगी बीईओ बेहटा कार्यालय के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर अनुचर अमर बहादुर यादव का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं बीईओ बेहटा को नोटिस जारी कर कार्यालय में तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बीएसए ने आधार केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बीएसए के निरीक्षण और कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शिक्षण कार्य और विभागीय व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।1
- जनपद सीतापुर में कथित ऑनर किलिंगः प्रेम संबंध से नाराज भाई पर बहन की हत्या का आरोप1