logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुड़गांव गुरुग्राम झाड़सा सेक्टर 39 कन्हैया मोड छोटी माता मंदिर गली नंबर 7 जब बारिश होती है तब इस बिजली के खम्मे से पानी में भी करंट आ जाता है मैं तो बच गया मुझे 2 दिन लगे तार करंट लगा और हमसे पहले और लोगों को भी लगा ‌‌😮

19 hrs ago
user_Vikash Babu
Vikash Babu
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

गुड़गांव गुरुग्राम झाड़सा सेक्टर 39 कन्हैया मोड छोटी माता मंदिर गली नंबर 7 जब बारिश होती है तब इस बिजली के खम्मे से पानी में भी करंट आ जाता है मैं तो बच गया मुझे 2 दिन लगे तार करंट लगा और हमसे पहले और लोगों को भी लगा ‌‌😮

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज से पीडीए कावड़ यात्रा पर निकले युवाओं का सपा नेता लालजी शुक्ला ने किया स्वागत औरैया। सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने कहा कि प्रयागराज से गंगाजल लेकर युवा साथी सैफई के लिए निकले हैं। उनका यह संघर्ष और उत्साह आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं की सक्रियता संगठन को नई ऊर्जा देती है। पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया।
    2
    प्रयागराज से पीडीए कावड़ यात्रा पर निकले युवाओं का सपा नेता लालजी शुक्ला ने किया स्वागत
औरैया। सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने कहा कि प्रयागराज से गंगाजल लेकर युवा साथी सैफई के लिए निकले हैं। उनका यह संघर्ष और उत्साह आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं की सक्रियता संगठन को नई ऊर्जा देती है।
पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार को एक महिला को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ गया है। राजपुर निवासी ज्योति देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बंदर महिला के हाथ में काटकर भाग चुके थे। घायल ज्योति देवी ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया। ज्योति देवी ने बताया कि राजपुर कस्बे में पहले भी दर्जनों लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गई हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निति त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।
    1
    राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा

दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त
राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा
दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार को एक महिला को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ गया है।
राजपुर निवासी ज्योति देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बंदर महिला के हाथ में काटकर भाग चुके थे। घायल ज्योति देवी ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया।
ज्योति देवी ने बताया कि राजपुर कस्बे में पहले भी दर्जनों लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गई हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
इस संबंध में राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निति त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज से सैफई तक साइकिल से निकली पीडीए कांवड़ यात्रा, औरैया में सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। यात्रा के औरैया पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे स्थित पर फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा साथी कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव (मास्टर) प्रयागराज संगम से गंगाजल भरकर श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल सैफई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरैया की ओर से सभी युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस उत्साह और संघर्ष की भावना से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    प्रयागराज से सैफई तक साइकिल से निकली पीडीए कांवड़ यात्रा, औरैया में सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में  स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। यात्रा के औरैया पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे स्थित पर फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के युवा साथी कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव (मास्टर) प्रयागराज संगम से गंगाजल भरकर श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल सैफई पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरैया की ओर से सभी युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस उत्साह और संघर्ष की भावना से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया।
इस दौरान महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान राजपुर, कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव की निवासी छात्रा अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कस्बे के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। शनिवार को राजपुर में हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने विद्यालय संचालक अवधेश कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ अभी कटियार को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। अभी कटियार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नबीपुर के नवोदय विद्यालय से पूरी की। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर और उत्तरांचल से की थी। इस वर्ष उन्होंने 720 में से 650 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। श्री मिश्रा ने अभी कटियार की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हुमायुंपुर निवासी देवेंद्र कटियार की बेटी अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रा को सभी का आशीर्वाद मिलने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुसुमलता दीक्षित, शिवम, ऋषभ, शुभम, प्रज्वल, कैलाश, सत्यम, रेखा, कामिनी, क्रीति, मिनी, अंशिका, उर्मिला, लवी, यशी और आदिल भी उपस्थित रहे।
    1
    नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया

राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान
नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया
राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान
राजपुर, कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव की निवासी छात्रा अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कस्बे के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया।
शनिवार को राजपुर में हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने विद्यालय संचालक अवधेश कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ अभी कटियार को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अभी कटियार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नबीपुर के नवोदय विद्यालय से पूरी की। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर और उत्तरांचल से की थी। इस वर्ष उन्होंने 720 में से 650 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है।
श्री मिश्रा ने अभी कटियार की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हुमायुंपुर निवासी देवेंद्र कटियार की बेटी अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रा को सभी का आशीर्वाद मिलने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुसुमलता दीक्षित, शिवम, ऋषभ, शुभम, प्रज्वल, कैलाश, सत्यम, रेखा, कामिनी, क्रीति, मिनी, अंशिका, उर्मिला, लवी, यशी और आदिल भी उपस्थित रहे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप 🚨 #Big_Breaking_Kanpurdehat_अमरहाट 🚨 🚨छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप🚨 ➡️ 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर विवाद ➡️ बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय नेत्रहीन धर्म सिंह की पिटाई ➡️ इलाज के दौरान पांचवें दिन धर्म सिंह की मौत ➡️ शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने किया जमकर हंगामा ➡️ पुलिस पर लापरवाही और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप ➡️ परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की ➡️ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी,अंतिम संस्कार से इनकार ➡️ हंगामे के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात ➡️ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे
    2
    छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
🚨 #Big_Breaking_Kanpurdehat_अमरहाट 🚨
🚨छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप🚨
➡️ 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर विवाद
➡️ बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय नेत्रहीन धर्म सिंह की पिटाई
➡️ इलाज के दौरान पांचवें दिन धर्म सिंह की मौत
➡️ शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने किया जमकर हंगामा
➡️ पुलिस पर लापरवाही और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप
➡️ परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की
➡️ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी,अंतिम संस्कार से इनकार
➡️ हंगामे के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात
➡️ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.