नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान राजपुर, कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव की निवासी छात्रा अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कस्बे के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। शनिवार को राजपुर में हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने विद्यालय संचालक अवधेश कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ अभी कटियार को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। अभी कटियार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नबीपुर के नवोदय विद्यालय से पूरी की। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर और उत्तरांचल से की थी। इस वर्ष उन्होंने 720 में से 650 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। श्री मिश्रा ने अभी कटियार की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हुमायुंपुर निवासी देवेंद्र कटियार की बेटी अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रा को सभी का आशीर्वाद मिलने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुसुमलता दीक्षित, शिवम, ऋषभ, शुभम, प्रज्वल, कैलाश, सत्यम, रेखा, कामिनी, क्रीति, मिनी, अंशिका, उर्मिला, लवी, यशी और आदिल भी उपस्थित रहे।

- सपा ल अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम बोले युवाओं का संकल्प नहीं जाएगा व्यर्थ औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।1
- गलुवापुर-खजुर्रा-नोनारी मार्ग बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें गलुवापुर-खजुर्रा-नोनारी मार्ग बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें डेरापुर। गलुवापुर से खजुर्रा होते हुए नोनारी जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से सड़क और गड्ढों का अंतर समझ में नहीं आता, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह गिट्टियां फैल गई हैं। इससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। खजुर्रा गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर चलना और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।1
- श्रावण में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बढ़ी भक्तों की भीड़, मौसम भी नहीं रोक पा रहा आस्था अयोध्या। श्रावण मास में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। श्रावण मास में भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गर्मी, उमस और बीच-बीच में होने वाली बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं। कई बार प्रतिकूल मौसम भी श्रद्धा से उमगते मन को ठिठका नहीं पाता। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी उत्साह के साथ रामलला के दर्शन के लिए कतार में पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं लगातार संचालित की जा रही हैं। श्रद्धालु दर्शन के साथ राम मंदिर परिसर की भव्यता को भी निहार रहे हैं। अयोध्या की गलियों और प्रमुख मार्गों पर भी भक्तिमय वातावरण दिखाई दे रहा है। श्रावण मास में अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु सरयू स्नान, मंदिरों में पूजन-अर्चन और रामलला के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। शाम के समय मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बढ़ती चहल-पहल से अयोध्या की धार्मिक आभा और भी निखर रही है। आने वाले दिनों में पर्व और विशेष तिथियों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।1
- आवारा कुत्ते के आतंक से गुर्दही बंबा के पास मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाया जाम; इंजेक्शन देकर कुत्ते को जंगल में छुड़वाया सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बंबा के पास आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में हड़कंप मच गया। कुत्ते के सड़क पर घूमने और लोगों के लिए खतरा बनने की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे तत्काल पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मामले की जानकारी के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। डॉक्टरों ने कुत्ते को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया, जिसके बाद उसे पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कुत्ते को किसी अज्ञात वाहन से यहां छोड़े जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने कुत्ते के मालिक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह ने शनिवार को करीब 2 बजे बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कुत्ते को पकड़कर दूर जंगल में छुड़वा दिया गया है। अब क्षेत्र में डर का माहौल नहीं है।1
- सिकंदरा में बारिश ने खोली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल, गांधी नगर में जलभराव से लोग परेशान सिकंदरा कस्बे के गांधी नगर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। इससे नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा निवासी नसीम अहमद ने बताया कि बारिश के मौसम में गांधी नगर में हर वर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती है। कई नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव के कारण बाइक और साइकिल सवारों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार पानी में फिसलकर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। गांधी नगर के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से चोक नालियों की तत्काल सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।1