logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवारा कुत्ते के आतंक से गुर्दही बंबा के पास मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाया जाम; इंजेक्शन देकर कुत्ते को जंगल में छुड़वाया सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बंबा के पास आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में हड़कंप मच गया। कुत्ते के सड़क पर घूमने और लोगों के लिए खतरा बनने की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे तत्काल पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मामले की जानकारी के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। डॉक्टरों ने कुत्ते को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया, जिसके बाद उसे पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कुत्ते को किसी अज्ञात वाहन से यहां छोड़े जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने कुत्ते के मालिक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह ने शनिवार को करीब 2 बजे बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कुत्ते को पकड़कर दूर जंगल में छुड़वा दिया गया है। अब क्षेत्र में डर का माहौल नहीं है।

16 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

आवारा कुत्ते के आतंक से गुर्दही बंबा के पास मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाया जाम; इंजेक्शन देकर कुत्ते को जंगल में छुड़वाया सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुर्दही बंबा के पास आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में हड़कंप मच गया। कुत्ते के सड़क पर घूमने और लोगों के लिए खतरा बनने की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे तत्काल पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मामले की जानकारी के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। डॉक्टरों ने कुत्ते को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया, जिसके बाद उसे पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कुत्ते को किसी अज्ञात वाहन से यहां छोड़े जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने कुत्ते के मालिक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह ने शनिवार को करीब 2 बजे बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कुत्ते को पकड़कर दूर जंगल में छुड़वा दिया गया है। अब क्षेत्र में डर का माहौल नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पिंडार्थू गांव से धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, बिरहाना ओवरब्रिज पर भोलेनाथ के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव से शनिवार शाम करीब सात बजे कांवड़ यात्रा निकाली गई। गांव से कांवड़ियों को सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि) ने माला पहनाकर स्वागत किया और कांवड़ यात्रा को बिठूर के लिए रवाना किया। कांवड़ यात्रा के दौरान सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास करीब आठ बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं समेत क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की और पूजा-अर्चना की। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा में हरगोविंद सिंह, पिंटू सिंह, अवधेश सिंह, शानू सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    पिंडार्थू गांव से धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, बिरहाना ओवरब्रिज पर भोलेनाथ के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव से शनिवार शाम करीब सात बजे कांवड़ यात्रा निकाली गई। गांव से कांवड़ियों को सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि) ने माला पहनाकर स्वागत किया और कांवड़ यात्रा को बिठूर के लिए रवाना किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास करीब आठ बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं समेत क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा में हरगोविंद सिंह, पिंटू सिंह, अवधेश सिंह, शानू सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार को एक महिला को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ गया है। राजपुर निवासी ज्योति देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बंदर महिला के हाथ में काटकर भाग चुके थे। घायल ज्योति देवी ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया। ज्योति देवी ने बताया कि राजपुर कस्बे में पहले भी दर्जनों लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गई हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निति त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।
    1
    राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा

दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त
राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा
दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार को एक महिला को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ गया है।
राजपुर निवासी ज्योति देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बंदर महिला के हाथ में काटकर भाग चुके थे। घायल ज्योति देवी ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया।
ज्योति देवी ने बताया कि राजपुर कस्बे में पहले भी दर्जनों लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गई हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
इस संबंध में राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निति त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान राजपुर, कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव की निवासी छात्रा अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कस्बे के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। शनिवार को राजपुर में हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने विद्यालय संचालक अवधेश कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ अभी कटियार को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। अभी कटियार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नबीपुर के नवोदय विद्यालय से पूरी की। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर और उत्तरांचल से की थी। इस वर्ष उन्होंने 720 में से 650 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। श्री मिश्रा ने अभी कटियार की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हुमायुंपुर निवासी देवेंद्र कटियार की बेटी अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रा को सभी का आशीर्वाद मिलने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुसुमलता दीक्षित, शिवम, ऋषभ, शुभम, प्रज्वल, कैलाश, सत्यम, रेखा, कामिनी, क्रीति, मिनी, अंशिका, उर्मिला, लवी, यशी और आदिल भी उपस्थित रहे।
    1
    नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया

राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान
नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया
राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान
राजपुर, कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव की निवासी छात्रा अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कस्बे के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया।
शनिवार को राजपुर में हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने विद्यालय संचालक अवधेश कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ अभी कटियार को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अभी कटियार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नबीपुर के नवोदय विद्यालय से पूरी की। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर और उत्तरांचल से की थी। इस वर्ष उन्होंने 720 में से 650 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है।
श्री मिश्रा ने अभी कटियार की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हुमायुंपुर निवासी देवेंद्र कटियार की बेटी अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रा को सभी का आशीर्वाद मिलने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुसुमलता दीक्षित, शिवम, ऋषभ, शुभम, प्रज्वल, कैलाश, सत्यम, रेखा, कामिनी, क्रीति, मिनी, अंशिका, उर्मिला, लवी, यशी और आदिल भी उपस्थित रहे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप 🚨 #Big_Breaking_Kanpurdehat_अमरहाट 🚨 🚨छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप🚨 ➡️ 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर विवाद ➡️ बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय नेत्रहीन धर्म सिंह की पिटाई ➡️ इलाज के दौरान पांचवें दिन धर्म सिंह की मौत ➡️ शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने किया जमकर हंगामा ➡️ पुलिस पर लापरवाही और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप ➡️ परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की ➡️ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी,अंतिम संस्कार से इनकार ➡️ हंगामे के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात ➡️ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे
    2
    छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
🚨 #Big_Breaking_Kanpurdehat_अमरहाट 🚨
🚨छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप🚨
➡️ 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर विवाद
➡️ बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय नेत्रहीन धर्म सिंह की पिटाई
➡️ इलाज के दौरान पांचवें दिन धर्म सिंह की मौत
➡️ शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने किया जमकर हंगामा
➡️ पुलिस पर लापरवाही और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप
➡️ परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की
➡️ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी,अंतिम संस्कार से इनकार
➡️ हंगामे के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात
➡️ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.