पिंडार्थू गांव से धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, बिरहाना ओवरब्रिज पर भोलेनाथ के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव से शनिवार शाम करीब सात बजे कांवड़ यात्रा निकाली गई। गांव से कांवड़ियों को सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि) ने माला पहनाकर स्वागत किया और कांवड़ यात्रा को बिठूर के लिए रवाना किया। कांवड़ यात्रा के दौरान सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास करीब आठ बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं समेत क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की और पूजा-अर्चना की। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा में हरगोविंद सिंह, पिंटू सिंह, अवधेश सिंह, शानू सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

- सपा ल अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम बोले युवाओं का संकल्प नहीं जाएगा व्यर्थ औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।1
- गलुवापुर-खजुर्रा-नोनारी मार्ग बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें गलुवापुर-खजुर्रा-नोनारी मार्ग बदहाल, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें डेरापुर। गलुवापुर से खजुर्रा होते हुए नोनारी जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से सड़क और गड्ढों का अंतर समझ में नहीं आता, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह गिट्टियां फैल गई हैं। इससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। खजुर्रा गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर चलना और भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।1
- बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा सीमेंट लदा ट्रक, चालक घायल, परिचालक सुरक्षित बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे मंगलपुर की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि परिचालक सुरक्षित बच गया। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक रवि शुक्रवार देर रात ट्रक में सीमेंट लादकर मंगलपुर की ओर से संदलपुर कस्बे में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर सीमेंट उतारने जा रहा था। बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक रवि घायल हो गया, जबकि परिचालक सुदेश सुरक्षित बच गया। घटना के बाद परिचालक ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सीएचसी हवासपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने घायल का उपचार शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।1