बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा सीमेंट लदा ट्रक, चालक घायल, परिचालक सुरक्षित बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे मंगलपुर की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि परिचालक सुरक्षित बच गया। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक रवि शुक्रवार देर रात ट्रक में सीमेंट लादकर मंगलपुर की ओर से संदलपुर कस्बे में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर सीमेंट उतारने जा रहा था। बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक रवि घायल हो गया, जबकि परिचालक सुदेश सुरक्षित बच गया। घटना के बाद परिचालक ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सीएचसी हवासपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने घायल का उपचार शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा सीमेंट लदा ट्रक, चालक घायल, परिचालक सुरक्षित बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे मंगलपुर की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि परिचालक सुरक्षित बच गया। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक रवि शुक्रवार देर रात ट्रक में सीमेंट लादकर मंगलपुर की ओर से संदलपुर कस्बे में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर सीमेंट उतारने जा रहा था। बहवलपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक रवि घायल हो गया, जबकि परिचालक सुदेश सुरक्षित बच गया। घटना के बाद परिचालक ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सीएचसी हवासपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने घायल का उपचार शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
- पिंडार्थू गांव से धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा, बिरहाना ओवरब्रिज पर भोलेनाथ के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडार्थू गांव से शनिवार शाम करीब सात बजे कांवड़ यात्रा निकाली गई। गांव से कांवड़ियों को सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि) ने माला पहनाकर स्वागत किया और कांवड़ यात्रा को बिठूर के लिए रवाना किया। कांवड़ यात्रा के दौरान सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास करीब आठ बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं समेत क्षेत्रवासियों ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की और पूजा-अर्चना की। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा में हरगोविंद सिंह, पिंटू सिंह, अवधेश सिंह, शानू सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त राजपुर में बंदरों का आतंक, महिला को काटा दर्जनों लोग घायल, अधिकारी कार्रवाई में सुस्त कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार को एक महिला को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश बढ़ गया है। राजपुर निवासी ज्योति देवी अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बंदर महिला के हाथ में काटकर भाग चुके थे। घायल ज्योति देवी ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया। ज्योति देवी ने बताया कि राजपुर कस्बे में पहले भी दर्जनों लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतें की गई हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निति त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग को पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।1
- सपा की मासिक बैठक, 2027 में सरकार बनाने के लिए बनाई रणनीति औरैया जिले के कस्बा बिधूना में समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक हुई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंत्रणा की गई। शनिवार को आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा ने पार्टीजनों से कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते आज आम जनता पीड़ित है। किसान विरोधी, छात्र विरोधी, महिला विरोधी और पीडीए विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रानू पालीवाल, क्षत्रपाल सिंह राजपूत, श्याम बाबू यादव, उमा सिंह यादव, कल्लू यादव, अरबिन्द यादव, राजपाल कश्यप, नवीन वर्मा, राजेश कठेरिया, रवि राजपूत, अनवर कुरैशी, सुमन दोहरे, लालजी गुप्ता और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर प्रमुख सहित बूथ एवं सेक्टर के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान नीट छात्रा अभी कटियार ने क्षेत्र का नाम रोशन किया राजपुर के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में हुआ सम्मान राजपुर, कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव की निवासी छात्रा अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कस्बे के न्यू लिटिल फ्लावर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। शनिवार को राजपुर में हिंदू वाहिनी के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने विद्यालय संचालक अवधेश कुमार और अन्य शिक्षकों के साथ अभी कटियार को उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। अभी कटियार ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नबीपुर के नवोदय विद्यालय से पूरी की। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने कानपुर और उत्तरांचल से की थी। इस वर्ष उन्होंने 720 में से 650 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। श्री मिश्रा ने अभी कटियार की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हुमायुंपुर निवासी देवेंद्र कटियार की बेटी अभी कटियार ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्रा को सभी का आशीर्वाद मिलने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुसुमलता दीक्षित, शिवम, ऋषभ, शुभम, प्रज्वल, कैलाश, सत्यम, रेखा, कामिनी, क्रीति, मिनी, अंशिका, उर्मिला, लवी, यशी और आदिल भी उपस्थित रहे।1
- छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप 🚨 #Big_Breaking_Kanpurdehat_अमरहाट 🚨 🚨छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी,65 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की मौत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप🚨 ➡️ 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर विवाद ➡️ बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय नेत्रहीन धर्म सिंह की पिटाई ➡️ इलाज के दौरान पांचवें दिन धर्म सिंह की मौत ➡️ शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने किया जमकर हंगामा ➡️ पुलिस पर लापरवाही और मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप ➡️ परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की ➡️ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी,अंतिम संस्कार से इनकार ➡️ हंगामे के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात ➡️ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे2