logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फौलादपुर के सुनील कुमार यादव बने इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
1 hr ago

फौलादपुर के सुनील कुमार यादव बने इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित

742ad0cf-a1b7-4bc4-a53d-551ae4bfdfbe

कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव

को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है

33be37f4-19c2-489d-9b22-5f4848934baf

और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from Alwar and nearby areas
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।
सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी।
सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    1 hr ago
  • माजरीकलां। क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित होटल लाल विलास में शुक्रवार को एनसीआर प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों ने भाग लेते हुए संगठन की मजबूती और सक्रियता को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हंसराज बाबा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं कोटपुतली से धर्मसिंह यादव और सुरेंद्र सुरोलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गोयल को क्लब का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा और क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव, पत्रकार नंदलाल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, पत्रकार सुनील मेघवाल, पत्रकार हरिओम सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अमित यादव सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे
    3
    माजरीकलां। क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित होटल लाल विलास में शुक्रवार को एनसीआर प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों ने भाग लेते हुए संगठन की मजबूती और सक्रियता को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से हंसराज बाबा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं कोटपुतली से धर्मसिंह यादव और सुरेंद्र सुरोलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गोयल को क्लब का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा और क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव, पत्रकार नंदलाल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, पत्रकार सुनील मेघवाल, पत्रकार हरिओम सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अमित यादव सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे
    user_Amit Yadav Ptrkar Majari
    Amit Yadav Ptrkar Majari
    न्यायालय पत्रकार नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • खैरथल जिले के समीपवर्ती गांव रसगन की ढाणी में एक खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामावतार पुत्र हुक्मीराम जाटव के खेत में अचानक आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग के बारे में जानकारी दी सरपंच देवेन्द्र यादव ने बताया कि करीब 2 बीघा में खड़ा अनाज जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही 11 हजार लाइन में स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन से पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है।फायर ब्रिगेड टीम राहुल शर्मा दुलीचंद गुर्जर जितेंद्र बबलू ने बताया कि समय पर उचित जानकारी मिलने पर आज पर काबू पाया गया
    1
    खैरथल जिले के समीपवर्ती गांव रसगन की ढाणी में एक खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामावतार पुत्र हुक्मीराम जाटव के खेत में अचानक आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग के बारे में जानकारी दी सरपंच देवेन्द्र यादव ने बताया कि करीब 2 बीघा में खड़ा अनाज जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही 11 हजार लाइन में स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन से पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है।फायर ब्रिगेड टीम राहुल शर्मा दुलीचंद गुर्जर जितेंद्र बबलू ने बताया कि समय पर उचित जानकारी मिलने पर आज पर काबू पाया गया
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मुंडावर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवैध पत्थर एवं बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार को मुंडावर थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध पत्थर एवं बजरी परिवहन के गुप्त रास्तों में जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाकर खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से बड़े स्तर पर पत्थर का अवैध खनन एवं परिवहन होता आ रहा है। वहीं खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही हैं, लेकिन जब भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती माफियाओं को इसकी भनक पहले ही लग जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है पुलिस कार्रवाई से माफियाओं के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पत्थर के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए मुख्य सड़कों व चौराहों पर नाके स्थापित कर रखे है, जिन पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात है। ऐसे में माफियाओं ने कुछ गुप्त रास्ते बना लिए तथा उनसे बजरी का अवैध परिवहन करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही अवैध खनन के रास्तो पर जेसीबी से खाइयाँ खुदवाकर रास्तो को बंद कर दिया गया
    1
    मुंडावर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवैध पत्थर एवं बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार को मुंडावर थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध पत्थर एवं बजरी परिवहन के गुप्त रास्तों में जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाकर खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से बड़े स्तर पर पत्थर  का अवैध खनन एवं परिवहन होता आ रहा है। वहीं खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही हैं, लेकिन जब भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती माफियाओं को इसकी भनक पहले ही लग जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है पुलिस कार्रवाई से माफियाओं के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं।
थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पत्थर के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए मुख्य सड़कों व चौराहों पर नाके स्थापित कर रखे है, जिन पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात है। ऐसे में माफियाओं ने कुछ गुप्त रास्ते बना लिए तथा उनसे बजरी का अवैध परिवहन करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही अवैध खनन के रास्तो पर जेसीबी से खाइयाँ खुदवाकर रास्तो को बंद कर दिया गया
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    2
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • भिवाड़ी: दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने पिता एवं अन्य व्यापारियों के साथ सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    भिवाड़ी: दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात
यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने पिता एवं अन्य व्यापारियों के साथ सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि वारदात से पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए  हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • एनसीआर प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक नीमराना हाईवे पर दूघेड़ा के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को नए स्वरूप में मजबूत करने के निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष हंसराज बाबा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर जिले तक विस्तारित किया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिरोलिया (भिवाड़ी), धर्मसिंह यादव (कोटपूतली) और अभिषेक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष गोयल (कोटपूतली), सचिव सुनील मेघवाल (नीमराना) और मीडिया प्रभारी अनूप यादव बनाए गए। सदस्य के रूप में वेद प्रकाश कौशिक (कोटकासिम), हरिओम सिंह चौहान, अनिल यादव और रमेश चंद्र को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिरोलिया ने बताया कि बैठक में पत्रकार हितों, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नंदलाल सैनी, सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूती देने और पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
    3
    एनसीआर प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक नीमराना हाईवे पर दूघेड़ा के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को नए स्वरूप में मजबूत करने के निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष हंसराज बाबा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर जिले तक विस्तारित किया गया है।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिरोलिया (भिवाड़ी), धर्मसिंह यादव (कोटपूतली) और अभिषेक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष गोयल (कोटपूतली), सचिव सुनील मेघवाल (नीमराना) और मीडिया प्रभारी अनूप यादव बनाए गए। सदस्य के रूप में वेद प्रकाश कौशिक (कोटकासिम), हरिओम सिंह चौहान, अनिल यादव और रमेश चंद्र को शामिल किया गया।
उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिरोलिया ने बताया कि बैठक में पत्रकार हितों, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर नंदलाल सैनी, सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूती देने और पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.