समस्तीपुर:जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी,मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुधा बिक्री केंद्र का DM ने किए शुभारंभ! समस्तीपुर:जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी,मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुधा बिक्री केंद्र का DM ने किए शुभारंभ! मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कम्पोस्ट से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की उपस्थिति में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अपर-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में ऐसे बिक्री केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जीविका दीदियों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध हो सकेगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं जीविका से जुड़े कर्मियों को निर्देशित किया कि बिक्री केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके। कार्यक्रम के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं एवं लाभुकों को सरकार की महिला रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लाभुकों ने ऐसे प्रयासों को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जीविका कर्मी, जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं लाभुकगण उपस्थित रहे। रिपोर्टर: ब्यूरो चीफ पंकज बाबा
समस्तीपुर:जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी,मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुधा बिक्री केंद्र का DM ने किए शुभारंभ! समस्तीपुर:जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी,मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सुधा बिक्री केंद्र का DM ने किए शुभारंभ! मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कम्पोस्ट से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की उपस्थिति में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
अपर-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में ऐसे बिक्री केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जीविका दीदियों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध हो सकेगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं जीविका से जुड़े कर्मियों को निर्देशित किया कि बिक्री केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा
अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके। कार्यक्रम के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं एवं लाभुकों को सरकार की महिला रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लाभुकों ने ऐसे प्रयासों को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जीविका कर्मी, जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं लाभुकगण उपस्थित रहे। रिपोर्टर: ब्यूरो चीफ पंकज बाबा
- सिंघिया के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के खिलाफ विधायकों से शिकायत करते स्थानीय लोग! समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध समाजसेवी गोपाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अवैध रूप से वसूली करने के बाद काम किया जाता हैं, किसी भी काम में मोटी रकम रिश्वत की मांग किया जाता हैं, स्थानीय रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार एवं हसनपुर विधानसभा के विधायक राज कुमार राय से शिकायत किए,1
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय म विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया सबका सम्मान जीवन आसान के तहत समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंधिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र जागरूकता अभियान चलाया गया इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार झा तथा सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे1
- #नेपाल का जल प्रलय जल्द #भारत के दरवाजों पर दे सकता है दस्तक।# बिहार और के लिए जारी हो चुका है# हाई अलर्ट। क्योंकि गंडक और कोसी नदियों के तेवर कभी भी खतरनाक रूप ले सकते हैं। ,,,,,,1
- समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का शुभारंभ नई शाखा से आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा नमस्कार, आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (वेब) राजेश कुमार वर्मा के साथ समस्तीपुर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित चंदना पेट्रोल पंप के निकट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का शुभारंभ किया गया। गुरुवार, 27 अगस्त को सुबह 11 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में पटना जोन की अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी और समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और आय को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से मुद्रा योजना, एमएसएमई, गृह ऋण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, एफपीओ और स्वर्ण ऋण जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारण गोदाम और कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना भी बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं, समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने कहा कि सूक्ष्म और लघु व्यवसायियों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की ओर से मुद्रा ऋण समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति योजना के तहत महिला उद्यमियों को आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और डॉक्टरों के लिए यूनियन आयुष्मान नाम से विशेष ऋण योजना भी संचालित की जा रही है। शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि यह प्रीमियर ब्रांच आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस होगा और ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यह नई शाखा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। तो समस्तीपुर से जुड़ी ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन के साथ। खबर पसंद आए तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। मैं हूँ आपका समाचार वाचक राजेश कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार से धन्यवाद1
- समस्तीपुर: 80 वर्षीय वृद्ध पर गला घोंटने और हँसुआ से हमला, गोली मारने की धमकी का आरोप समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के समना गांव में 80 वर्षीय बच्चा झा ने दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास और हँसुआ से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 25 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे शम्भू राय और बुच्ची राय उसके घर पहुंचे और विवाद के दौरान रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया तथा हँसुआ से हमला कर हाथ में चोट पहुंचाई। आरोप है कि दोनों ने बच्चा झा और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर उनके पुत्र विपिन झा और भतीजे राम भूषण झा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई और पुलिस के निर्देश पर पीड़ित का खानपुर CHC में इलाज कराया गया। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।1
- हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांड संख्या के नामजद अभियुक्त अभय कुमार जायसवाल (पिता- रामानंद चौधरी, साकिन- नवहट्टा वार्ड नंबर 8, थाना- नवहट्टा, जिला- सहरसा) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।1
- भागलपुर जिला #राघोपुर गांव # गंगा का कहर #18 मजदूरों से भरी नाव पलटी 6 लापता , न्यूज़ बिहार,,,1
- राघोपुर में गंगा की तेज धार में नाव पलटी, 21 मजदूर सवार थे; 19 सुरक्षित, दो लापता नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त की दोपहर गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया।1