Shuru
Apke Nagar Ki App…
हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांड संख्या के नामजद अभियुक्त अभय कुमार जायसवाल (पिता- रामानंद चौधरी, साकिन- नवहट्टा वार्ड नंबर 8, थाना- नवहट्टा, जिला- सहरसा) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पत्रकार सरफराज खान
हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांड संख्या के नामजद अभियुक्त अभय कुमार जायसवाल (पिता- रामानंद चौधरी, साकिन- नवहट्टा वार्ड नंबर 8, थाना- नवहट्टा, जिला- सहरसा) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- चन्दायण बाजार में रक्षाबंधन को लेकर बढ़ी मिठाइयों की बिक्री, दुकानदारों के खिले चेहरे नवहट्टा भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को लेकर सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध चन्दायण बाजार में इन दिनों त्योहार की रौनक अपने चरम पर है। बाजार में राखी और कपड़ों के साथ-साथ मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है त्योहार को लेकर चन्दायण बाजार की लगभग सभी मिठाई दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने और उनका मुंह मीठा कराने के लिए पसंदीदा मिठाइयां खरीद रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार बाजार में पारंपरिक छेना, रसगुल्ला, कलाकंद और सोनपापड़ी के अलावा काजू कतली जैसी प्रीमियम मिठाइयों की सबसे ज्यादा डिमांड है।मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण पिछले दो-तीन दिनों से बिक्री में अचानक काफी तेजी आई है, जिससे कारोबारियों में भी काफी उत्साह है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है, जिससे चन्दायण बाजार का पूरा माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया है।1
- सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा1
- सहरसा सुपर मार्केट कला भवन के पीछे हमेशा लगा रहता है पानी1
- सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।1
- बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢 ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।1
- सिंघिया के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के खिलाफ विधायकों से शिकायत करते स्थानीय लोग! समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध समाजसेवी गोपाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अवैध रूप से वसूली करने के बाद काम किया जाता हैं, किसी भी काम में मोटी रकम रिश्वत की मांग किया जाता हैं, स्थानीय रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार एवं हसनपुर विधानसभा के विधायक राज कुमार राय से शिकायत किए,1
- हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरक चालक से 14,900 लूटे, फायरिंग कर हुए फरार मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी जाने वाली मुख्य नहर पर गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गैस वितरण पिकअप वाहन के चालक को निशाना बनाते हुए लगभग 14,900 लूट लिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलाते हुए फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, 'यस क्रिष एचपी गैस ग्रामीण वितरक' के चालक देवकृष्ण उर्फ देवू मेहता गुरुवार को पिकअप गाड़ी से बभनी की ओर गैस सिलेंडर वितरण के लिए जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने 12 सिलेंडर बेचकर प्राप्त 12,600 पिकअप की डिक्की में रखे थे, जबकि 2,300 उनकी जेब में रखे पर्स में थे. पीड़ित चालक देवकृष्ण मेहता ने बताया कि गम्हरिया की ओर से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही अपराधियों ने हथियार लहराकर डिक्की में रखे 12,600 और पर्स में मौजूद 2,300 कुल मिलाकर 14,900 लूट लिए विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और तेजी से बभनी की ओर भाग निकले. गनीमत रही कि गोली चालक को नहीं लगी. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राघव शरण से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल किसी विभागीय कार्य से सुपौल में हैं और उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.1
- हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कांड संख्या के नामजद अभियुक्त अभय कुमार जायसवाल (पिता- रामानंद चौधरी, साकिन- नवहट्टा वार्ड नंबर 8, थाना- नवहट्टा, जिला- सहरसा) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।1