logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा

1 hr ago
user_Mankhush kumar
Mankhush kumar
Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
1 hr ago

सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर पंचायत नवहट्टा में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज ठप नगर पंचायत नवहट्टा में विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत में कचरे का उठाव और अन्य साफ-सफाई से जुड़े कार्य ठप पड़ गए हैं।सफाई कर्मियों को समय पर और उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है।कम सफाई कर्मियों से काम कराकर शेष राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।सुपरवाइज़र सुमन कुमार द्वारा सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है। ​सुरक्षा उपकरणों की कमी कर्मियों को झाड़ू, जूता, वर्दी, साबुन और हैंड ग्लव्स जैसे बुनियादी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ​स्वास्थ्य परीक्षण का अभाव: पिछले दो-तीन वर्षों से सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नहीं लगाया गया है। ​आगे की रणनीति ​मामले में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता देख और संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने के कारण आक्रोशित कर्मियों ने आगामी 29 तारीख को नगर पंचायत नवहट्टा में चरणबद्ध आंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।​अखिल भारतीय सफाई मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने बताया कि सफाई कर्मियों को लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    नगर पंचायत नवहट्टा में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज ठप
नगर पंचायत नवहट्टा में विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताल के कारण नगर पंचायत में कचरे का उठाव और अन्य साफ-सफाई से जुड़े कार्य ठप पड़ गए हैं।सफाई कर्मियों को समय पर और उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है।कम सफाई कर्मियों से काम कराकर शेष राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।सुपरवाइज़र सुमन कुमार द्वारा सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है।
​सुरक्षा उपकरणों की कमी कर्मियों को झाड़ू, जूता, वर्दी, साबुन और हैंड ग्लव्स जैसे बुनियादी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ​स्वास्थ्य परीक्षण का अभाव: पिछले दो-तीन वर्षों से सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नहीं लगाया गया है। ​आगे की रणनीति ​मामले में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता देख और संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने के कारण आक्रोशित कर्मियों ने आगामी 29 तारीख को नगर पंचायत नवहट्टा में चरणबद्ध आंदोलन और जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।​अखिल भारतीय सफाई मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने बताया कि सफाई कर्मियों को लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    21 min ago
  • सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा
    1
    सुपौल में खुला रेखा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, नशे की लत से पाएं छुटकारा
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • सहरसा सुपर मार्केट कला भवन के पीछे हमेशा लगा रहता है पानी
    1
    सहरसा सुपर मार्केट कला भवन के पीछे हमेशा लगा रहता है पानी
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    5 min ago
  • सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचे सांसद दिनेशचंद्र यादव 
सहरसा जिले के सौर बाजार के पूर्व प्रमुख अजगेबा गांव निवासी लक्ष्मीनारायण यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर सुनते ही अब तक कई राजनीतिक दल के वरीय नेता उनके निज आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव उनके निज आवास पहुंचकर परिवार से मिले जहां पंकज कुमार यादव पूरे परिवार सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने बताया की लक्ष्मीनारायण बाबू अपने पूरे जीवन काल समाज के सेवा में लगे रहे इस दौरान उसे कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट भी मिला था इतना ही नहीं वे काफी लंबे समय तक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र की जनता का सेवा प्रमुख पद पर रहते हुए किया जो काफी सराहनीय पहल रहा। उनके सेवा काल को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उसी प्रकार का विवेक उनके परिवार के सदस्य को प्रदान करे ताकि समाज में अपना सेवा प्रदान करते रहे। स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण बाबू की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अमर यादव, छतरी यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जवाहर यादव, अशोक अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील यादव, सरपंच भूपेन्द्र यादव, अजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, अशोक यादव, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢 ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।
    1
    बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢

✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।
    user_जन:संवाददाता®जsd
    जन:संवाददाता®जsd
    शिक्षा-स्वास्थ्य-कानून जनसरोकार शोध कथा Saur Bazar, Saharsa•
    20 hrs ago
  • 🎶 सुनिए कठरा ग्रामवासी मदन मुखिया जी के मुंह से शानदार गाना! ❤️🎤 अगर इसी आवाज़ के साथ म्यूजिक जोड़ दिया जाए, तो यह गाना कैसा लगेगा? 🎵 आप भी सुनिए, इनकी आवाज़ का आनंद लीजिए और बताइए—आवाज़ आपको कैसी लगी? 👇 अगर आपको इनकी आवाज़ पसंद आए तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके वायरल जरूर कीजिए, ताकि इनकी प्रतिभा और आवाज़ ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। ❤️ 👇 कमेंट में जरूर बताइए: क्या मदन मुखिया जी की आवाज़ में म्यूजिक के साथ पूरा गाना आना चाहिए? #Khatra #MadanMukhiya #VillageTalent #Music #Viral
    1
    🎶 सुनिए कठरा ग्रामवासी मदन मुखिया जी के मुंह से शानदार गाना! ❤️🎤

अगर इसी आवाज़ के साथ म्यूजिक जोड़ दिया जाए, तो यह गाना कैसा लगेगा? 🎵

आप भी सुनिए, इनकी आवाज़ का आनंद लीजिए और बताइए—आवाज़ आपको कैसी लगी? 👇

अगर आपको इनकी आवाज़ पसंद आए तो वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके वायरल जरूर कीजिए, ताकि इनकी प्रतिभा और आवाज़ ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। ❤️

👇 कमेंट में जरूर बताइए:
क्या मदन मुखिया जी की आवाज़ में म्यूजिक के साथ पूरा गाना आना चाहिए?

#Khatra #MadanMukhiya #VillageTalent #Music #Viral
    user_Kishore Mahendra Paswan
    Kishore Mahendra Paswan
    Social Media Manager तरडीह, दरभंगा, बिहार•
    21 hrs ago
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.
    user_Sunit Sana
    Sunit Sana
    मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहरसा: मोहनपुर जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनाया गया मिलादुन्नबी, गूंजे दरूद व सलाम ​ सहरसा जिला के नोहट्टा प्रखण्ड के मोहनपुर मे कार्यक्रम की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय उलेमाओं और नात-ख्वानों ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में खूबसूरत नात-पाक और मनकबत पेश कर महफिल को मुनव्वर किया। ​जलसे को संबोधित करते हुए हजरत मौलाना अब्दुल बारी साहब ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-तैयबा पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए थे। उनकी जिंदगी का हर एक पल मानवता, न्याय, दया और आपसी सौहार्द का बेहतरीन पैगाम देता है। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को खत्म कर हमेशा सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने की तालीम दी। ​जलसे के दौरान मोहनपुर जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों को खूबसूरत रोशनी और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे, आपसी सौहार्द और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। दुआ के बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच तबर्रुक का वितरण किया गया।​इस मौके पर स्थानीय जमा मस्जिद कर इमाम और मौलाना तौसीफ़ साहब ने जिम्मेदार लोग और बड़ी संख्या में क्षेत्र के अकीदतमंद मौजूद रहे, जिन्होंने इस रूहानी और बाबरकत् कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाई।
    1
    सहरसा: मोहनपुर जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनाया गया मिलादुन्नबी, गूंजे दरूद व सलाम
​
सहरसा जिला के नोहट्टा प्रखण्ड के मोहनपुर मे कार्यक्रम की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय उलेमाओं और नात-ख्वानों ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में खूबसूरत नात-पाक और मनकबत पेश कर महफिल को मुनव्वर किया।
​जलसे को संबोधित करते हुए हजरत मौलाना अब्दुल बारी साहब ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-तैयबा  पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए थे। उनकी जिंदगी का हर एक पल मानवता, न्याय, दया और आपसी सौहार्द का बेहतरीन पैगाम देता है। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को खत्म कर हमेशा सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने की तालीम दी।
​जलसे के दौरान मोहनपुर जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों को खूबसूरत रोशनी और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे, आपसी सौहार्द और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। दुआ के बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच तबर्रुक का वितरण किया गया।​इस मौके पर स्थानीय जमा मस्जिद कर इमाम और मौलाना तौसीफ़ साहब ने जिम्मेदार लोग और बड़ी संख्या में क्षेत्र के अकीदतमंद मौजूद रहे, जिन्होंने इस रूहानी और बाबरकत् कार्यक्रम को कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाई।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.