Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPSC में 440वीं रैंक का झूठा दावा, बिहार के शेखपुरा से रंजीत यादव गिरफ्तार
Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
UPSC में 440वीं रैंक का झूठा दावा, बिहार के शेखपुरा से रंजीत यादव गिरफ्तार
- User4855Jamui, Bihar😍3 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- RJD A1
- Post by THE LIVE1
- शेखपुरा - आज 17 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत ग्राउंड की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और खेल एवं फिटनेस सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिम मरम्मती और पानी निकास निकासी पर जोर भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि ग्राउंड परिसर में स्थित जिम को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया गया है कि जिम के उपकरणों और बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि युवाओं और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही, ग्राउंड में जलजमाव की समस्या को देखते हुए उन्होंने नाली के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्यपालक अभियंता (बुडको) को यथाशीघ्र ग्राउंड के गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। वाहनों और पोस्टरों पर सख्त पाबंदी लगाया गया है। परेड ग्राउंड को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने आम लोगों से वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रनिंग ट्रैक पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाना सख्त मना है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ग्राउंड की दीवारों या परिसर में किसी भी प्रकार का पोस्टर या बैनर लगाना वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रशासन परेड ग्राउंड को एक आदर्श खेल परिसर के रूप में विकसित करने के लिए गंभीर है। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews1
- भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने सख्ती बरतते हुए 12 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था और बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया बिजली बिल जमा किया। इस क्रम में कुल 26,350 रुपये की राशि वसूली गई। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में भी हलचल देखी गई और कई लोग बिल जमा करने के लिए आगे आए। जेई ने बताया कि यह अभियान मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे तक चला। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।1
- सुनिए ग्रामीण की परेशानी 👉 ट्रांसफार्मर से जो बिजली का वायर आया हुआ है छठ के ऊपर से बाहर गया है और छत पर जो वायर है वह पूरा नंगा वायरल है क्या कहां के जो हमारे नेता हैं एसपीडीसीएल बिजली विभाग इतनी लापरवाही कैसे झेल रही है#मुंगेर जिला किशनपुर कोरिया पंचायत वार्ड नंबर 82
- तारापुर के आर.एस. कॉलेज में चार सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के सभी कमरों में ताला बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही तारापुर एएसपी संकेत कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार एवं हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाते हुए कहा कि मांगें जायज हो सकती हैं, लेकिन तरीका सही नहीं है। इसके बाद छात्रों और महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ कार्यालय पहुंचा, जहां एसडीओ के समक्ष वार्ता हुई। एसडीओ ने कहा कि अधिकांश मामले विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, इसलिए छात्र सामूहिक आवेदन लेकर विश्वविद्यालय जाएं। छात्र राजद अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि परीक्षा देने के बावजूद छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर फेल किया जा रहा है और इस पर लिखित आश्वासन चाहिए। छात्राओं ने पेयजल समस्या और नामांकन में गड़बड़ी की शिकायत की। प्राचार्य नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि कॉलेज स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।1
- बिहार में "ठगा" गया। महागठबंधन तेजस्वी को कांग्रेस ने धोखा दिया। #RajyaSabhaElection #BiharPolitics #BiharNews #TejashwiYadav #nitishkumarcmbihar #nitinnabin #राज्यसभा #कॉंग्रेस #ठगा #महागठबंधन #dhokabaaz #RahulGandhi Tejashwi Yadav Nitin Nabin Samrat Choudhary1
- अपहरण के मामले में अरियरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अरियरी थाना क्षेत्र के टाडा गांव में छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाडा गांव निवासी मुन्नीलाल चौहान और उनकी पत्नी गंगिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की संलिप्तता अपहरण कांड में सामने आई है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी और अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। हालांकि अपहृत किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जेल भेज दिया गया। वहीं अपहृत किशोरी की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।1
- शेखपुरा - जिलाधिकारी लगातार कर रहे हैं अपील जिला में नहीं एलपीजी घरेलू गैस किल्ल्त, जमाखोरी पर है प्रशासन की पैनी नजर. देखे मौक़े पर जिला अधिकारी ने शेखर आनंद ने पत्रकारों से क्या कहे.1