logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिक्रमगंज में नए थानाध्यक्ष रंजन कुमार की एंट्री,अपराधियों को दी सीधी चेतावनी : कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं बिक्रमगंज /रोहतास : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना को एक सशक्त और अनुभवी नेतृत्व मिल गया है । पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है । इससे पहले वे चेनारी थाना में अपनी सेवा दे चुके हैं,जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन और प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए सराहा गया । पदभार संभालते ही रंजन कुमार ने अपने तेवर साफ कर दिए । उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी । कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी । थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है । किसी भी कीमत पर अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा । हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी ।उन्होंने आगे कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत किया जाएगा,ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें । साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी । रंजन कुमार ने पुलिस बल को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी,सतर्कता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । नए थानाध्यक्ष के आगमन से बिक्रमगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं । आम लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में कानून का राज और अधिक मजबूत होगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा ।

19 hrs ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
19 hrs ago
128a8d9e-7171-4d93-97cf-28af3c92ca77

बिक्रमगंज में नए थानाध्यक्ष रंजन कुमार की एंट्री,अपराधियों को दी सीधी चेतावनी : कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं बिक्रमगंज /रोहतास : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना को एक सशक्त और अनुभवी नेतृत्व मिल गया है । पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है । इससे पहले वे चेनारी थाना में अपनी सेवा दे चुके हैं,जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन और प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए सराहा गया । पदभार संभालते ही रंजन कुमार ने अपने तेवर साफ कर दिए । उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी । कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी । थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है । किसी भी कीमत पर अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा । हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी ।उन्होंने आगे कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत किया जाएगा,ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें । साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी । रंजन कुमार ने पुलिस बल को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी,सतर्कता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें । नए थानाध्यक्ष के आगमन से बिक्रमगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं । आम लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में कानून का राज और अधिक मजबूत होगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा ।

More news from बिहार and nearby areas
  • सासाराम। नगर निगम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार कुल तीन लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी साहू सिनेमा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जाती है और स्कॉर्पियो ने पेड़ के समीप पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह चिपट गई और दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर एक शव एवं दोनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज एवं 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कारण तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
    4
    सासाराम। नगर निगम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।
बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी 
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार कुल तीन लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी साहू सिनेमा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जाती है और स्कॉर्पियो ने पेड़ के समीप पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह चिपट गई और दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर एक शव एवं दोनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज एवं 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। 
मौके पर पहुंची पुलिस 
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कारण तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड में कई जगहों पर सूबे में भाजपा पार्टी का पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर बुधवार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।बुधवार को पटना के लोकभवन में सूबे के नए मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में कई जगहों पर जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजय शौडिक और विकास कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।वहीं बलिहार बाजार के मां गायत्री आभूषण भंडार में एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनोज वर्मा के नेतृत्व में सूबे में भाजपा का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'भाजपा जिंदाबाद' नरेंद्र मोदी और 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद' एनडीए जिंदाबाद के नारे भी लगाए, साथ सूर्यपुरा, दावथ प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर पार्टी के समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर एक दूसरे को शुभकामना दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का माहौल चलता रहा ।जहां लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे,इस अवसर पर सुदामा पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, ललित गिरी,रितु कुशवाहा, राजेश पासवान, राजन कुमार, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, , सत्यम कुमार, सुरेश वर्मा, उमा शंकर गुप्ता ,सुरेंद्र यादव, राहुल पांडे, मंटू पांडे, राधेश्याम सेठ, कैलाश सेठ,अयोध्या सिंह, शिवनंदन सिंह, अमरजीत कुमार, सन्नन कुमार, सचिन गुप्ता, कुश कुमार,बाला जी पांडेय, गुपूत सिंह और सतेंद्र कुमार, सहित पार्टी एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
    2
    सूर्यपुरा प्रखंड में कई जगहों पर सूबे में भाजपा पार्टी का पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर बुधवार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।बुधवार को पटना के लोकभवन में सूबे के नए मुख्यमंत्री के पद पर  सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में कई जगहों पर जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश  कार्यकारणी सदस्य अजय शौडिक और विकास कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।वहीं बलिहार बाजार के मां गायत्री आभूषण भंडार में एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनोज वर्मा के नेतृत्व में सूबे में भाजपा  का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'भाजपा जिंदाबाद' नरेंद्र मोदी और 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद' एनडीए जिंदाबाद के नारे भी लगाए, साथ सूर्यपुरा, दावथ प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर पार्टी के समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर एक दूसरे को शुभकामना दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का माहौल चलता रहा ।जहां लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे,इस अवसर पर सुदामा पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, ललित गिरी,रितु कुशवाहा, राजेश पासवान, राजन कुमार, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, , सत्यम कुमार, सुरेश वर्मा, उमा शंकर गुप्ता ,सुरेंद्र यादव, राहुल पांडे, मंटू पांडे, राधेश्याम सेठ, कैलाश सेठ,अयोध्या सिंह, शिवनंदन सिंह, अमरजीत कुमार, सन्नन कुमार, सचिन गुप्ता, कुश कुमार,बाला जी पांडेय, गुपूत सिंह और सतेंद्र कुमार, सहित पार्टी एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Sharda Singh
    1
    Post by Sharda Singh
    user_Sharda Singh
    Sharda Singh
    Business Networking Company Nawanagar, Buxar•
    1 hr ago
  • हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया
    1
    हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • आज बिहार की राजनीति में बड़ा दिन! सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके साथ ही एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। लोगों में खुशी भी है और सवाल भी — 👉 क्या बिहार अब बदलेगा? 👉 क्या ये फैसला सही है? इस वीडियो में देखिए शपथ ग्रहण समारोह का पूरा नजारा और जनता की प्रतिक्रिया। 📢 आप क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताइए 👍 वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें #SamratChoudhary #BiharPolitics #CMOath #BreakingNews #BiharUpdate #PoliticalNews #ViralVideo #IndiaNews #Trending #FBReels
    1
    आज बिहार की राजनीति में बड़ा दिन!
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके साथ ही एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।
लोगों में खुशी भी है और सवाल भी —
👉 क्या बिहार अब बदलेगा?
👉 क्या ये फैसला सही है?
इस वीडियो में देखिए शपथ ग्रहण समारोह का पूरा नजारा और जनता की प्रतिक्रिया।
📢 आप क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताइए
👍 वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें
#SamratChoudhary #BiharPolitics #CMOath #BreakingNews #BiharUpdate #PoliticalNews #ViralVideo #IndiaNews #Trending #FBReels
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    23 hrs ago
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    4 hrs ago
  • es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare bhai ko support kare 🙏
    1
    es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare bhai ko support kare 🙏
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Arun bhaiya
    1
    Post by Arun bhaiya
    user_Arun bhaiya
    Arun bhaiya
    Social worker सासाराम, रोहतास, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.