logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसपुरा औरंगाबाद डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड में सम्मानित किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया

4 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

हसपुरा औरंगाबाद डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड में सम्मानित किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के डॉ अता रिजवी को इंग्लैंड स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया

More news from बिहार and nearby areas
  • सूर्यपुरा प्रखंड में कई जगहों पर सूबे में भाजपा पार्टी का पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर बुधवार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।बुधवार को पटना के लोकभवन में सूबे के नए मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में कई जगहों पर जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजय शौडिक और विकास कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।वहीं बलिहार बाजार के मां गायत्री आभूषण भंडार में एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनोज वर्मा के नेतृत्व में सूबे में भाजपा का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'भाजपा जिंदाबाद' नरेंद्र मोदी और 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद' एनडीए जिंदाबाद के नारे भी लगाए, साथ सूर्यपुरा, दावथ प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर पार्टी के समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर एक दूसरे को शुभकामना दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का माहौल चलता रहा ।जहां लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे,इस अवसर पर सुदामा पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, ललित गिरी,रितु कुशवाहा, राजेश पासवान, राजन कुमार, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, , सत्यम कुमार, सुरेश वर्मा, उमा शंकर गुप्ता ,सुरेंद्र यादव, राहुल पांडे, मंटू पांडे, राधेश्याम सेठ, कैलाश सेठ,अयोध्या सिंह, शिवनंदन सिंह, अमरजीत कुमार, सन्नन कुमार, सचिन गुप्ता, कुश कुमार,बाला जी पांडेय, गुपूत सिंह और सतेंद्र कुमार, सहित पार्टी एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
    2
    सूर्यपुरा प्रखंड में कई जगहों पर सूबे में भाजपा पार्टी का पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर बुधवार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।बुधवार को पटना के लोकभवन में सूबे के नए मुख्यमंत्री के पद पर  सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में कई जगहों पर जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश  कार्यकारणी सदस्य अजय शौडिक और विकास कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।वहीं बलिहार बाजार के मां गायत्री आभूषण भंडार में एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मनोज वर्मा के नेतृत्व में सूबे में भाजपा  का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'भाजपा जिंदाबाद' नरेंद्र मोदी और 'सम्राट चौधरी जिंदाबाद' एनडीए जिंदाबाद के नारे भी लगाए, साथ सूर्यपुरा, दावथ प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर पार्टी के समर्थकों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर एक दूसरे को शुभकामना दी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र में देर शाम तक जश्न का माहौल चलता रहा ।जहां लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे,इस अवसर पर सुदामा पांडे,युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, ललित गिरी,रितु कुशवाहा, राजेश पासवान, राजन कुमार, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, , सत्यम कुमार, सुरेश वर्मा, उमा शंकर गुप्ता ,सुरेंद्र यादव, राहुल पांडे, मंटू पांडे, राधेश्याम सेठ, कैलाश सेठ,अयोध्या सिंह, शिवनंदन सिंह, अमरजीत कुमार, सन्नन कुमार, सचिन गुप्ता, कुश कुमार,बाला जी पांडेय, गुपूत सिंह और सतेंद्र कुमार, सहित पार्टी एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • patna
    1
    patna
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • सासाराम। नगर निगम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार कुल तीन लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी साहू सिनेमा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जाती है और स्कॉर्पियो ने पेड़ के समीप पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह चिपट गई और दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर एक शव एवं दोनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज एवं 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कारण तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
    4
    सासाराम। नगर निगम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पेड़ से टकरा जाने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।
बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी 
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार कुल तीन लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी साहू सिनेमा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जाती है और स्कॉर्पियो ने पेड़ के समीप पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह चिपट गई और दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। वहीं टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर एक शव एवं दोनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज एवं 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। 
मौके पर पहुंची पुलिस 
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कारण तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • जहानाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऊँटा मोड़ से काको मोड़ तक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अचानक हलचल मच गई। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। खासकर व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ उपलब्ध नहीं रह गया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी गई है, ताकि उनका व्यवसाय भी चलता रहे और शहर की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने और समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    जहानाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऊँटा मोड़ से काको मोड़ तक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अचानक हलचल मच गई। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। खासकर व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ उपलब्ध नहीं रह गया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी गई है, ताकि उनका व्यवसाय भी चलता रहे और शहर की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने और समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • पढ़ाई के आलावा कोई रास्ता नहीं है,हमारे माता पिता ने हमको पढ़ाया,परिवार में एक भी बच्चा शिक्षित हुआ तो उस परिवार का समय बदल जाएगा इसलिए कहते है, आधे पेट खाकर भी बच्चों को जरूर पढ़ाईये, प्रशांत किशोर!
    1
    पढ़ाई के आलावा कोई रास्ता नहीं है,हमारे माता पिता ने हमको पढ़ाया,परिवार में एक भी बच्चा शिक्षित हुआ तो उस परिवार का समय बदल जाएगा इसलिए कहते है, आधे पेट खाकर भी बच्चों को जरूर पढ़ाईये, प्रशांत किशोर!
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • patna
    1
    patna
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • जहानाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर छात्रावास से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह शोभा यात्रा आंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर मलहचक मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरे जोश में नजर आया और देशभक्ति तथा सामाजिक एकता से जुड़े गीतों पर झूमते दिखाई दिए। इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे। शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाया। शोभा यात्रा ने न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया। पूरे शहर में जयंती का खास उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    1
    जहानाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर छात्रावास से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
यह शोभा यात्रा आंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर मलहचक मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरे जोश में नजर आया और देशभक्ति तथा सामाजिक एकता से जुड़े गीतों पर झूमते दिखाई दिए।
इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे।
शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाया। शोभा यात्रा ने न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया। पूरे शहर में जयंती का खास उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंत काल पच्शताव गे जब जइहे तन छुट,, जय श्रीराम जय श्री कृष्ण,,
    1
    राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंत काल पच्शताव गे जब जइहे तन छुट,, जय श्रीराम जय श्री कृष्ण,,
    user_Dhani pandey
    Dhani pandey
    Artist आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.