Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा रामबाग चौराहे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों में मारपीट, गुलाबी टी-शर्ट पहने युवक ने दूसरे युवक को दौड़ाकर फिर पकड़ा, पीड़ित युवक लगाता रहा पुलिस बुलाने की गुहार, मारपीट के दौरान तमाशबीन बनी रही मौके पर मौजूद भीड़, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही, मारपीट का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल, डिविजन चौकी के पास मारपीट, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
Journalist MAHESH DHARIYA
आगरा रामबाग चौराहे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों में मारपीट, गुलाबी टी-शर्ट पहने युवक ने दूसरे युवक को दौड़ाकर फिर पकड़ा, पीड़ित युवक लगाता रहा पुलिस बुलाने की गुहार, मारपीट के दौरान तमाशबीन बनी रही मौके पर मौजूद भीड़, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही, मारपीट का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल, डिविजन चौकी के पास मारपीट, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा में श्रद्धा से मनाया थदड़ी पर्व, माता शीतला से बच्चों की दीर्घायु की कामना आगरा के ताजगंज स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज ने थदड़ी यानी बासौड़ा पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। महिलाओं ने माता शीतला की पूजा-अर्चना कर बच्चों की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजनों का माता को भोग अर्पित किया गया। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। अनीस सैफी की रिपोर्ट | TV92 News1
- भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर आज पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है पुरानी कथाओं एवं जानकारी के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म जन्म अष्टमी वाले दिन हुआ था इस पर्व को पूरे भारतवर्ष में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस वर्ष यह जन्म उत्सव 4 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है इसी के उपरांत आगरा शहर में सभी बाजारों में बड़ी ही रोल्स-रॉयस एवं भीड़भाड़ एवं भगवान श्री कृष्ण के सजाने का वस्त्र एवं उनके सारे सिंगर का सामान खरीदते हुए ट्रांस जमुना मार्केट में महिलाएं पुरुष बड़े ही उत्साह के साथ खरीदारी करते हुए दिखाई दिए एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- आगरा : गोपालपुर बिन्दु कटरा हर साल लगने वाले झूलों को रोका गया मायूस हुए चेहरे आगरा 4 सितंबर 2026 आगरा के ग्वालियर रोड गोपालपुर पर लगने वाले झूलों को रोका गया सागर स्पष्ट नहीं वही एक झूले वाले का कहना है कि पास ही पीएस गार्डन में लगने वाले झूलों के कारण हमारे झूलों को रोका जा रहा है बहीं कि हम पिछले 7 सालों से यहां झूले लगाकर कृष्ण भगवान का जन्मदिन मनाते आए हैं1
- 🔥योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: फर्रुखाबाद बनेगा जंक्शन, बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत!🚨 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' का उद्घोष किया तथा बाबा नीम करोली महाराज एवं जनपदवासियों को नमन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की तीनों बाढ़ प्रभावित तहसीलों के 102 गांवों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। पिछले 17 दिनों से चल रहे राहत कार्य के तहत वितरित किए जा रहे 50 किलो वजनी राहत पैकेटों में खाने-पीने की सामग्री, बाल्टी और बरसाती समेत 50 जरूरी सामान शामिल हैं। गंगा नदी के तटबंध और बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने नदी का 'चैनललाइजेशन' (चैनल कटिंग/लाइनिंग) कराने का बड़ा ऐलान किया। इसमें प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित और पूरा मुआवजा मिलेगा। साथ ही, अस्पतालों में दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं, फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो चुका है और पीडब्ल्यूडी को टूटी सड़कें तुरंत बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। फर्रुखाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मिलने के बाद फर्रुखाबाद एक बड़ा जंक्शन बनेगा। साथ ही आलू किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज अनुदान और बेहतर मार्केटिंग सुविधाएं देने की बात कही। देखिए फर्रुखाबाद से हमारे संवाददाता अरबाज की यह खास रिपोर्ट, सिर्फ तथ्यधर्मी भारत पर!1
- आगरा थाना खैरागढ़ ब्रेकिंग!!! 4 साल बाद मिली चोरी हुई राइफल, पूर्व प्रधान का संकल्प हुआ पूरा आगरा। खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित ₹25 हजार के इनामी शातिर आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, ₹50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद राइफल 2022 में सैंया थाना क्षेत्र के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के घर से चोरी हुई थी। राइफल बरामद नहीं होने के बाद उदय सिंह ने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिलती, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। करीब चार साल बाद जब आगरा पुलिस ने वही राइफल बरामद की, तो उदय सिंह का संकल्प भी पूरा हो गया। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि राइफल की बरामदगी उनके लिए बेहद भावुक पल है और अब वह अपना पुराना लुक वापस अपनाएंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव सिंह राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। सुनील कुमार की खास खबर... आगरा थाना खैरागढ़ ब्रेकिंग!!! 4 साल बाद मिली चोरी हुई राइफल, पूर्व प्रधान का संकल्प हुआ पूरा आगरा। खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित ₹25 हजार के इनामी शातिर आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, ₹50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद राइफल 2022 में सैंया थाना क्षेत्र के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के घर से चोरी हुई थी। राइफल बरामद नहीं होने के बाद उदय सिंह ने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिलती, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। करीब चार साल बाद जब आगरा पुलिस ने वही राइफल बरामद की, तो उदय सिंह का संकल्प भी पूरा हो गया। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि राइफल की बरामदगी उनके लिए बेहद भावुक पल है और अब वह अपना पुराना लुक वापस अपनाएंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव सिंह राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। सुनील कुमार की खास खबर...2
- #आगरा ब्रेकिंग | रामबाग चौराहे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों में मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद, पीड़ित मदद के लिए पुलिस बुलाने की गुहार लगाता रहा और मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे। #AgraBreaking #AgraNews #RamBagh #AgraPolice1
- #Agrabreaking आगरा एकता थाना क्षेत्र के पचगांई खेड़ा गांव में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते पिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Agra #AgraNews #BreakingNews #AgraPolice #CrimeNews #UPPolice1
- आगरा रामबाग चौराहे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों में मारपीट, गुलाबी टी-शर्ट पहने युवक ने दूसरे युवक को दौड़ाकर फिर पकड़ा, पीड़ित युवक लगाता रहा पुलिस बुलाने की गुहार, मारपीट के दौरान तमाशबीन बनी रही मौके पर मौजूद भीड़, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही, मारपीट का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल, डिविजन चौकी के पास मारपीट, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल1