logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना में लव कुश जयंती पर कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

1 hr ago
user_Suriya yadav media
Suriya yadav media
Photographer Guna, Madhya Pradesh•
1 hr ago

गुना में लव कुश जयंती पर कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • गुना में लव कुश जयंती पर कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
    1
    गुना में लव कुश जयंती पर कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • चोर बेईमानों की पोल खोल दी राखी ने सही बोला जातिवादियों की मानसिकता को लेकर दहाड़ी शेरनी
    1
    चोर बेईमानों की पोल खोल दी राखी ने सही बोला जातिवादियों की मानसिकता को लेकर दहाड़ी शेरनी
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है। *बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।* *हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।* छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    3
    डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।
*बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।*
*हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।*
छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    15 hrs ago
  • स्वामित्व योजना: 50 लाख रिकॉर्ड की मुफ्त रजिस्ट्री को कैबिनेट की हरी झंडी मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। 17 सितंबर से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू होगा। इस पर राज्य सरकार करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे ग्रामीणों को बैंक ऋण और संपत्ति के वैध अधिकार प्राप्त हो सकेंगे।
    1
    स्वामित्व योजना: 50 लाख रिकॉर्ड की मुफ्त रजिस्ट्री को कैबिनेट की हरी झंडी
मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। 17 सितंबर से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू होगा। इस पर राज्य सरकार करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे ग्रामीणों को बैंक ऋण और संपत्ति के वैध अधिकार प्राप्त हो सकेंगे।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है। चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा। लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।
    2
    सवारी ऑटो में खाद सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान
सवारी ऑटो में खाद-सीमेंट ढुलाई से लोडिंग वाहन चालक परेशान
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, बोले- काम नहीं मिल रहा
अशोकनगर में सवारी ऑटो में यात्रियों की जगह खाद, सीमेंट, सरिया और पाइप जैसे सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एकता लोडिंग यूनियन के चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के ज्यादातर ऑटो का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए होता है। सवारी ऑटो चालक भी खाद की बोरी, सीमेंट, सरिया, बल्लियां और पाइप जैसे सामान भरकर ले जा रहे हैं। इससे लोडिंग वाहन चालकों को काम नहीं मिल पा रहा है।
चालकों का कहना है कि सवारी ऑटो में क्षमता से ज्यादा सामान ले जाने से आए दिन विवाद भी होते हैं। उन्होंने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी, पर समस्या का कोई हल नहीं निकला। चालकों के मुताबिक, यूनियन ने कहा कि शिकायत करने से भी कुछ नहीं होगा।
लोडिंग वाहन चालकों ने बताया कि काम न मिलने से उनके वाहनों की किस्तें जमा नहीं हो पा रही हैं। परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सवारी ऑटो में सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें काम मिल सके।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन छीपाबड़ौद / बारां पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए। प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_ अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    4
    पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
छीपाबड़ौद / बारां
पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए।
प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_
अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 day ago
  • राखी ने सही बोला जातिवादियों की मानसिकता को लेकर दहाड़ी शेरनी 5 लाख रुपए चंदा खाने वाले मनुवादी लोग की पोल खोल दी
    1
    राखी ने सही बोला जातिवादियों की मानसिकता को लेकर दहाड़ी शेरनी 5 लाख रुपए चंदा खाने वाले मनुवादी लोग की पोल खोल दी
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • कस्बाथाना में बाइक फिसलने के बाद कार से टकराई 10 माह की बच्ची, सिर में आई चोट कस्बाथाना में मैन मार्केट में बाइक फिसलने से हादसा हो गया। मामोनी निवासी भारत कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन और 10 माह की भांजी काव्या के साथ लेवा मेले से वापस आ रहे थे। इसी दौरान मैन मार्केट में अचानक बाइक फिसल गई। बाइक से गिरने के दौरान बच्ची काव्या सड़क किनारे सामान देने आई एक कार से टकरा गई। हादसे में बच्ची के सिर में चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल कस्बाथाना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद बच्ची की स्थिति ठीक बताई गई। मामले को लेकर फिलहाल थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट या मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
    1
    कस्बाथाना में बाइक फिसलने के बाद कार से टकराई 10 माह की बच्ची, सिर में आई चोट
कस्बाथाना में मैन मार्केट में बाइक फिसलने से हादसा हो गया। मामोनी निवासी भारत कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन और 10 माह की भांजी काव्या के साथ लेवा मेले से वापस आ रहे थे। इसी दौरान मैन मार्केट में अचानक बाइक फिसल गई। बाइक से गिरने के दौरान बच्ची काव्या सड़क किनारे सामान देने आई एक कार से टकरा गई। हादसे में बच्ची के सिर में चोट लग गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल कस्बाथाना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद बच्ची की स्थिति ठीक बताई गई। मामले को लेकर फिलहाल थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट या मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.