जनपदीय समागम में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय को मिला प्रथम स्थान रोवर्स रेंजर्स की दोनों टीमें प्रथम स्थान पर रहीं विजेता जनपद जौनपुर में महाविद्यालयों के रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर की दोनों टीमें प्रथम स्थान प्राप्त करके विजेता रही। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम-2026 का आयोजन शारदा महाविद्यालय करेडे़पुर जौनपुर में दिनांक 28 व 29 मार्च,2026 को किया गया। इस समागम में कुल 9 महाविद्यालयों की रोवर्स रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल के परिणाम में रोवर्स रेंजर्स दोनों में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर को प्रथम स्थान पर विजेता घोषित किया गया। बदलापुर महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,प्रो.धीरेंद्र पटेल , डॉ.ओ.पी.दुबे, डॉ.अशेष उपाध्याय, डॉ.पूनम, डॉ.कुलदीप शुक्ला, डॉ.आर.पी.सिंह, डॉ.हरिकेश सिंह,कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह,राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित पूरे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.रेखा मिश्रा, रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षक तथा छात्र-छात्राओं को जीत की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करके उत्साहवर्धन किया गया। अमन यादव, शिवम् तिवारी, शिवांग सिंह, अभिनव,सूरज मौर्य, आशुतोष, काजल उपाध्याय,शुभी सिंह, अनामिका तिवारी,प्रिया यादव,रुबी, रिंकी, श्वेता विश्वकर्मा आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में दिनांक 07 एवं 08 अप्रैल,2026 को रोवर्स रेंजर्स विश्वविद्यालयीय समागम-2026 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें जनपद जौनपुर और गाजीपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
जनपदीय समागम में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय को मिला प्रथम स्थान रोवर्स रेंजर्स की दोनों टीमें प्रथम स्थान पर रहीं विजेता जनपद जौनपुर में महाविद्यालयों के रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर की दोनों टीमें प्रथम स्थान प्राप्त करके विजेता रही। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम-2026 का आयोजन शारदा महाविद्यालय करेडे़पुर जौनपुर में दिनांक 28 व 29 मार्च,2026 को किया गया। इस समागम में कुल 9 महाविद्यालयों की रोवर्स रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल के परिणाम में रोवर्स रेंजर्स दोनों में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर को प्रथम स्थान पर विजेता घोषित किया गया। बदलापुर महाविद्यालय के रोवर्स
रेंजर्स छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,प्रो.धीरेंद्र पटेल , डॉ.ओ.पी.दुबे, डॉ.अशेष उपाध्याय, डॉ.पूनम, डॉ.कुलदीप शुक्ला, डॉ.आर.पी.सिंह, डॉ.हरिकेश सिंह,कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह,राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित पूरे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.रेखा मिश्रा, रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षक तथा छात्र-छात्राओं को जीत की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करके उत्साहवर्धन किया गया। अमन यादव, शिवम् तिवारी, शिवांग सिंह, अभिनव,सूरज मौर्य, आशुतोष, काजल उपाध्याय,शुभी सिंह, अनामिका तिवारी,प्रिया यादव,रुबी, रिंकी, श्वेता विश्वकर्मा आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में दिनांक 07 एवं 08 अप्रैल,2026 को रोवर्स रेंजर्स विश्वविद्यालयीय समागम-2026 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें जनपद जौनपुर और गाजीपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
- जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by The Live1
- बड़ी खबर मछली शहर जौनपुर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को लगेगा टीका मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिनांक 1 अप्रैल 2026 के दिन टीकाकरण होगा इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रतिमा वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी मछली शहर अंजली भारती ने अपील किया है । 14 से 15 वर्ष की लड़कियां यह टीकाकरण अवश्य कराये जिससे भविष्य में उनको इस गंभीर बीमारी से बचाव हो सके ।यह टीका बाहर लगवाने पर 6 से 7 हजार का मिलता है । यह टीका केवल एक बार ही लगता है और स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बिल्कुल फ्री में लगेगा । इस बात की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अजय सिंह ने दी है।1
- ग्राम पंचायत रामगढ़ में जल जीवन मिशन द्वारा जल टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस जेल टाइम का निर्माण 21 नवंबर 2021 से प्रारंभ होकर अप्रैल 2024 तक पूर्ण करके ग्रामीणों को हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचने की थी परंतु आज तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। सरकार की योजना ग्रामीण तक स्वच्छ जल पहुंचाने की थी परंतु जल जीवन के मिशन जल जीवन मिशन के अधिकारियों कर्मचारियों ठेकेदारों के घोटालेबाजी के कारण यह योजना आधार में ही लटकती दिख रही है, ना तो जल टैंक का निर्माण पूर्ण हुआ है ना पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हुआ है और ना ही पूर्ण रूप से सभी ग्रामीणों को कनेक्शन ही मिल पाया है।जो जल जीवन मिशन के अधिकारियों की घोटालेबाजी की भेंट चढ़ गया है इसकी कई बार शिकायत ग्रामीणों और प्रधान द्वारा की गई परंतु नतीजा शून्य ही रहा।1
- Post by Anupam tiwari1