सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रकरण: तीन और बच्चों के बयान हुए दर्ज बिलासपुर में चर्चित सेंट फ्रांसिस स्कूल मामले में तीन ओर मासूम बच्चों के बयान दर्ज करवाए गए हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि अब बयानों का अवलोकन किया जाएगा और बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरिशेरिल जोसेफ पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण पाक्सो एक्ट के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सजा देने के बहाने प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता था। अभिभावकों की तहरीर पर भोट पुलिस ने आरोपित प्रिंसिपल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। वहीं, अभिभावकों के आक्रोश और 21 सदस्यीय कमेटी की मांग के बाद, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने मामले की जांच भोट पुलिस से हटाकर बिलासपुर पुलिस को सौंप दी थी। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को पहले ही कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा तीन ओर बच्चों के बयान दर्ज करवाए गए। जबकि भोट पुलिस चार स्कूली बच्चों के पहले ही बयान दर्ज करवा चुकी है। इस प्रकरण की जांच कर रहे उपनिरीक्षक केशू शर्मा ने बताया कि चार बच्चों के बयान भोट पुलिस दर्ज करवा चुकी है। तीन बच्चों के बयान मंगलवार को दर्ज करवाए गए हैं। अब बच्चों के बयानों और विद्यालय से प्राप्त साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा। अवलोकन के बाद ही अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रकरण: तीन और बच्चों के बयान हुए दर्ज बिलासपुर में चर्चित सेंट फ्रांसिस स्कूल मामले में तीन ओर मासूम बच्चों के बयान दर्ज करवाए गए हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि अब बयानों का अवलोकन किया जाएगा और बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरिशेरिल जोसेफ पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण पाक्सो एक्ट के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सजा देने के बहाने प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता था। अभिभावकों की तहरीर पर भोट पुलिस ने आरोपित प्रिंसिपल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। वहीं, अभिभावकों के आक्रोश और 21 सदस्यीय कमेटी की मांग के बाद, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने मामले की जांच भोट पुलिस से हटाकर बिलासपुर पुलिस को सौंप दी थी। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को पहले ही कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा तीन ओर बच्चों के बयान दर्ज करवाए गए। जबकि भोट पुलिस चार स्कूली बच्चों के पहले ही बयान दर्ज करवा चुकी है। इस प्रकरण की जांच कर रहे उपनिरीक्षक केशू शर्मा ने बताया कि चार बच्चों के बयान भोट पुलिस दर्ज करवा चुकी है। तीन बच्चों के बयान मंगलवार को दर्ज करवाए गए हैं। अब बच्चों के बयानों और विद्यालय से प्राप्त साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा। अवलोकन के बाद ही अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
- बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया।मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की।इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बता दें कि रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे भाकियू (चढूनी) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे।किसानों ने एक सभा आयोजित कर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च के रूप में मुख्य चौराहे की ओर बढ़े जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बाद किसान तहसील भवन की ओर बढ़ने लगे जहां पूर्व विधायक संजय कपूर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और वही ट्रैक्टर मार्च के दौरान रामपुर रोड पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौकें पहुंचें और इस दौरान किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सरकार से इस डील को तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई।जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा।पड्डा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस व्यापार डील को वापस नहीं लिया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।किसानों ने सरकार से ऐसी किसी भी नीति या समझौते से बचने का आग्रह किया, जिससे देश के किसानों की आजीविका प्रभावित हो।उन्होंने एकजुट होकर सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।किसान नेताओं ने दोहराया कि यदि उनकी मांगें समय पर परी नहीं दर्द तो उन्हें बटे आंदोलन के लिए विवश होना न पड़े।4
- उत्तराखंड खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर नहीं मिलेगी नमाज पढ़ने की परमिशन — रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा बोले, नमाज के लिए मुस्लिम समाज खुद करें वैकल्पिक व्यवस्था।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल खोल रहा है बरेली का ग्राम तिलमास (विकास खंड मीरगंज)। नालियां चोक हैंऔर गंदापानी घरों के मुहाने पर खड़ा है छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ यह खिलवाड़ कबतक चलेगा तुरंत सफाई सुनिश्चित की जाए! @UPGovt @ChiefSecyUP @DMBareill @CdoBareilly2
- Post by शैल शक्ति1
- महिला दिवस पर खटीमा में मिलेट मेले की धूम, लेकिन मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक प्रमुख ही रहीं नदारद ! खटीमा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहाँ पूरी दुनिया नारी शक्ति का जश्न मना रही है, वहीं उत्तराखंड के खटीमा में एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। ब्लॉक सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भव्य मिलेट मेले का आयोजन किया गया था। विडंबना देखिए, जिस कार्यक्रम की मुख्य शोभा महिला ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा को बढ़ानी थी, वे खुद इस खास मौके पर कार्यक्रम से नदारद रहीं। मेले में सजे स्टॉल, उपस्थित महिलाएं और खाली मुख्य अतिथि की कुर्सी, खटीमा के ब्लॉक सभागार में सुबह से ही गहमागहमी रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कृषि और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मोटे अनाज यानी 'मिलेट' को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी। मेले में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा व उत्पादों का प्रदर्शन किया जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, चर्चा का विषय महिला सशक्तिकरण से हटकर ब्लॉक प्रमुख की गैर-मौजूदगी पर टिक गया। आयोजन की सूचना और निमंत्रण के बावजूद, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा कार्यक्रम में नहीं पहुँचीं। हालांकि, ब्लॉक प्रमुख की अनुपस्थिति के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम को जारी रखा। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को "श्री अन्न" मिलेट की खेती और उसके पौष्टिक फायदों के प्रति जागरूक करना था। स्टॉल्स पर मांडवा, झंगोरा और अन्य स्थानीय उत्पादों के व्यंजन परोसे गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। सवाल तो अब यह उठ रहा है कि क्या यह केवल समय की कमी थी या कोई आपसी खींचतान, मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं मिला।विनीता सक्सेना जिलाध्यक्ष।1
- गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है1
- रुद्रपुर में ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण ठग लिए। यह घटना कोतवाली क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में रविवार दोपहर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार शांति विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला रजनी गर्ग बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। जब वह रेलवे क्रॉसिंग मोड़ के पास पहुंचीं तो एक युवक ने उनसे किसी बाबा का नाम लेकर पता पूछा। महिला ने रास्ता बताया और आगे बढ़ने लगीं, तभी कुछ दूरी पर दो अन्य व्यक्ति, जो नकाब और हेलमेट पहने हुए थे, उनसे बातचीत करने लगे।आरोपियों ने महिला को बताया कि उनके परिवार पर बुरा साया है और इसी वजह से घर में परेशानियां चल रही हैं। बातचीत के दौरान ठगों ने महिला को इस तरह अपने प्रभाव में ले लिया कि उनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो गई और वह उनके कहे अनुसार काम करने लगीं।इसके बाद महिला उनके कहने पर अपने घर गई और अलमारी का लॉकर खोलकर करीब 12 से 13 तोले सोने के आभूषण निकालकर आरोपियों को दे दिए। ठगों ने आभूषणों को सफेद कागज में लपेटकर एक पोटली बनाकर महिला को दे दी और भगवान का नाम लेते हुए पीछे मुड़कर न देखने और रास्ते में पोटली न खोलने की हिदायत दी।डरी हुई महिला घर पहुंची और पोटली को मंदिर में रख दिया। कुछ देर बाद शक होने पर जब उन्होंने पोटली खोली तो उसके अंदर आभूषणों की जगह पत्थर मिले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सी ओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ,प्रशांत कुमार सीओ सिटी रूद्रपुर1